Amazon पर उपलब्ध ये 5 बढ़िया Whirlpool Refrigerators देते हैं जबरदस्त कूलिंग

Amazon पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले 5 Whirlpool रेफ्रिजरेटर्स की लिस्ट यहां दी गई है, जो एडवांस फीचर्स, कम बिजली खपत और छोटे-बड़े साइज के साथ उपलब्ध हैं। इसमें आपको बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम रेंज तक सभी विकल्प मिलेंगे।
व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स
व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स

क्या आप भी Amazon पर एक भरोसेमंद और बढ़िया रेटिंग वाले Refrigerator ढूंढ रहे हैं? तो व्हर्लपूल ब्रांड आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि सालों से लाखों भारतीय का भरोसा इस पर कायम है। इसका सबसे बड़ा कारण है व्हर्लपूल अपने रेफ्रिजरेटर्स में तेज कूलिंग, इन्वर्टर तकनीक, कम बिजली खपत, मजबूत बिल्ड क्वलिटी और भरोसेमंद सर्विस व वारंटी की सुविधा देता है। इसलिए यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स के विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप यहां दी गई जानकारी के आधार पर चुन सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Whirlpool 300 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    व्हर्लपूल का यह 300 लीटर वाला रेफ्रिजरेटर 3 डोर के साथ आता है, जो हर कंपार्टमेंट को अलग-अलग करता है। इससे फ्रिज में खाने-पीने की चीजों को ठीक ढंग से रखने में सुविधा मिलती है। इसमें मॉइश्चर रिटेंशन तकनीक शामिल है, जो फलों और सब्जियों में नमी को बनाए रखती है, जिससे वह सूखती नहीं है और लंबे समय तक फ्रेश रहती है। इसमें मौजूद माइक्रोबॉल्क तकनीक फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया व वायरस को जाने से रोकती है, जिससे अंदर रखा खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रहता है। इसमें तापमान को कंट्रोल करने के लिए नॉब लगा होता है जिससे आप फ्रिज का तापमान नियंत्रित कर सकते हैं। इस फ्रिज के अंदर लगी LED लाइट एनर्जी एफिशिएंट होती है, जो बिजली की बचत करते हुए अधिक रोशनी करती है। इस रेफ्रिजरेटर में मौजूद एयर बूस्टर ठंडी हवा को फ्रिज के अंदर हर तरफ फैलाता है, जिससे खाने-पीने का सामान फ्रेश रहता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में स्टेबलाइजर इन-बिल्ट होता है, जिससे आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से फ्रिज को सुरक्षित रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 300 लीटर
    • कलर - स्टील
    • विशेष सुविधा - स्टेबलाइजर-फ्री
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - नहीं है।
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें मौजूद एयर बूस्टर फ्रिज के हर कोने में ठंडी हवा का फैलाता है, जिससे खाने-पीने का सामान ताजा रहता है।
    • इसमें एनर्जी एफिशिएंट LED लाइट लगी होती है, जो बिजली की कम खपत के साथ ज्यादा रोशनी देती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Whirlpool 207 L 5 Star Icemagic Pro Inverter Glass Door Direct-Cool Single Door Refrigerator

    छोटे परिवार के लिए यह व्हर्लपूल का यह 207 लीटर रेफ्रिजरेटर एक बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसकी ग्लास डोर इसे यूनिक और प्रीमियम लुक देती है, जो आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकती है। वहीं ग्लास होने के कारण इसे साफ करना भी आसान होता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें इंटेलिजेंस इन्वर्टर लगा होता है, जो कंप्रेसर की स्पीड को तापमान के हिसाब से कम या ज्यादा करता है। इससे फ्रिज में लगातार कूलिंग बनी रहती है, ऊर्जा की खपत भी कम होती है और कंप्रेसर पर लोड भी कम पड़ता है, जिससे रेफ्रिजरेटर की लाइफ बढ़ती है। इसमें 12 घंटे कूलिंग रिटेंशन शामिल है, जो बिजली कटने के बाद भी 12 घंटे तक फ्रिज के अंदर कूलिंग को बनाए रखता है, जिससे अंदर रखा सामान खराब नहीं होता है। यह रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है यानी इसमें आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह 95V से लेकर 300V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर लेता है, जिससे फ्रिज के खराब होने का खतरा कम रहता है। इसमें 12 घंटे मिल्क प्रिजर्वेशन तकनीक शामिल होती है, जिससे दूध ज्यादा फ्रेश और सुरक्षित रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 207 लीटर
    • कलर - सिल्विया
    • विशेष सुविधा - स्टेबलाइजर-फ्री
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें ऑटो कनेक्टर और होम इन्वर्टर की सुविधा मिलती है यानी बिजली कटने पर यह रेफ्रिजरेटर अपने आप घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है।
    • इसमें शामिल 7 डे गार्डन फ्रेशनेस तकनीक 7 दिनों तक फलों और सब्जियों को ताजा बनाए रखने में मदद करती है।

