लक्मे एक लोकप्रिय ब्यूटी ब्रांड है और खासकर इसकी लिपस्टिक सबसे पसंद की जाती है, क्योंकि ये अच्छी क्वालिटी, खूबसूरत शेड्स और लंबे समय तक टिकने वाली होती हैं। ऐसे में अगर आप भी हर मौके के लिए खूबसूरत लिपस्टिक तलाश रही हैं, तो यहां बताए गए लक्मे के Lipstick Shades को देख सकती हैं। इनमें क्रीमी, मैट, पाउडर मैट, लिक्विड मैट और मूस टेक्सचर वाली लिपस्टिक्स शामिल हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। सबसे बढ़िया बात है कि ये लगभग हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगती है। वहीं इनमें से कुछ 10 से 16 घंटे तक होंठों पर टिके रहने का दावा करती हैं, जिससे आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ लिपस्टिक में ऐसे तत्व होते हैं जो होंठों को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं, जिससे होंठ ड्राय नहीं होते हैं और अधिक खूबसूरत लग सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
