अगर आप अपने घर या बेडरूम के लिए एक बढ़िया 1 टन वाला एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन आपको कई भरोसेमंद और बिजली की बचत करने वाले मॉडल्स मिलेंगे। इसलिए यहां हम आपको भारत में 5 सबसे मशहूर माने जाने वाले 1 टन स्प्लिट एसी के बारे में बताएंगे, जिनमें Cruise, LG, Hitachi, Daikin और Blue Star ब्रांड्स शामिल है। इन 1 टन Split AC को छोटे आकार वाले कमरों (120 वर्ग फुट) के लिए बढ़िया माना जा सकता है। साथ ही इन सभी मॉडल्स में इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। ये एयर कंडीशनर कई आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं जैसे कॉपर कंडेंसर, वायरल/डस्ट फिल्टर, कन्वर्टिबल कूलिंग मोड और Wi‑Fi/स्मार्ट कंट्रोल से लैस है जिससे हर मौसम में आरामदायक ठंडक मिलती है।
यहां आपको भारत में मशहूर 5 सर्वश्रेष्ठ स्प्लिट एसी 1 टन के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC
इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह क्रूज स्प्लिट एसी तेजी से कूलिंग करने के लिए वेरिएबल टनेज तकनीक के साथ आता है, जो ठंडक की आवश्यकता के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। यह 1 टन एसी छोटे आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें दो तरफ स्विंग की सुविधा है, जो दोनों तरफ समान कूलिंग करता है। यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 7 स्टेज एयर फिल्ट्रेशन तकनीक के साथ आता है, जिसके कंडेंसर कॉइल को कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया माना जाता है। इस Cruise एयर कंडीशनर में रस्ट ओ शील्ड ब्लू तकनीक है, जो जंग से सुरक्षित है। इस 1 टन एसी में 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिसमें मानसून कम्फर्ट, ऑटो ब्लो और क्लीन, और कम्फर्ट स्लीप मोड मिलता है। फास्ट कूलिंग तकनीक के साथ आने वाला यह इन्वर्टर एसी 42db के शोर पर चलता है, जिसस बेहद शांत वातावरण मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CWCVBL-VQ1W123
- ब्रांड - Cruise
- कूलिंग पावर - 3.45 किलोवाट
- वोल्टेज - 230.0
- वाट क्षमता - 3450 वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 685.18 किलोवाट घंटे
- खास फीचर्स - वायु शोधन फिल्टर, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.5 x 80 x 23 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 30 किलो 300 ग्राम
खासियत
- यह स्प्लिट एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है।
- इसका ऑटो क्लीन फंक्शन एसी के अंदरूनी हिस्सों को साफ करने में मदद करता है।
- स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम स्मार्टफोन ऐप के जरिए एयर कंडीशनर की खराबी का तुरंत पता लगाती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में अधिक शोर की समस्या बताई है।
01
LG 1 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC
6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाला यह एलजी एसी 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा कर देता है। इस एयर कंडीशनर में एंटी वायरस सुरक्षा के लिए HD फिल्टर मिलता है। भारत में मशहूर यह 1 टन AC 110 वर्ग फिट तक के कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस LG एयर कंडीशनर में ईजी क्लीन फिल्टर, कम गैस का पता लगाना, स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम, मानसून कम्फर्ट स्लीन, ऑटो रीस्टार्ट, डाइट मोडस प्लस जैसी खास सुविधाएं शामिल है। यह इन्वर्टर एसी LED डिस्प्ले के साथ आता है, जो तापमान और टाइमर मोड को प्रदर्शित करता है। इस स्प्लिट एसी में 12 घंटे तक का स्लीप मोड मिलता है। चाइल्ड क्लॉक फीचर वाला यह एलजी इन्वर्टर कंडीशनर बच्चों के लिए सुरक्षित है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- कूलिंग पावर - 3.34 किलोवाट
- खास फीचर्स - ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, स्लीप मोड
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 584.24 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- शोर स्तर - 21db
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 940 वाट
- आइटम का वजन - 29 किलो 500 ग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9 x 83.7 x 30.8 सेंटीमीटर
खासियत
- इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एलजी एसी फास्ट कूलिंग और बिजली की बचत के लिए अच्छा हो सकता है।
- विराट मोड भीषण गर्मी में कूलिंग क्षमता को 109 प्रतिशत से बढ़ाकर 116% तक कर सकता है।
- इस स्प्लिट एसी को आसानी से नियंत्रित के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में कूलिंग की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hitachi 1 Ton Class 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