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    308 लीटर कैपेसिटी वाला यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें आप कूलिंग पावर को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। यह स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आने वाला रेफ्रिजरेटर है जिसमें आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह 95V से 300V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसमें मौजूद इंटेलिसेंस इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा करती है, जिससे फ्रिज में लगातार कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें लगे शेल्व्स फ्लेक्सिबल होते हैं, जिससे आप इसे अपने हिसाब से भी एडस्ट कर सकते हैं। इस रेफ्रिजेटर में UI पैनल लगा होता है जिससे आप फ्रिज के डोर से तापमान व अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं। इससे रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। इसकी 7 डेज डयरी फ्रेशनेस दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स को फ्रिज में लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 308 लीटर
    • कलर - टाइटन स्टील
    • विशेष सुविधा - 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें 12 घंटे कूलिंग रिटेंशन शामिल है, जो बिजली कटने के बाद भी कूलिंग को बनाए रखता है।
    • इसमें फ्रीजर कंवर्टिबल मोड शामिल होता है, जो फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Whirlpool 207 L 4 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। यह 207 लीटर कैपेसिटी में आता है, जिससे आप फ्रिज में काफी खाने-पीने का सामान रख सकते हैं। इसका प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन इसे खास बनाता है, क्योंकि इसके डोर पर फ्लोरल प्रिंट बने होते हैं, जो आपकी किचन को सुंदर लुक देता है। यह 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है जो बिजली की खपत को कम करता है। इसमें ऑटो डिफ्रॉस्ट तकनीक शामिल है, जो फ्रिज के अंदर की परत पर बर्फ को जमने से रोकता है, जिससे आपको अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसमें शामलि इंटेलिसेंट इन्वर्टर तकनीक जरूरत के हिसाब से कूलिंग स्पीड को कम या ज्यादा करता है, जिससे कम ऊर्जा में लगातार कूलिंग मिलती है। इसमें स्मार्ट UI पैनल लगा होता है, जिससे आप कूलिंग और अन्य सेटिंग्स को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। इससे फ्रिज का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 207 लीटर
    • कलर - ब्लू
    • विशेष सुविधा - इन्वर्टर तकनीक
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जिसमें आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसमें लगे ग्लास शेल्व्स काफी मजबूत होते हैं, जिससे आप इस पर भारी बर्तनों को भी रख सकते हैं।

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर यूजर्स ने फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door

    व्हर्लपूल का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 308 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें आपको खाने-पीने का सामान रखने के लिए काफी स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके फ्रीजर में 24 डिग्री सेल्सियस की कूलिंग मिलती है, जो तेजी बर्फ जमाने में मदद करती है। इस रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि यह 99.9% बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकता है, जिससे अंदर रखा खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रहता है। इसमें एंटी-ओडर एक्शन तकनीक शामिल है, जो फ्रिज के अंदर की गंध को खत्म करता है, जिससे हर बार फ्रिज खोलने पर आपको ताजगी का एहसास होता है। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जिससे आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है। इसकी जियो लाइट तकनीक फलों को सब्जियों को सूखने और खराब होने से बचाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 308 लीटर
    • कलर - स्टील
    • विशेष सुविधा - माइक्रो ब्लॉक तकनीक
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसकी इंटेलिफ्रेश तकनीक कूलिंग स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करती है, जिससे लगातार कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है।
    • इसमें मजबूत ग्लास शेल्व्स लगे होते हैं, जिससे आप इस भारी बर्तनों को भी आसानी से रख सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां Whirlpool Refrigerators के 5 मॉडल्स की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

खास फीचर्स 

वारंटी

Whirlpool (IF INV ELT 355 ARCTIC STEEL (3s) - TL)  

300 लीटर 

फ्रॉस्ट फ्री, ट्रिपल डोर 

1 साल

Whirlpool (230 IMPRO GD ROY 5S Inv Silvia, Base Stand with Drawer) 

207 लीटर  

5 स्टार, आइसमैजिक प्रो, इन्वर्टर तकनीक, ग्लास डोर 

1 साल

Whirlpool (IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV-TL) 

308 लीटर 

3 स्टार कंवर्टिबल मोड, फ्रॉस्ट फ्री, इन्वर्टर तकनीक 

1 साल 

Whirlpool (230 VMPRO ROY 4S Inv BLUE BELLE EPOQUE-Z, Blue, Auto Defrost Technology) 

207 लीटर 

4 स्टार Vitamagic प्रो, फ्रॉस्ट फ्री, डायरेक्ट कूल तकनीक 

1 साल

Whirlpool (IF INV ELT 355 ARCTIC STEEL (3s) - TL) 

308 लीटर  

3 स्टार, IntelliFresh इन्वर्टर तकनीक, फ्रॉस्ट फ्री 

1 साल

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स क्यों भरोसेमंद है?
    +
    व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स अच्छी सर्विस व वारंटी के साथ-साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं। वहीं इनमें कई एडवांस तकनीक भी शामिल होती हैं, जो इन्हें लोकप्रिय व भरोसेमंद बनाती है।
  • छोटे परिवार के लिए कितने लीटर का फ्रिज अच्छा रहता है?
    +
    छोटे परिवारों के लिए 170 से लेकर 230 कैपेसिटी वाले रेफ्रिजरेटर बढ़िया माने जाते हैं।
  • क्या व्हर्लपूल के रेफ्रिजरेटर्स महंगे होते हैं?
    +
    व्हर्लपूल बजट-फ्रेंडली और प्रीमियम दोनों रेंज में रेफ्रिजरेटर्स निकालता है। आप अपने बजट अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।