Sunscreen में SPF का क्या है महत्व? विकल्पों से समझें

यहां हम आपको बताएंगे कि Sunscreen में SPF का महत्व क्या है? यह कैसे हमारी त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाता है और अलग-अलग SPF लेवल का क्या मतलब है? ताकि आप भी अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक सही SPF वाला सनस्क्रीन चुन सकें।
सनस्क्रीन में SPF क्यों होता है जरूरी?
सनस्क्रीन में SPF क्यों होता है जरूरी?

सनस्क्रीन खरीदते समय आपकी नजर भी सबसे पहले SPF नंबर पर जाती होगी! लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनस्क्रीन में SPF का क्या महत्व होता है? दरअसल, SPF का मतलब सन प्रोटेक्शन फैक्टर है, जो यह बताता है कि आपकी सनस्क्रीन सूरज की UV-B किरणों से आपकी त्वचा को कितनी देर तक सुरक्षित रख सकती है। अब अगर बात करें कि यह कैसे काम करता है, तो SPF सनस्क्रीन त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जो UV-B किरणों को ब्लॉक या एब्जॉर्ब करता है। यह किरणों को सीधे त्वचा में घुसने से रोकता है, जिससे डैमेज कम होता है और इससे स्किन लाल होने, जलने और डार्क स्पॉट्स बनने से बची रहती है। नीचे हमने 5 सनस्क्रीन के विकल्प आपको दिए हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुन सकते हैं।

सही SPF लेवल कैसे चुनें? 

  • SPF 15 सनस्क्रीन -  यह लगभग 93% UV-B किरणों को ब्लॉक करता है और हल्की धूप के लिए सही माना जाता है।
  • SPF 30 सनस्क्रीन -  यह लगभग 97% सुरक्षा देता है और डेली यूज के लिए सबसे कॉमन विकल्प माना जाता है।
  • SPF 50 सनस्क्रीन - यह लगभग 98% तक सुरक्षा देता है, जो ज्यादा धूप या आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेहतर होता है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen Aqua Gel SPF 50 PA++++

    यह सनस्क्रीन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जो हल्की, हाइड्रेटिंग और नॉन-ग्रीसी सनस्क्रीन चाहते हैं। इसमें 1% हायल्यूरोनिक एसिड है, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखता है। SPF 50 और PA++++ के साथ आने वाली यह सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की UVA और UVB दोनों हानिकारक किरणों से बचाता है। यह स्किन पर बिल्कुल भी व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ती है, जिससे आप इसे लगाकर तुरंत घर से बाहर जा सकते हैं। इसकी एक्वा जेल फॉर्मूला स्किन में जल्दी एब्जॉर्ब हो जाती है और चिपचिपाहट नहीं रहती है। यह ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए भी परफेक्ट है। वहीं यह ब्लू लाइट से भी प्रोटेक्शन देती है, जो आजकल मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल के कारण जरूरी हो गया है।

    01
  • DOT & KEY Vitamin C + E Super Bright Sunscreen Spf 50 In-Vivo Tested

    अगर आप सन प्रोटेक्शन के साथ-साथ स्किन ब्राइटनिंग भी चाहते हैं, तो यह सनस्क्रीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें विटामिन C और E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ-साथ स्किन टोन को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। इसमें SPF 50 और ब्रॉड स्पेक्ट्रम प्रोटेक्शन मिलता है, जो UVA और UVB दोनों किरणों से सुरक्षा देता है। इसका टेक्सचर बहुत हल्का है, जिससे यह त्वचा पर भारी महसूस नहीं होता और आसानी से स्किन में मिल जाता है। अच्छी बात है कि यह कोई व्हाइट कास्ट भी नहीं छोड़ता है। यह सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयुक्त है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Garnier Super UV Cooling Watergel Sunscreen SPF 50 PA++++

    यह सनस्क्रीन खासतौर पर गर्मियों के लिए है, क्योंकि यह इंस्टेंट कूलिंग इफेक्ट देती है। SPF 50 और PA++++ के साथ यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखती है। इसका वॉटर जेल फॉर्मूला बहुत हल्का होता है, जो स्किन पर लगाते ही ठंडक का एहसास देता है। यह सनस्क्रीन ऑयली, ड्राई, सेंसिटिव और कॉम्बिनेशन सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयुक्त है। इसका नॉन-ग्रीसी टेक्सचर स्किन को फ्रेश बनाए रखता है और 8 घंटे तक की फ्रेशनस देने का दावा करता है। इसमें व्हाइट कास्ट नहीं होता, जिससे स्किन का नेचुरल लुक बना रहता है। यह जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है और कूलिंग फील देता है।

    03
  • Hyphen All I Need Sunscreen SPF 50 PA++++

    यह सनस्क्रीन सिर्फ प्रोटेक्शन ही नहीं बल्कि स्किन केयर का भी काम करता है। इसमें नियासिनामाइड, कोजिक एसिड और विटामिन C जैसे इंग्रेडिएंट्स हैं, जो त्वचा को ब्राइट और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। SPF 50 और PA++++ के साथ यह सनस्क्रीन UVA और UVB किरणों से मजबूत सुरक्षा देता है। इसका टेक्सचर हल्का और नॉन-ग्रीसी है, जो आसानी से स्किन में जमा जाता है। यह व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता और सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयुक्त है। इसको महिलाओं व पुरुषों दोनों के लिए बनाया गया है। इसमें मौजूद काकाडू प्लम स्किन को पोषण देता है और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है।

    04
  • Cetaphil Sun SPF 50 Sunscreen Light Gel

    यह सनस्क्रीन खासतौर पर सेंसिटिव स्किन के लिए बनाया गया है। SPF 50+ के साथ यह बहुत हाई लेवल का सन प्रोटेक्शन देता है और UVA/UVB दोनों किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखता है। इसका लाइट जेल फॉर्मूला स्किन पर हल्का महसूस होता है और जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है। यह नॉन-स्टिकी है, जिससे स्किन पर चिपचिपापन नहीं लगता है। यह वॉटर रेसिस्टेंट भी है, जिससे पसीना या पानी लगने पर भी इसकी प्रोटेक्शन बनी रहती है। यह सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयुक्त है।

    05

इसी तरह के अन्य लेख के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एसपीएफ का मतलब क्या होता है?
    +
    एसपीएफ का मतलब 'सन प्रोटेक्शन फैक्टर' है, जो बताता है कि सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवीबी किरणों से कितनी देर तक बचा सकता है।
  • कितने एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगानी चाहिए?
    +
    आमतौर पर, रोजाना के उपयोग के लिए कम से कम एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो एसपीएफ 50 या उससे अधिक बेहतर हो सकता है।
  • सनस्क्रीन कितनी बार लगानी चाहिए?
    +
    आमतौर पर, हर दो घंटे में या तैरने या पसीना आने के तुरंत बाद सनस्क्रीन को दोबारा लगाना चाहिए।