आजकल ओपन पोर्स की समस्या काफी लोगों में देखी जाती है और इसी कारण से मार्केट में इस समस्या को टारगेट करने के लिए कई सीरम भी मौजूद हैं, लेकिन जब एक सही सीरम चुनने की आती है तो इतनी वैरायटी के कारण अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि सबसे बढ़िया सीरम कौन-सा रहेगा? ऐसे में हमने यहां 5 फेस सीरम की जानकारी दी है, जो ओपन पोर्स को बेहतर करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन Serum for Open Pores में नियासिनमाइड, सैलिसिलिक एसिड और रेटिनॉल तत्व शामिल होते हैं, जो पोर्स को छोटा करने, मुंहसों के दाग-धब्बों को कम करने और झुर्रियों की समस्या से राहत देने में मदद करते हैं। वहीं इनका टेक्सचर हल्का होता है जिससे यह त्वचा में जल्दी समा जाते हैं और चेहरे पर चिपचिपाहट महसूस नहीं होती है। खास बात यह है कि ये हर स्किन टाइप के अनुसार बनाए गए हैं जिससे यह हर किसी के लिए सुरक्षित माने जा सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
CeraVe Retinol Serum for Post-Acne Marks and Pore Refining
जिनको को ओपन पोर्स के साथ-साथ मुंहासों के दाग-धब्बों और डल त्वचा की शिकायत है उनके लिए CareVe की यह सीरम बढ़िया हो सकती है। यह Serum for Face डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाया गया है, जो ना केवल आपके पोर्स को सुधारने में मदद करता है बल्कि त्वचा की रंगत को भी निखारता है। इसमें रेटिनॉल शामिल है, जो त्वचा की सेल्स को तेजी से बेहतर करता है और चेहरे के पुराने दाग-धब्बों को हल्का करता है। यह त्वचा की एलर्जी को कम करने का काम भी करता है। इसमें Niacinamide और Ceramides जैसे तत्व भी मौजूद हैं, जो त्वचा की रेडनेस को कम करता है और पोर्स को छोटा दिखाने में मदद करता है। वहीं इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा को नमी मिलती है जिससे लंबे समय तक चेहरा मॉइश्चराइज रह सकता है।
खूबियां
- इस टेक्सचर काफी हल्का और मुलायम होता है जिससे इसे लगाने के बाद चेहरा चिपचिपा नहीं लगता है।
- यह सीरम चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मददगार है।
01
Plum 5% Niacinamide & Rice Water Beginner Friendly Face Serum for Pore Treatment
प्लम का यह फेस सीरम 5% नियासिनमाइड और चावल के पानी से बनाया गया है, जो त्वचा की रंगत को निखारता है, चमकदार त्वचा दे सकता है और पोर्स को बेहतर करने में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, अतिरिक्त ऑयल जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। यह Plum Serum हर प्रकार की त्वचा के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें शामिल राइस वाटर के कारण यह चेहरे को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है। यह काफी हल्का होता है जिससे यह जल्दी त्वचा में समा जाता है। इसलिए रोजाना इस्तेमाल करने के लिए यह बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह पोर्स को बेहतर करने के अलावा चेहरे के दाग-धब्बों को भी धीरे-धीरे कम करता है। इसी के साथ यह चेहरे की डलनेस को भी बेहतर करने में मदद करता है।
खूबियां
- यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयुक्त है।
- यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए बनाया गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Minimalist 10% Niacinamide Serum with Zinc
अगर आप भी चेहरे पर पोर्स की समस्या के साथ-साथ दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो मिनिमलिस्ट का यह फेस सीरम आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 10% नियासिनमाइड शामिल है, जो मुंहासों के निशान को कम करता है, चेहरे पर तेल को नियंत्रित करता है और पोर्स को छोटा करता है। वहीं इसमें जिंक भी शामिल होता है, जो मुंहासों के बैक्टीरिया को रोकता है जिससे एक्ने की समस्या दोबारा नहीं आती है। इसके अलावा यह Niacinamide Serum चेहरे की रेडनेस और एक्टिव एक्ने से भी राहत दे सकता है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इसके लगातार इस्तेमाल से ओपन पोर्स छोटे हो सकते हैं। आप इसे दिन में दो बार यानी सुबह और शाम इस्तेमाल कर सकते हैं।
खूबियां
- इस फेस सीरम का टेक्सचर काफी हल्का होता है जिससे यह त्वचा में जल्दी समा जाता है।
- यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
03
The Derma Co Pore Minimizing Face Serum for open Pores
यह फेस सीरम खासतौर पर पोर्स को छोटा करने के लिए बनाया गया है, लेकिन इसके अलावा यह मुंहासों, आसामान रंगत को भी ठीक करता है, जिससे आपको मुलायम, टाइट और साफ त्वचा मिल सकती है। इसमें शामिल ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो ना केवल पोर्स को साफ करते हैं बल्कि उनमें जमा गंदगी व तेल को भी हटाते हैं। सबसे खास बात है कि यह Face Serum स्किन एलर्जी और रेडनेस को भी कम करता है। इसलिए सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह फेस सीरम काफी बढ़िया माना जाता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम हो सकती है। हल्का होने के कारण इसे रोजाना लगाना आसान होता है, क्योंकि यह त्वचा में जल्दी समा जाता है और चेहरे पर हैवी महसूस नहीं होता है।
खूबियां
- कंपनी का दावा है कि इस फेस सीरम में कोई हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं है।
- यह डॉक्टरों द्वारा बनाया गया फेस सीरम है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है।
04
Deconstruct Pore Control Face Serum
ओपन पोर्स की समस्या के लिए यह फेस सीरम बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 2% सैलिसिलिक एसिड और 3% नियासिनमाइड शामिल है, जो मुंहासे और उसके निशान, ब्लैकहेड्स और ओपन पोर्स जैसी समस्या को ठीक करने में मदद करता है। यह Salicylic Acid Serum त्वचा के अंदर तक जाकर उसे साफ करता है और तेल व गंदगी को हटाता है जिससे त्वचा ना केवल चमकदार बन सकती है बल्कि मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है। यह फेस सीरम त्वचा की एलर्जी को भी कम करता है, जिससे यह सेंसिटिव स्किन वालों और जो लोग सीरम लगाना शुरू करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा माना जाता है। हल्का होने के कारण यह त्वचा में जल्दी समा जाता है। इसलिए रोजाना इस्तेमाल के लिए यह बढ़िया माना जाता है। हालांकि, ध्यान रहे कि शुरुआत में आप इसका रोजाना इस्तेमाल ना करें।
खूबियां
- यह वाटर बेस्ड है जिससे इसे लगाने के बाद चेहरे पर चिपचिपाहट नहीं लगती है।
- यह हर स्किन टाइप के लिए बनाया गया है।
05
निष्कर्ष - यहां हमने जिन फेस सीरम की जानकारी आपको दी है उन्हें ओपन पोर्स को छोटा व बेहतर करने के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन हम इसका दावा नहीं करते हैं इसलिए आप अपनी स्किन टाइप व जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुनें। वहीं हमारी सलाह है कि कोई भी सीरम इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।