Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर में रुपाणा माइनर से मिले तीन भ्रूण, गर्भपात की आशंका; स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:54 PM (IST)

    श्री मुक्तसर साहिब के रुपाणा माइनर में तीन भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। यह घटना ...और पढ़ें

    पुलिस व सेहत विभाग की टीमों ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

    पुलिस व सेहत विभाग की टीमों ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

    HighLights

    1. श्री मुक्तसर साहिब के रुपाणा माइनर में मिले तीन भ्रूण।

    2. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू की।

    3. अवैध गर्भपात और लिंग निर्धारण जांच पर उठे सवाल।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में बठिंडा रोड पर गांव खिड़कियांवाला को जाने वाली सड़क के पास स्थित रुपाणा माइनर (रजबाहे) से तीन भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई। एक साथ तीन भ्रूण मिलने से इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार रजबाहे में इन दिनों पानी न होने के कारण नीचे पड़े भ्रूण नजर आए। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ। प्रारंभिक तौर पर ये भ्रूण करीब डेढ़ से दो माह के बताए जा रहे हैं। हालांकि यह भ्रूण नर हैं या मादा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण कितने समय से माइनर में पड़े थे।

    यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली जमानत, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

    मोर्चरी में शवों को जांच के लिए भेजा गया

    मौके पर पहुंची शनिदेव सेवा सोसायटी के सेवादार राजकुमार और उनके साथियों ने बताया कि उन्हें पुलिस का फोन आया था, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में भ्रूणों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया गया और सिविल अस्पताल मुक्तसर की मोर्चरी में रखवाया गया।

    मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मदद से भ्रूणों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण कहां से और किसने रजबाहे में फेंके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आंखों में आंसू, हाथों में पापा की फोटो... कौन हैं चंडीगढ़ के नए मेयर सौरभ जोशी? पिता को याद कर रोए

    अवैध तरीके से गर्भपात की आशंका

    इस घटना के बाद शहर में लिंग निर्धारण जांच को लेकर किए जा रहे दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं। तीन भ्रूण एक साथ मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं अवैध तरीके से गर्भपात तो नहीं कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह मामला गंभीर चुनौती बनकर सामने आया है।

    सिविल अस्पताल मुक्तसर के एसएमओ डॉ. राजीव सचदेवा ने बताया कि तीनों भ्रूणों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण नर हैं या मादा और गर्भपात किन परिस्थितियों में किया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भट्टल के बयान पर पूर्व धालीवाल का पलटवार; बोले- कुर्सी के लिए कांग्रेस ने पंजाब को आग में झोंका