क्या आप भी टीसीएल और एसर के बीच कंफ्यूज हैं कि आखिर दोनों में से किसका स्मार्ट टीवी ज्यादा बजट-फ्रेंडली है? तो टेंशन मत लीजिए! क्योंकि यहां हम आपको आज इन दोनों ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। यहां हम टीसीएल और एसर के स्मार्ट टीवी के बीच अंतर समझाते हुए यह बताएंगे कि दोनों में से कौन-सा ब्रांड्स ज्यादा बजट-फ्रेंडली टीवी उपलब्ध कराता है, ताकि आप भी गैजट गली से अपने लिए एक किफायती और बढ़िया स्मार्ट टीवी चुन सकें। तो आइए बिना किसी देरी नीचे दिए गए विकल्पों से सटीक जानकारी लेते हैं।
बजट-फ्रेंडली टीवी के लिए टीसीएल और एसर में किसे चुनें?
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि एसर और टीसीएल दोनों जाने-माने ब्रांड्स हैं, जिनके स्मार्ट टीवी काफी बढ़िया होते हैं और यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किए जाते हैं। लेकिन जब बात आती है दोनों में से किसी एक को चुनने की, तो सवाल यही होता है कि दोनों में से कौन-सा स्मार्ट टीवी अधिक बजट-फ्रेंडली है? तो देखिए एसर और टीसीएल दोनों ब्रांड्स बजट-फ्रेंडली स्मार्ट टीवी मॉडल्स देते हैं, लेकिन अगर दोनों में तुलना करें तो एसर के टीवी अधिक किफायती होते हैं। वहीं टीसीएल के स्मार्ट टीवी थोड़े महंगे हो सकते हैं। हमने नीचे एसर और टीसीएल स्मार्ट टीवी के कुछ विकल्प दिए हैं। अगर उसके अनुसार दोनों की कीमत में तुलना करें, तो जहां टीसीएल का 50 इंच स्मार्ट टीवी आपको 30 से 36 हजार की रेंज में मिल जाएगा, तो वहीं एसर का 55 इंच स्मार्ट टीवी आपको उसी फीचर्स और पिक्चर क्वालिटी के साथ केवल 20 से 26 हजार रुपये की रेंज में मिल सकता है।
