बेस्ट Rice Water Toner से पाएं दमकती हुई त्वचा, मिलेगा कोरियन ग्लो!

क्या आप चमकदार, ग्लास-लाइक स्किन पाना चाहती हैं? Rice Water टोनर एक सरल और प्रभावी उपाय हो सकता है। हम आपको इसके कुछ शानदार विकल्प दे रहे हैं, जो आपकी त्वचा पर कोरियन जैसा शानदार ग्लो दे सकते हैं।
ग्लास स्किन के लिए बेस्ट Rice Water Toner
ग्लास स्किन के लिए बेस्ट Rice Water Toner

आजकल अधिकतर महिलाओं को ग्लास जैसी स्किन पसंद आती है। इस तरह की त्वचा ना सिर्फ बाहर से देखने में चमकदार लगती है, बल्कि यह काफी हाइड्रेटेड भी होत है। ऐसे में अगर आप भी अपनी त्वचा को बेहतरीन तरीके से हाइड्रेट करके चमकदार बनाना चाहती हैं, तो राइस वॉटर से बना टोनर अच्छा हो सकता है। राइस वॉटर त्वचा में अंदर तक प्रवेश करके उसे गहराई से नमी पहुंचाता है, जिससे त्वचा साफ, बेदाग और चमकदार बन सकती है। यहां पर आप कुछ अच्छे ब्रांड के Rice Water Toner देख सकती हैं, जो आपके चेहरे पर एक शानदार चमक और नयापन ला सकते हैं। इन्हें आसानी से रोजमर्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही ये आपको कोरियन जैसी ग्लास स्किन दे सकते हैं। इनके विकल्पों को नीचे देखिए-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Jovees Derma 4% Niacinamide & Rice Water Toner

    Jovees Herbal ब्रांड का यह राइस वॉटर टोनर बेजान त्वचा को चमकदार बनाता है, जिससे त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग दिख सकती है। यह आपके रंगत को फिर से जीवंत करता है, जिससे आपको हर दिन चिकनी, चमकदार, ग्लास जैसी त्वचा मिल सकती है। इसका फर्मेंटेड ओट जलन को शांत करता है और रूखी, संवेदनशील त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इसमें मिलने वाला नियासिनैमाइड रोमछिद्रों को साफ करता है और लालिमा को कम करता है, जिससे जिद्दी दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं। इस फेस टोनर को सामान्य से लेकर रूखी त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टोनर में त्वचा को शांत और हाइड्रेट करने के लिए ऐलोवेरा का इस्तेमाल भी किया गया है।

    01
  • Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner

    इस Plum राइस वॉटर टोनर का 3% नियासिनैमाइड फॉर्मूला मुंहासे वाली त्वचा से दाग-धब्बे और लालिमा को क कर सकता है। यह त्वचा को साफ और संतुलित करने का काम करता है। इसमें मिलने वाले ओट्स के गुण चेहरे पर होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। इस Toner For Face का फर्मेंटेड चावलों का फॉर्मूला त्वचा को शांत और रोमछिद्रों को कसा हुआ कर सकता है, जिससे स्किन साफ और चमकदार दिख सकती है। यह अल्कोहल से मुक्त है और सभी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। स्प्रे बोतल में आने की वजह से इसे इस्तेमाल करना भी आपके लिए आसान हो सकता है। यह पूरी तरह से वीगन और इको-फ्रेंडली भी है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lacto Calamine Rice Toner

    यह राइस टोनर Lacto Calamine ब्रांड का है, जो आपको कोरियन ग्लास स्किन दे सकता है। इसके राइस वॉटर, विटामिन-सी, ग्लाइकॉलिक एसिड, नियासिनैमाइड, ऐलोवेरा और ग्लिसरीन जैसी सामग्रियां आपको सबसे बेहतरीन त्वचा दे सकते हैं। इसमें मिलने वाला राइस वॉटर त्वचा को आराम देता है और पोर्स, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम कर सकता है। यह स्किन बैरियर को रिपेयर करने में भी मदद करता है और ग्लास स्किन जैसी चमक के लिए स्किन टोन को एकसमान बनाता है। वहीं, इसका ग्लाइकॉलिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करता है, जिससे त्वचा पर शानदार चमक मिल सकती है।

    03
  • Dot & Key Rice Water Hydrating Toner With Hyaluronic

    Dot & Key के इस राइस वॉटर टोनर के साथ आपकी त्वचा बेहतरीन तरीके से हाइड्रेट हो सकती है और चमकदार बन सकती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही उसके pH को भी संतुलित करता है। इसमें मिलने वाला हयालूरोनिक एसिड त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। वहीं, इस Face Toner का लैक्टिक एसिड त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट करके रोमछिद्रों को खोलता और कसा हुआ करता है। यह जैपेनीज राइस वॉटर के साथ आता है, जिसके जरिए त्वचा पर होने वाली जलन और लालिमा भी कम हो सकती है। इसका टेक्सचर काफी हल्का और जल्दी अवशोषित होने वाला है।

    मेकअप और स्किन केयर से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।

    04
  • Mamaearth Rice Water Dewy Face Toner

    Mamaearth का यह राइस वॉटर टोनर आपकी त्वचा में निखार ला सकता है। इसमें 96% शुद्ध चावल का पानी है, जो त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ा सकता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा कांच जैसी चिकनी और ओस जैसी मुलायम हो सकती है। ग्लिसरीन और एलोवेरा से युक्त यह टोनर त्वचा में गहराई तक जाकर उसे हाइड्रेट और पोषण दे सकता है। यह हानिकारक रसायनों के संपर्क में आए बिना आपको कांच जैसी चमकदार त्वचा दे सकता है। यह टोनर आपके रोमछिद्रों को कस सकता है, जिससे आपकी त्वचा चिकनी और एक समान बनावट वाली हो जाती है। यह लगभग हर तरह की त्वचा पर सूट कर सकता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या राइस वॉटर टोनर सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित है?
    +
    हां, यह टोनर आमतौर पर सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है, लेकिन संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पहले एक छोटे से क्षेत्र पर परीक्षण करना चाहिए।
  • राइस वॉटर टोनर का उपयोग कब करना चाहिए?
    +
    राइस वॉटर टोनर का उपयोग रोजाना, सुबह और शाम, अपने चेहरे को साफ करने के बाद करना चाहिए।
  • क्या राइस वॉटर टोनर मुंहासों को ठीक कर सकता है?
    +
    इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं।