आई मेकअप की बात हो और मस्कारा का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि एक सही मस्कारा ना केवल आपकी आंखों को बड़ा और फ्रेश दिखाता है, बल्कि पूरे चेहरे के लुक को तुरंत बदल देता है। इसलिए अगर आपकी पलकें हल्की हैं या आप बिना फेक लैशेज लगाए घनी और बोल्ड पलकें चाहती हैं, तो हाई वॉल्यूम Mascara को आप अपनी मेकअप किट का सबसे अहम हिस्सा बना सकती हैं। यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध जिन 5 मस्कारा के बारे में जानकारी दी है उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉटरप्रूफ होती हैं जो पसीने या बारिश में भी खराब नहीं होतीं और सबसे खास बात ये लंबे समय तक टिकी रहती हैं, जिससे बार-बार टचअप की दिक्कत नहीं होती है।
नीचे आप हाई वॉल्यूम मस्कारा के 5 विकल्पों को देख सकती हैं।
MARS Double Trouble 2-in-1 Mascara
हमारा सुझाव: अगर आप एक ही मस्कारा से घनी और लंबी पलकें दोनों पाना चाहती हैं, तो यह मस्कारा एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली विकल्प हो सकता है। इसका 2 इन 1 फॉर्मूला आपकी पलकों को बिना वजन महसूस कराए 18 घंटे तक टिकाऊ वॉल्यूम और लेंथ देता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर पार्टी लुक तक के लिए यह एक बेहद बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
क्या है इसमें खास?
- एक ही प्रोडक्ट से मैक्सिमम वॉल्यूम और एक्स्ट्रा लेंथ दोनों एक साथ मिलती हैं।
- इसका वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ फॉर्मूला 18 घंटे तक मस्कारा को टिकाए रखता है।
- आंखों को तुरंत बोल्ड, डार्क और ड्रमैटिक लुक देने के लिए गहरा काला रंग मिलता है।
01
L'Oreal Paris Voluminous Panorama Waterproof Mascara
हमारा सुझाव: अगर आप अपनी आंखों को बड़ा और पलकों को फैला हुआ लुक देना चाहती हैं, तो लोरियल का यह प्रीमियम मस्कारा आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसका खास फॉर्मूला आंखों को 4 गुना बड़ा दिखाता है और पलकों को बिना किसी दिक्कत के अलग-अलग करके सुंदर वॉल्यूम देता है।
क्या है इसमें खास?
- पलकों को फैलाकर आंखों को तुरंत बड़ा और आकर्षक लुक देता है।
- 24 घंटे तक बिना झड़े और बिना फैले आंखों पर टिका रहता है।
- पलकों के हर एक बाल को जड़ से सिरे तक कवर करके शानदार फिनिश देता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Essence lash WITHOUT LIMITS EXTREME LENGTHENING & VOLUME MASCARA
हमारा सुझाव: अधिक लंबाई और नेचुरल लुक वॉल्यूम पसंद करने वालों के लिए एसेन्स का यह मस्कारा एक शानदार प्रोडक्ट हो सकता है। इसका फ्लेक्सिबल इलास्टोमर ब्रश पलकों के छोटे से छोटे बाल तक पहुंचकर उन्हें बिना चिपकाए लिफ्ट करता है। अगर आपको रोजमर्रा के लिए हल्का लेकिन असरदार मस्कारा चाहिए, तो आप इसे देख सकती हैं।
क्या है इसमें खास?
- इसके ब्रश का लचीला डिजाइन पलकों के हर कोने तक आसानी से पहुंचता है।
- पलकों को बिना भारी बनाए एक्सट्रीम लंबाई और डेंसिटी प्रदान करता है।
- पलकों को गहरा और रीच अल्ट्रा-ब्लैक कलर देता है।
03
Maybelline New York Lash Sensational Sky High Waterproof Mascara
हमारा सुझाव: मेबेलिन का यह मस्कारा उन लोगों की पहली पसंद है जो अपनी पलकों को स्काई-हाई लंबाई और प्राकृतिक मजबूती देना चाहते हैं। इस Maybelline Mascara में मौजूद बांस के अर्क और फाइबर्स पलकों को पोषण देने के साथ-साथ शानदार लिफ्ट और वॉल्यूम प्रदान करते हैं। वहीं जिनकी संवेदनशील आंखें हैं और जो वाटरप्रूफ फिनिश चाहते हैं उनके लिए यह बढ़िया रहेगा।
क्या है इसमें खास?
- पलकों को कंडीशन करने के साथ-साथ बिना वजन बढ़ाए लंबी और घनी बनाता है।
- ब्रश आसानी से मुड़कर हर एक लैश को जड़ से ऊपर की ओर स्ट्रेच करता है।
- 100% वाटरप्रूफ है यानी पसीने, पानी और नमी के बावजूद दिनभर नहीं फैलता।
04
RENEE Volumax Mascara Black
हमारा सुझाव: अगर आपको झटपट सूखने वाला और पलकों को पोषण देने वाला मस्कारा चाहिए, तो रेनी वॉल्यूमैक्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Waterproof Mascara का लाइटवेट फॉर्मूला पलकों को कंडीशन करता है और इसका 360-डिग्री वांड बिना किसी झंझट के हर कोने में अच्छी तरह लगता है। ऑफिस और कैज़ुअल आउटिंग्स के लिए यह काफी अच्छा हो सकता है।
क्या है इसमें खास?
- पलकों को बिना आपस में चिपकाए पूरी तरह से कोट और वॉल्यूमाइज करता है।
- लगाते ही तुरंत सूख जाता है और पलकों पर भारीपन महसूस नहीं होने देता।
- वॉल्यूम देने के साथ-साथ पलकों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
05
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।