Akshaya Tritiya 2026: क्या आप भी अक्षय तृतीया पर पूरे दिन टिके रहने वाला फ्लॉलेस और ग्लोइंग मेकअप लुक पाना चाहती हैं, लेकिन हैवी मेकअप भी नहीं करना है? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां हमने 5 ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में आपको जानकारी दी है जो हल्के, वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ होने के साथ-साथ इंडियन स्किन टोन के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनकी मदद से आप मिनिमल मेकअप करके परफेक्ट फेस्टिव ग्लो पा सकती हैं। इनमें हमने प्राइमिंग फाउंडेशन, काजल, मस्कारा, लिपस्टिक और मेकअप फिक्सर स्प्रे के बारे में आपको बताया है। ये प्रोडक्ट्स ना केवल आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे बल्कि आपको त्वचा को डैमेज भी नहीं करेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Lakme Powerplay Priming Foundation
अगर आप अक्षय तृतीया पर हैवी मेकअप नहीं करना चाहती हैं, तो यह फाउंडेशन आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह प्राइमिंग फाउंडेशन है यानी आपको अलग से प्राइमर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये फाउंडेशन ना केवल फुल कवरेज देता है बल्कि पोर्स को ब्लर करके स्मूथ बेस प्रदान करता है। यह चेहरे के दाग-धब्बों और आसामान स्किन को कवर करता है, जिससे आप फ्रेश लुक मिलता है। हल्का होने के कारण यह आसानी से ब्लेंड हो जाता है। यह वाटरप्रूफ फाउंडेशन है यानी दिल्ली की गर्मी में भी ये लंबे समय तक टिकी रहती है, जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक फ्रेश लगता है। सबसे खास बात है कि इसमें SPF 20 है यानी यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा भी प्रदान करता है।
01
Plum Naturstudio All-Day-Wear Kajal
Akshaya Tritiya 2026 पर अपने मेकअप को पूरा करने के लिए आप इस काजल का उपयोग कर सकती हैं। प्लम का यह काजल 24 घंटे तक टिका रह सकता है। वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ होने के कारण यह फैलता नहीं है और आपकी आंखें लंबे समय तक खूबसूरत बनी रहती है। इसका गहरा मैट ब्लैक फिनिश आंखों को बोल्ड और आकर्षक लुक दे सकता है। यह पेंसिल डिजाइन में आता है, जिससे आप इसे काजल और लाइनर दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंसिटिव आंखों वालों के लिए यह काजल बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह किसी तरह की एलर्जी नहीं करता है। इसकी ग्लाइड तकनीक इसे लगाने में आसान बनाती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Maybelline New York Mascara Volume Express Colossal
बिना मस्कारा के फेस्टिव लुक भला कैसे कंप्लीट हो सकता है। ऐसे में यह मस्कारा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह आपकी पलकों को वॉल्यूम देता है। यह वाटरप्रूफ फॉर्मूला के साथ आता है यानी इसे एक बार लगाने पर यह फैलता नहीं है, जिससे बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी ब्रश आपको पलकों को बढ़िया ढंग से कोट करने में मदद करती है, जिससे पलकें लंबी और मोटी दिख सकती है। इसका ब्लैक शेड आपकी आंखों को बोल्ड लुक देता है। रोजाना इस्तेमाल के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह लगाने में काफी हल्का होता है, जिससे इसे लगाने के बाद आंखों पर भारीपन महसूस नहीं होता है।
03
Lakme Forever Matte Lipstick Waterproof and Non Drying
लक्मे की यह फॉरएवर मैट लिपस्टिक हर आउटफिट पर बेहतरीन लगती है। इसका यूनिकॉर्न पिंक शेड हर स्किन टोन पर बढ़िया लग सकता है। इसका क्रीमी मैट फॉर्मूला होंठों को ड्राय होने से बचाता है। इसमें फ्रेंच रोज ऑयल एक्सट्रेक्ट्स है जो होंठों को हाइड्रेट रखती है। यह वाटरप्रूफ है यानी यह जल्दी होंठों से निकलती नहीं है। कंपनी का दावा है कि यह लिपस्टिक 6 से 7 घंटे तक आसानी से टिक सकती है यानी अक्षय तृतीया पर आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें टेक्सचर काफी स्मूद होता है, जिससे यह होंठों पर अच्छी तरह ग्लाइड करता है।
04
Swiss Beauty Glow Up Makeup Fixer For Face
मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए एक अच्छा सेटिंग स्प्रे बहुत जरूरी होता है और स्विस ब्यूटी का यह ग्लो अप मेकअप फिक्सर इसके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें विटामिन C और हयालूरोनिक एसिड मौजूद है जो त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है और नैचुरली ग्लो भी प्रदान करता है। यह स्प्रे ना केवल आपके मेकअप को सेट रखता है बल्कि त्वचा को ताजगी का एहसास भी देता है। इसकी खासियत है कि आप इसे मेकअप लगाने से पहले और मेकअप लगाने के बाद दोनों समय इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हल्का होता है जिससे यह त्वचा पर भारी या चिपचिपा नहीं लगता है। गर्मियों के लिए यह खासकर बहुत बढ़िया माना जाता है क्योंकि यह मेकअप को खराब होने से बचाता है।
05
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।