Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से बालियां छीनी, विरोध करने पर हथियार दिखाया; CCTV में कैद हुए 3 बदमाश

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:12 PM (IST)

    पटियाला के गुरुद्वारे में माथा टेककर लौट रही 65 वर्षीय महिला से तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कानों की बालियां छीन लीं। मदद के लिए आई महिला को हथियार दिखाक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पटियाला में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े बालियां छीनी गईं।

    2. विरोध करने पर बदमाशों ने दूसरी महिला को हथियार दिखाया।

    3. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के फैक्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े गुरुद्वारे में माथा टेककर रिश्तेदार के घर जा रही करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तीन बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां छीन लीं। जब एक अन्य महिला ने उनका बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    घटना थाना अनाज मंडी क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री एरिया की है। पीड़ित महिला की पहचान भागवंती के रूप में हुई है। उनके बेटे हरविंदर सिंह, जो फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रूड़की के रहने वाले हैं, ने इस संबंध में थाना अनाज मंडी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

    जानकारी के अनुसार, भागवंती अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने आई थीं। दर्शन करने के बाद वह पैदल ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। जब परिवार फैक्ट्री एरिया से गुजर रहा था, तभी एक युवक पैदल उनके पास पहुंचा और अचानक उनके कानों की बालियां छीनने का प्रयास करने लगा।

    यह भी पढ़ें- FBI की जांच के बाद खुलासा, 16 लाख की होटल डील बनी सबूत; NRI रंगदारी मामले में पुलिस अधिकारी पर शिकंजा

    मोटरसाइकिल पर फरार हुए तीनों

    महिला ने विरोध किया तो वहां पहले से मौजूद उसके दो अन्य साथी भी सक्रिय हो गए। इसी दौरान एक महिला बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आई, लेकिन बाइक पर सवार एक आरोपी ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीन लीं और तीसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

    खबरें और भी

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना अनाज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- मोगा थाने पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन युवक दबोचे, माता वैष्णो देवी से गिरफ्तारी; गैंगस्टर कनेक्शन की जांच तेज

    सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू

    मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहित शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के आसपास भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- पटियाला में छात्रा की जांघों पर पीछे से हमला करने वाला सनकी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर मानसिक रोगी होने का दावा किया