यह हिताची स्प्लिट एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो तेजी से कूलिंग और बिजली की खपत कम करता है। इसका वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग होती है। 1 टन की क्षमता वाला यह यह Inverter एसी 110 वर्ग फुट वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है। लंबी एयर थ्रो के साथ आने वाला यह Hitachi एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ बनाया गया है, जो मजबूत, जंग और सुरक्षित है। भारत में मशहूर यह स्प्लिट एसी एक्सपेंडेबल तकनीक के साथ आता है, जब कमरे में लोगों की संख्या अधिक होती है, जो यह ऑटोमेटिक तापमान को कम कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - RAS.D312PCBIBS
- ब्रांड - Hitachi
- कूलिंग पावर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 698.63 किलोवाट घंटे
- शोर स्तर - 32db
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1175 वाट
- आइटम का वजन - 22 किलोग्राम
खासियत
- 4-वे स्विंग तकनीक वाला यह स्प्लिट एसी कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करता है।
- डस्ट फिल्टर है, जो हवा से धूल, मिट्टी या अन्य कणों को फिल्टर करके कमरे में साफ हवा और बेहतरीन कूलिंग करता है।
- इस हिताची एसी में आइस क्लीन फंक्शन है, जो एयर कंडीशनर के इंडोर यूनिट की इवेपोरेटर कॉइल को ऑटोमेटिक तरीके से साफ करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस 1 टन एसी में अधिक शोर की समस्या बताई है।
03
Daikin 1 Ton 3 Star Inverter Split AC
ड्यू क्लीन तकनीक के साथ आने वाला यह डाइकिन एसी बिना किसी हस्तक्षेप के, एक बटन दबाते ही इनडोर हीट एक्सचेंजर को ऑटोमेटिक साफ करता है। इन्वर्टर कंप्रेसर और हेप्टा सेंसर तकनीक वाला यह एयर कंडीशनर PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है। यह 1 टन Split एसी छोटे आकार वाले कमरों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस के अधिक तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग करता है। भारत में मशहूर यह 1 टन स्प्लिट एसी इकोनो मोड के साथ आता है, जो बिजली की खपत को कम करता है। इस Daikin एसी का 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने में चारों ओर से समान ठंडक करता है, जिससे आपको बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस 1 टन इन्वर्टर एसी में स्टेबलाइजर लगा हुआ है, जिससे यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी नियंत्रित कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Daikin
- कूलिंग पावर - 12000
- ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 680.4 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 80 x 22.9 x 29.8 सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 680.4 किलोवाट घंटे
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शोर स्तर - 29db
- आइटम का वजन - 38 किलो 500 ग्राम
खासियत
- गुड स्लीप ऑफ टाइमर सोते समय एयर कंडीशनर का तापमान नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
- इसकी रेडिएंट कूलिंग कमरे के हर कोने में हवा को समान रूप से फैलाकर आरामदायक अनुभव देती है।
- इस डाइकिन एसी कीडायग्नोसिस तकनीक समस्या का पता लगाने में मदद करती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में कूलिंग की समस्या बताई है।
04
Blue Star 1 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC
ब्लू स्टार ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई की सुविधा है, जिस वजह से इस एयर कंडीशनर को कभी भी और कहीं भी बैठकर नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा, इस मॉडल में वॉइस कमांड तकनीक है, जिसे अमेजन एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करके आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 1 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा को ठंडा करने से पहले उसमें मौजूद धूल, मिट्टी और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को साफ करता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह इन्वर्टर एसी बिजली की बचत कर सकता है। इस मॉडल के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Blue Star
- कूलिंग पावर - 12010 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 706.99 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 3520 वाट
- आइटम का वजन - 38 किलो 300 ग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 19.3 x 84.5 x 30 सेंटीमीटर
खासियत
- इस स्प्लिट एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स है, जिनका उपयोग अलग-अलग क्षमताओं पर चलाने के लिए किया जा सकता है।
- यह ब्लू स्टार एसी स्टेबलाइजर के साथ आता है, जिस वजह से यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- इसका इको बोड आपको आरामदायक ठंडक का अनुभव देते हुए बिजली बिल में बचत करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस ब्लू स्टार एसी में अधिक सोर की समस्या बताई है।
05
भारत में कौन सा 1 टन स्प्लिट एसी बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में मशहूर स्प्लिट एसी 1 Ton के ब्रांड्स के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप गर्मियों के लिए बेहतरीन कूलिंग प्रदान करने वाला मॉडल चुन सकें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।