आजकल बाल झड़ना और डैंड्रफ यह समस्या काफी आम हो गई है। जाहिर है लोग ऑफिस, कॉलेज या काम के चक्कर में ज्यादातर बाहर रहते हैं और प्रदूषण व पसीने के कारण स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। वहीं गलत खाना और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बालों का टूटना बड़ी समस्या बन जाता है। ऐसे में अगर आप भी इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि आप हेयर फॉल और Dandruff Problem को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं? दरअसल, यहां हमने आपको अमेजन पर उपलब्ध कुछ हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बताया है जो बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या से राहत दे सकते हैं। इसमें हेयर सीरम, स्क्रब, ऑयल और शैम्पू शामिल है जो खासकर इसी समस्या को टारगेट करने के लिए बनाए गए हैं। इन प्रोडक्ट की सबसे अच्छी बात है कि यह ना केवल बालों का झड़ना व डैंड्रफ की समस्या को कम करते हैं बल्कि बालों को अंदर तक पोषण देकर उन्हें चमकदार और मुलायम भी बना सकते हैं। नीचे आप इन हेयर प्रोडक्ट्स के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
हेयर फॉल और डैंड्रफ के मुख्य कारण क्या हैं? 5 पॉइंट में समझें -
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि आजकल बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या काफी आम हो गई है लेकिन इसके कुछ कारण है जिनको जानकर आप इन्हें करने से बच सकते हैं और अपने बालों की सही देखभाल कर सकते हैं।
स्कैल्प में गंदगी - बालों में डैंड्रफ और हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण गंदा स्कैल्प होता है। जाहिर है रोजाना बाहर जाने के दौरान बालों में धूल, पसीना, तेल और केमिकल जम जाता है। इससे स्कैल्प बहुत ज्यादा गंदी हो जाती है और डैंड्रफ बनने लगते हैं। इसलिए हमेशा स्कैल्प को साफ रखें। इसके लिए आप सही शैम्पू और हेयर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
केमिकल प्रोडक्ट्स - आजकल मार्केट में इतने सारे हेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध है कि अक्सर कुछ लोग बिना जानकारी के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं और फिर यही बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। ऐसे में हमेशा कम से कम केमिकल वाले या फिर केमिकल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
गलत खाना-पीना - यह एक बहुत बड़ी समस्या है जिसको आजकल सभी नजरअंदाज करते हैं। लेकिन यही हमारे बालों के लिए नुकसानदायक हो जाता है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत रहे, हेयर फॉल की समस्या ना हो, तो प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स वाला खाना खाएं। इससे बाल मजबूत होंगे और बालों को भरपूर पोषण भी मिलेगा।
हीट टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल - आजकल ऑफिस जाने के दौरान ज्यादातर लड़कियां हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको जानकर झटका लगेगा कि यह हमारे बालों के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। जी हां, क्योंकि ये हीट टूल्स बालों को कमजोर व डैमेज करते हैं। इससे बाल बेजान हो सकते हैं और हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है।
नोट - यहां बताए गए सभी प्रोडक्ट्स हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए असरदार माने जाते हैं। लेकिन हम इसका दावा नहीं करते हैं इसलिए हमारी सलाह है कि इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
