ऑयली स्किन के लिए मैट फिनिश Foundations, जो देंगे ग्लोइंग मेकअप लुक

अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो मैट फाउंडेशन आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं, जिसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। यहां बताए गए Foundation लंबे समय तक चेहरे पर टिके रहने का दावा करते हैं और त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल सोखकर ग्लोइंग मेकअप लुक दे सकते हैं।
ऑयली स्किन के लिए मैट फाउंडेशन
ऑयली स्किन के लिए मैट फाउंडेशन

क्या आपकी स्किन भी ऑयली है और ग्लोइंग व स्मूद मेकअप लुक के लिए बढ़िया फाउंडेशन ढूंढ रही हैं? तो मैट फिनिश वाले फाउंडेशन ऑयली स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। दरअसल, मैट फिनिश वाले फाउंडेशन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेते हैं, जिससे चेहरे पर तेल चमकता नहीं है और फाउंडेशन भी स्मूद सेट होता है और इससे स्मूद व ग्लोइंग मेकअप मिल सकता है। यहां जिन Oily Skin वाले Foundation के बारे में बताया गया है वह लंबे समय टिकने का दावा करते हैं जिससे आपको बार-बार टच अप की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं इनमें एलोवेरा, नारियल का रस, विटामिन E और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इनमें से कुछ फाउंडेशन सन प्रोटेक्शन के साथ आते हैं जो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी स्किन की देखभाल करते हैं।

आइए ऑयली स्किन वालों के लिए मैट फिनिश फाउंडेशन के विकल्पों को देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lakme Forever Matte Longwear Foundation with SPF 15 and Active Niacinamide

    यह लक्मे का मैट लॉन्गवियर फाउंडेशन है जो लंबे समय तक टिकने वाला मैट फिनिश देता है। इस फाउंडेशन में SPF 15 और एक्टिव नियासिनमाइड शामिल होता है, जो त्वचा की रंगत को निखार सकता है। यह Lakme फाउंडेशन हर स्किन टाइप के लिए बनाया गया है यानी इसे ऑयली स्किन वाली महिलाएं भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ दाग-धब्बों को छुपाता है और चेहरे पर दिख रही झुर्रियों को भी कम दिखाता है, जिससे आपको स्मूद मेकअप लुक मिल सकता है। यह फाउंडेशन हल्का होता है, जिसे लगाने पर चिपचिप या भारी महसूस नहीं होता है और यह स्किन में जल्दी समा जाता है।

    01
  • Swiss Beauty Airbrush Finish Full Coverage Foundation

    स्विस ब्यूटी का यह फाउंडेशन 8 घंटे तक फुल कवरेज देने का दावा करता है। यह वॉटरप्रूफ होता है यानी हल्की बारिश या पसीने में यह फाउंडेशन खराब नहीं होता है। वहीं यह हल्का होता है जिससे यह त्वचा में जल्दी समा जाता है। इस Swiss Beauty फाउंडेशन की नेचुरल मैट फिनिश आपको ग्लोइंग मेकअप लुक दे सकती है। स्विस ब्यूटी के इस फाउंडेशन में एलोवेरा, नारियल का रस, विटामिन E और हयालूरोनिक एसिड का मिश्रण होता है, जो मैट फिनिश के साथ-साथ त्वचा को अंदर तक पोषण भी दे सकता है। यह पिगमेंटेड होता है यानी मेकअप के दौरान यह फाउंडेशन चेहरे पर स्मूद बेस बनाने में मदद करता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Maybelline New York Liquid Foundation

    यह मेबेलिन न्यू यॉर्क लिक्विड फाउंडेशन है, जो मैट फिनिश देता है और पोर्स को भी स्मूद करने में मदद करता है। इसका फुल कवरेज शानदार मेकअप लुक दे सकता है। यह ऑयली स्किन में अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाता है जिससे बढ़िया ग्लो मिलता है। इस Maybelline फाउंडेशन में SPF 22 शामिल होता है जो धूप की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह फाउंडेशन 16 घंटे तक चेहरे पर ऑयल को कंट्रोल कर सकता है। ऑयली स्किन के अलावा इसे नॉर्मल और सेंसिटिव स्किन वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


    जागरण स्मार्ट-चॉइस पर आप ऐसी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

    03
  • FACES CANADA All Day Hydra Matte Foundation

    फेसेस कनाडा का यह फाउंडेशन 3 इन 1 है, जो फाउंडेशन के साथ-साथ मॉइश्चराइजर और SPF 30 सनस्क्रीन का काम भी करता है। इसमें शामिल एलोवेरा और विटामिन सी 24 घंटे तक हाइड्रेशन दे सकता है। वहीं फेसेस कनाडा के दावे अनुसार यह फाउंडेशन 10 घंटे तक टिकाऊ रहता है जिससे आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती है। यह Face Canada का Foundation ऑयल-फ्री होता है जिससे ऑयली स्किन वालों के लिए यह शानदार विकल्प माना जा सकता है। वहीं यह पैराबेन फ्री भी होता है जिससे सेंसिटिव स्किन वाले भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    04
  • Blue Heaven Hyper Matte Foundation for Face Makeup

    ब्लू हेवन का यह फाउंडेशन मैट फिनिश देता है और इसमें SPF 25 PA++ शामिल होता है जो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा की सुरक्षा भी करता है। इसका टेक्सचर काफी हल्का होता है जिससे यह त्वचा में जल्दी समा जाता है। सभी प्रकार की त्वचा वाले इस Blue Heaven फाउंडेशन को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नेचुरल मैट फिनिश देता है, जिससे आप ग्लोइंग मेकअप लुक पा सकती हैं। यह फाउंडेशन हाइड्रेटिंग भी होता है जो लंबे समय तक त्वचा को मॉइश्चराइज रख सकता है।

    05

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मैट फाउंडेशन ऑयली त्वचा के लिए क्यों अच्छे होते हैं?
    +
    क्योंकि यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेते हैं, जिससे त्वचा पर ऑयल कम होता है और ग्लोइंग मेकअप लुक मिल सकता है।
  • क्या मैट फाउंडेशन पोर्स को बंद कर सकता है?
    +
    नॉन-कॉमेडोजेनिक मैट फाउंडेशन पोर्स को बंद नहीं करते हैं। इसके अन्य फाउंडेशन पोर्स को बंद कर सकते हैं।
  • मैट फाउंडेशन को कैसे लगाएं?
    +
    मैट फाउंडेशन लगाने से पहले आप प्राइमर का उपयोग करें और फिर अच्छी तरह फाउंडेशन लगाकर उसे ब्लेंड करें। इसके बाद सेटिंग पाउडर से मेकअप को सेट करें।