Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मोगा में करेटा कार से 7 करोड़ की हेरोइन जब्त; पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, नेटवर्क की जांच शुरू

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:56 PM (IST)

    मोगा पुलिस ने दो युवकों को करेटा कार से एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। एसपी इन्वेस्टिगेश ...और पढ़ें

    पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपी।

    पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपी।

    HighLights

    1. मोगा में दो युवक 7 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए।

    2. पुलिस ने करेटा कार से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

    3. आरोपियों से ड्रग नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ जारी है।

    जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब के मोगा में दो करेटा कार सवार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। यह कार्रवाई एसपी इन्वेस्टिगेशन बाल कृष्ण बाली और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी मोगा की पुलिस टीम द्वारा की गई।

    डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बुघीपुरा चौक से लौहारा चौक की ओर दिल्ली कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक करेटा कार को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में मजदूर को टक्कर मारकर भागी कार, फिर दूसरी गाड़ी से भिड़ी; पांच घायल

    तरनतारन व अमृतसर के रहने वाले हैं आरोपी

    तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने जब गहन जांच की तो उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अर्पणप्रीत सिंह निवासी चाहल जिला तरनतारन, हाल आबाद अमृतसर साहिब और दिलराज सिंह उर्फ वंश निवासी अटारी जिला अमृतसर के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PM Modi in Punjab LIVE: कुछ ही देर में डेरा बल्लां पहुंचेंगे PM मोदी, संगत में भरपूर उत्साह

    पहले से एनडीपीएस मामलें हैं दर्ज

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दिलराज सिंह के खिलाफ पहले भी मोहाली स्थित एसटीएफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि अर्पणप्रीत सिंह के खिलाफ कोई पूर्व आपराधिक मामला सामने नहीं आया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। मोगा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- बरनाला के होटल में युवती से मारपीट और तोड़फोड़, तीन आरोपी नामजद