त्योहार के दिनों में हर कोई परफेक्ट मेकअप लुक चाहता है, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन आंखों का मेकअप होता है। क्योंकि अक्सर त्योहार के समय लंबे फंक्शन के दौरान काजल और आईलाइनर जल्दी फैल जाते हैं या फिर फीके पड़ जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक टिकने वाले काजल और आईलाइनर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। तो आइए आपको यहां लंबे समय तक टिकने वाले 3 काजल और 3 आईलाइनर्स के विकल्पों की जानकारी विस्तार से देते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।
वहीं अगर आपको काजल और आईलाइनर के अलावा फाउंडेशन, लिपस्टिक और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी चाहिए तो आप ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।
SUGAR Cosmetics Kohl of Honour Intense Kajal
यह काजल जेट ब्लैक फिनिश देता है, जिसे आंखों में लगाने के बाद तुरंत बोल्ड लुक मिलता है। फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए यह काजल एक बेहतरीन विकल्प है। यह काजल मैट फिनिश देता है, जिससे ज्यादा नैचुरल और डीप लुक मिलता है। यह काजल लंबे समय तक टिके रहने वाला है। इसे एक बार लगाने पर कई घंटों तक स्मज या फेड नहीं होता है। कुछ काजल को लगाने पर आंखों में भारीपन या चुभन महसूस होती है, लेकिन इस काजल को लगाने से ऐसा महसूस नहीं होता है, क्योंकि यह बेहद हल्का और स्मूद होता है। स्मज-प्रूफ होने के कारण यह पसीने या हल्की नमी के बावजूद भी नहीं फैलता है और यह वाटरप्रूफ भी होता है, जिससे यह पानी या बारिश में भी नहीं फैलता है। यह क्रिमी टेक्सचर में आता है, जिससे यह आंखों में आसानी से लग जाता है।
01
Swiss Beauty You & Eye Power Matte Finish Black Kajal
यह काजल रिच और डार्क ब्लैक शेड में आता है, जो आपकी आंखों को खूबसूरत और परफेक्ट लुक देता है। इसका मैट फिनिश आंखों को शार्प लुक देता है और मैट फिनिश होने के कारण यह ऑयली नहीं लगता है। इसकी खास बात है कि यह 24 घंटे तक टिके रहता है, जिससे इसे एक बार लगाने पर यह पूरे दिन नहीं फैलता है। यह काजल पानी और पसीने से भी खराब नहीं होता है यानी आप इसे लगाकर बारिश में भी जा सकती हैं। यह काजल क्रीमी टेक्सचर में आता है, जिससे यह एक बार में आसानी से लग जाता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Maybelline New York Colossal Kajal
अगर आप भी त्योहार के दिनों लंबे समय तक अपने काजल को टिकाना चाहते हैं, तो यह काजल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह काजल अपनी गहरी और बोल्ड ब्लैक शेड के लिए जाना जाता है। इसे लगाने से आपको तुरंत शार्प लुक मिलता है। यह काजल 24 घंटे तक टिका रहता है यानी त्योहार के दिनों में लंबे फंक्शन के दौरान इसे लगाने से आपको बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती है। यह काजल पसीने, नमी और पानी से भी खराब नहीं होता है, क्योंकि यह स्मज-प्रूफ और वाटरप्रूफ है। इस काजल में विटामिन E का मिश्रण शामिल है, जिससे इसे लगाने से आंखों में किसी तरह की जलन या भारीपन नहीं लगता है। इस काजल का टेक्सचर क्रीमी और स्मूद है, जिससे इसे लगाना आसान होता है।
03
Lakme Eyeconic Liquid Eye Liner
यह आईलाइनर रिच ब्लैक कलर देता है। इसके लगाने के बाद आंखों को शार्प और ड्रामेटिक लुक मिलता है, जिससे मेकअप आकर्षक दिखाई देता है। इसकी खास बात है कि यह आईलाइनर 24 घंटे तक टिका रहता है और एक बार लगाने पर इसे बार-बार टच अप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका मैट फिनिश आंखों को बोल्ड और एलिगेंट टच देता है। यह पसीने और नमी से भी नहीं फैलते हैं, क्योंकि यह वॉटरप्रूफ होते हैं। वहीं स्मज-प्रूफ होने के कारण यह दिनभर आंखों के आसपास नहीं फैलता है। यह लाइनर ट्रांसफर-प्रूफ है, जो पलकों पर चिपकता नहीं है। इसमें आपको एक पतला और फ्लेक्सिबल ब्रश मिलता है, जिससे आप इस आईलाइनर को आसानी से आंखों में लगा सकती हैं।
04
FACES CANADA Magneteyes Eyeliner
यह आईलाइनर बोल्ड और इंटेंस ब्लैक शेड देता है। इसे लगाने से आपको तुरंत शार्प और अट्रैक्टिव लुक मिलता है। यह आईलाइनर मैट फिनिश देता है, जिससे आंखों को क्लासी और एलिगेंट लुक मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह बहुत जल्दी सूख जाता है यानी लाइनर लगाने के बाद आपको इसे सुखाने के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ता है। उन लोगों के लिए यह आईलाइनर अधिक फायदेमंद है, जिन्हें जल्दी मेकअप करना पसंद है। यह 24 घंटे तक टिके रहने वाला आईलाइनर है, जिसे एक बार लगाने पर यह दिनभर नहीं फैलता है। इसमें एक फाइन टिप एप्लिकेटर मिलता है, जिससे आप इससे आसानी से लाइनर लगा सकते हैं। इस लाइनर में बादाम तेल शामिल होता है, जो आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
05
MARS Glossy Liquid Eye Got This Long Lasting Eye Liner with Fine Tip
यह आईलाइनर ग्लॉसी फिनिश देता है, जिससे इसे लगाने पर शाइनिंग ब्लैक लुक मिलता है। इस लाइनर से वन-स्ट्रोक कवरेज मिलता है यानी इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह तेजी से सूख जाता है, जिसे लगाने के बाद यह फैलता नहीं है या ट्रांसफर नहीं होता है। यह स्मज-प्रूफ और लंबे समय तक टिकने वाला लाइनर है, जो एक बार लगाने पर फैलता नहीं है। इसमें फाइन टिप एप्लिकेटर दिया होता है, जिससे लाइनर लगाना आसान होता है और आप एक पतली लाइनर लगा सकते हैं। इसका टेक्सचर काफी हल्का होता है और आंखों में भारीपन महसूस नहीं होता है। यह लाइनर पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे लगाने से आंखों में जलन भी नहीं होती है।
06
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।