महंगे फेस क्रीम लगाने के बाद भी अगर स्किन डल दिखती है? तो आपको जरूरत है एक बढ़िया फेस स्क्रब की जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ टैन को हटाए, त्वचा को मुलायम बनाए और अंदर तक पोषण दे। लेकिन आजकल मार्केट में मौजूद सैकड़ों ऑप्शंस के कारण बेस्ट फेस स्क्रब चुनना आसान काम नहीं है। इसलिए यहां हम आपके लिए अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया माने जाने वाले फेब स्क्रब के विकल्पों की जानकारी लेकर आए हैं। इनमें Everyuth, Chemist At Play, mcaffeine, Biotique जैसे मशहूर ब्रांड के फेस स्क्रब शामिल हैं। इन ब्रांड्स के अनुसार इनके फेस स्क्रब ना केवल आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं, बल्कि टैन हटाने, स्किन को स्मूद बनाने और उन्हें अंदर तक पोषण देने का दावा भी करते हैं। तो आइए इनके बारे में नीचे अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप भी अपनी त्वचा अनुसार सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
भूल जाइए महंगे फेशियल! ग्लोइंग स्किन के लिए ये Face Scrub हो सकते हैं बढ़िया

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Sage Royal Ayurveda Kesar Chandan Face Scrub
अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो यह फेस स्क्रब आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें केसर, चंदन, हल्दी और टी ट्री ऑयल शामिल है। इस ब्रांड का दावा है कि यह फेस स्क्रब स्किन को स्मूद बनाता है और 3 हफ्तों में ग्लोइंग स्किन प्रदान करता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से डेड स्किन हट सकती है, स्किन अंदर तक साफ हो सकती है और चेहर पर हो रही टेन भी कम हो सकती है। इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा को अंदर तक नमी व पोषण प्रदान कर सकता है। इस ब्रांड के अनुसार इस फेस स्क्रब में किसी तरह का हानिकारक सल्फेट या पैराबेन नहीं है, जिससे यह हर प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है।
01Everyuth Naturals Exfoliating Walnut Scrub
यह फेस स्क्रब अखरोट छिलकों से बना हुआ है, जो बारीक पीसकर बने होते हैं। यह स्किन को एक्सफोलिएट और बेजान त्वचा को धीरे-धीरे हटाने में मदद कर सकते हैं। इस ब्रांड के अनुसार यह फेस स्क्रब स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। यह Scrub जिद्दी से जिद्दी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटा सकता है, जिससे स्किन अंदर तक साफ हो सकती है। यह फेस स्क्रब डीप एक्सफोलिएशन के लिए पसंद किया जाता है। इसे सभी प्रकार की त्वचा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे इसे हर कोई इस्तेमाल कर सकता है।
02Chemist At Play Gentle Exfoliating Face Scrub with Mandelic Acid & Walnut
यह फेब स्क्रब महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बनाया गया है। केमिस्ट एट प्ले का यह फेस स्क्रब जेंटल एक्सफोलिएटिंग का दावा करता है, जिससे स्किन से ब्लैकहेड्स और टैन हट सकता है। वहीं ये फेस स्क्रब मृत त्वचा को भी हटा सकती है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बन सकती है। इसमें शिया बटर मौजूद होता है, जो स्किन को अंदर तक नमी प्रदान करने का दावा करती है, जिससे स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेशन मिल सकता है। इस फेब स्क्रब में पिंक लेमन मिला होता है, जिससे आप इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं।
03mcaffeine Berries Brightening Coffee Face Scrub For Glowing Skin
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मैककैफीन का यह फेस स्क्रब एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह बेरीज़ ब्राइटनिंग कॉफी फेस स्क्रब है यानी यह बेरीज और कॉफी के मिश्रण से बनाया गया है, जो त्वचा को चमकदार बना सकता है। इस ब्रांड के हिसाब से यह फेस स्क्रब त्वचा को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन मुलायम बन सकती है और त्वचा की रंगत भी निखर सकती है। इस फेस स्क्रब के लगातार इस्तेमाल से टैन साफ हो सकता है और मृत त्वचा भी हट सकती है। इसका इस्तेमाल महिलाएं और पुरुष दोनों कर सकते हैं। यह ब्रांड दावा करता है कि इस Face Scrub में कलर, खुशबू, पैरबेन और किसी तरह का अन्य हानिकरक केमिकल नहीं मिला है, जिससे यह हर प्रकार की स्किन के लिए सुरक्षित है। वहीं यह फेस स्क्रब PETA द्वारा प्रमाणित है।
04Biotique Papaya Tan Removal Brightening & Revitalizing Face Scrub
बायोटिक का यह फेस स्क्रब पपीते और 100% वनस्पति अर्क से बनाया गया है, जो त्वचा को अंदर तक पोषण दे सकता है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए बनाया गया है। इस ब्रांड के अनुसार यह टैन को हटाने में मदद करता है और त्वचा को स्मूद और ग्लोइंग बनाता है। आप इस स्क्रब को अपनी उंगलियों की मदद से गीले चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज कर सकते हैं। इसमें नीम का मिश्रण भी होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज कर सकता है और स्किन हेल्दी बनाए रख सकता है। वहीं इसमें जंगली हल्दी भी मिला होता है, जो स्किन की रंगत को निखार सकता है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए ब्यूटी-बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- फेस स्क्रब हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?+फेस स्क्रब हफ्ते में 1 से 2 बार लगाना सही माना जाता है।
- क्या रोज स्क्रब करना सही है?+नहीं रोजाना फेस स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।
- फेस स्क्रब लगाने से कितने दिन में स्किन ग्लोइंग दिखेगी?+ब्रांड द्वारा किए दावे के अनुसार आमतौर पर ज्यादातर फेस स्क्रब 2 से 3 हफ्ते में स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
You May Also Like