शानदार फीचर्स, टिकाऊपन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के कारण डेल के लैपटॉप्स को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी ₹80,000 के बजट में डेल का बढ़िया मॉडल ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं। इस रेंज में आने वाले Dell Laptops में Intel Core i3 से लेकर i5 और AMD Ryzen 5 से 7 वाले प्रोसेसर मिलते हैं, जो लैपटॉप में एक साथ कई टैब खोलने की सुविधा देने के साथ-साथ हल्की गेमिंग और वीडियो एडेटिंग को आसान व तेज बनाते हैं। इसके अलावा आपको इनमें 8GB से 16GB रैम और 512GB SSD से 1TB तक स्टोरेज मिलता है, जो ऐप व सॉफ्टवेयर को तेजी से लोड होने में मदद करता है और आपको अधिक डेटा स्टोरेज की सुविधा देता है। वहीं आपको इनमें लंबी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बैकलिट कीबोर्ड, मेमोरी कार्ड स्लॉट और कंफर्ट व्यू आई केयर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Dell Laptop की खासियत जो इसे अन्य ब्रांड से बनाता है अलग
हर लैपटॉप ब्रांड की अपनी खासियत होती है। यहां डेल लैपटॉप की उन खासियत के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जो इसे अन्य से अलग और खास बनाती है -
- बेहतर सर्विस नेटवर्क : भारत में डेल की सर्विस काफी ज्यादा बढ़िया मानी जाती है। इसके कुछ मॉडल्स में तो ऑन-साइड सर्विस भी मिलती है यानी टेक्नीशियन आपके घर आकर आपका लैपटॉप ठीक करके जाता है।
- एडवांस थर्मल मैनेजमेंट : डेल अपने लैपटॉप में बेहतर कूलिंग सिस्टम प्रदान करता है, जिससे हीटिंग कम होती है और लैपटॉप की लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
- कस्टमाइजेशन ऑप्शन : आपको डेल लैपटॉप में कस्टमाइजेशन का विकल्प भी मिलता है, जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बनाता है। इसमें आप डेल की वेबसाइड पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसार RAM, SSD और प्रोसेसर को चुन सकते हैं।
डेल लैपटॉप चुनते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें
अगर आप भी ₹80,000 के बजट में बढ़िया डेल लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें-
- प्रोसेसर (Processor) : जाहिर है कि कोई भी लैपटॉप प्रोसेसर पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर आप बढ़िया प्रोसेसर वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो ₹80,000 के बजट में Intel Core i5 / Core i7 (12th, 13th या 14th Gen) और AMD Ryzen 5 / Ryzen 7 जैसे विकल्प मिल जाएंगे, जो ऑफिस के काम, पढ़ाई, हल्की गेमिंग व मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया माने जाते हैं।
- रैम और स्टोरेज (RAM & SSD) : अगर आप तेज बूट और परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो ₹80,000 के बजट में 16GB रैम और 512GB SSD चुनना समझदारी है। वहीं अगर अपग्रेडेबल रैम का विकल्प चुनते हैं तो और भी बेहतर है।
- डिस्प्ले क्वालिटी (Display Quality) : बेहतर कलर और साफ पिक्चर क्वालिटी के लिए Full HD और IPS डिस्प्ले चुनना बढ़िया विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह ना केवल बढ़िया विजुअल्स प्रदान करते हैं, बल्कि इनमें शामिल एंटी-ग्लेयर तकनीक आंखों के लिए सुरक्षित और आरामदायक होती हैं।
- बैटरी बैकअप (Battery Backup) : अगर आपका काम भी लैपटॉप पर लंबे समय चलता है, तो कम से कम 6 से 8 घंटे की बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप चुनें। ₹80,000 से कम कीमत वाले डेल लैपटॉप में इतनी बैटरी लाइफ आपको आसानी से मिल सकती है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन डेल लैपटॉप के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन ₹80,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।
