Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार की धर्मशाला में पंजाब के मोगा के श्रद्धालु की मौत; बेड पर पड़ा मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 05:11 PM (IST)

    मोगा के रमेश अरोरा की हरिद्वार की गोपाल धाम धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह कमरा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसने ...और पढ़ें

    श्री गोपाल धाम आश्रम की फाइल फोटो।

    श्री गोपाल धाम आश्रम की फाइल फोटो।

    जागरण संवददाता, मोगा। हरिद्वार के शिव मूर्ति गली स्थित गोपाल धाम धर्मशाला में ठहरे पंजाब के एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो धर्मशाला कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान रमेश अरोरा के रूप में हुई है, जो ग्राम दौलतपुरा निवान, जिला मोगा (पंजाब) के निवासी थे। पुलिस के अनुसार रमेश अरोरा 25 जनवरी को हरिद्वार पहुंचे थे और गोपाल धाम धर्मशाला में कमरा लिया हुआ था।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने वार्ड आरक्षण याचिकाएं कीं खारिज; तय समय पर होंगे मतदान

    शव पर नहीं मिली चोट

    पुलिस ने शव की प्रारंभिक जांच की, जिसमें शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए। मौके से कोई संदिग्ध वस्तु भी बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
    शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर में रुपाणा माइनर से मिले तीन भ्रूण, गर्भपात की आशंका; स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच

    मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक किसी बीमारी से पीड़ित था या फिर मौत किसी अन्य कारण से हुई है। धर्मशाला कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले को सामान्य मौत मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आंखों में आंसू, हाथों में पापा की फोटो... कौन हैं चंडीगढ़ के नए मेयर सौरभ जोशी? पिता को याद कर रोए