एक छोटे परिवार (आमतौर पर 3-4 सदस्य) के लिए 7 किलो की वॉशिंग मशीन चुनना कई मायनों में समझदारी भरा निर्णय है। यह क्षमता रोजमर्रा के कपड़ों को धोने के लिए पर्याप्त है, जैसे कि कुछ जींस, शर्ट और छोटे कपड़े, बिना मशीन को ओवरलोड किए। यह बड़ी मशीनों की तुलना में कम जगह लेती है और ऊर्जा व पानी की भी बचत करती है। हमने कई उपयोगकर्ताओं के अनुभवों का विश्लेषण किया है और पाया है कि 7KG Washing Machine छोटे परिवारों की धुलाई की जरूरतों को कुशलता से पूरा करती हैं, जिससे बिजली और पानी के बिल में भी कमी आती है।
हमने आपके लिए अमेजन से उन विकल्पों को निकाला है, जिन्हें यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग और रिव्यूज दिए गए हैं। इससे आपको एक ही जगह पर भरोसेमंद विकल्प मिलेंगे और आप बिना किसी उलझन के लिए आसानी से सही वॉशिंग मशीन चुन पाएंगें। इनमें Samsung, LG, Haier, IFB और Whirlpool जैसे नामी ब्रांडों के टॉप व फ्रंट लोड वाले मॉडल्स मिलेंगे, जो कि किसी भी छोटे परिवार के कपड़ों को आसानी से धुलने में सक्षम हैं।
Haier 7 Kg, Fully Automatic Top Load Washing Machine
छोटे परिवारों के लिए बनाई गई यह 7KG वॉशिंग मशीन टॉप लोड डिजाइन में आती है। इसमें वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्राई, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक कुल 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूती के मामले में अच्छा रहने वाला है।
ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- जिन लोगों के लगता है, कि वॉशिंग मशीन में धुले कपड़े अच्छी तरह साफ नहीं होते यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन उन्हें गलत साबित कर सकती है। इसका खास प्रकार का ओशिनस वेव ड्रम पानी की तेज लहरें बनाते हुए कपड़ों पर जमी गंदगी को गहराई से साफ करता है, वो भी फैब्रिक पर नाजुक रहते हुए। अब आपको ना तो गंदगी रह जाने की चिंता करनी होगी और ना ही कपड़ों के कटने-फटने की।
- एक ही मशीन में बार-बार कपड़े धुलने पर अक्सर उनसे निकलने वाले रोएं टब में इकट्ठा हो जाते हैं और फिर वो ना सिर्फ ड्रम को गंदा करते हैं बल्कि अगली बार धुलाई करने पर कपड़ों में चिपक जाते हैं। अगर आपको भी अपनी पुरानी वॉशिंग मशीन में यह समस्या आ रही है, तो इसका मैजिक फिल्टर इस परेशानी को भी खत्म करेगा। धुलाई के वक्त कपड़ों से निकलने वाले रोएं सीधा इस फिल्टर में चले जाएंगें।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- वॉश साइकिल- 8
- मॉडल नंबर- HWM70-AE
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- फज़ी लॉजिक फीचर
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
- ऑटो रीस्टार्ट
कमी
- मशीन में टाइमर डिस्प्ले नहीं दिया गया है।
01
IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, Fully Automatic Washing Machine
यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने में सक्षम है। इसका खास क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाएं गहराई से साफ करता है। वहीं, एक्सप्रेस वॉश के साथ कम गंदे और हल्के कपड़े सिर्फ 15 मिनट में धुल जाते हैं।
ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- घर में कोई बच्चा या बुजुर्ग है, तो IFB की यह Front Load Washing Machine बहुत अच्छी रहेगी। इसका बेबी केयर और एंटी-एलर्जेन फीचर खास तौर पर शिशुओं व बड़े-बूढ़ों के कपड़ों को गहराई से साफ करने के लिए बनाया गया है। यह सिर्फ उनपर लगी गंदगी ही नहीं, बल्कि बैक्टेरिया और जर्म को निकालती है, जिससे वे पहनने के लिए ज्यादा सुरक्षित बनते हैं।
- अगर आपको ज्यादा दिन अलमारी में रखे कपड़ों को ऐसे ही पहनने का मन नहीं होता, लेकिन उन्हें धुलने के लिए समय, पानी और साबुन बर्बाद करना भी पसंद नहीं आता! तो स्टीम रीफ्रेश के जरिए उन्हें इस मशीन में बिना डिटर्जेंट और पानी के भाप के जरिए साफ किया जा सकता है। इससे उनकी महक और बैक्टेरिया निकल जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- कंट्रोल टाइप- टच
- वॉश प्रोग्राम- 22
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- ऑटो टब क्लीन
- WiFi और गूगल असिस्टेंट
- चाइल्ड लॉक
कमी
- प्लास्टिक बॉडी पर खरोंच के निशान और टूटने की समस्या हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 7 kg, 5 Star, Front Load Washing Machine
AI कंट्रोल और WiFi टेक्नोलॉजी से लैस यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को शानदार क्वालिटी के साथ धुलने के काम आएगी। 15 मिनट की क्विक वॉश, हाइजीन स्टीम और बेबी केयर जैसे कुल 20 वॉश प्रोग्राम इसे विभिन्न प्रकार के कपड़ों को धुलने के लिए आदर्श बनाते हैं।
ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- घर में सीधी धूप नहीं आती है या फिर बारिश के दिनों में कपड़ों को सुखाना किसी सिरदर्द से कम नहीं लगता है, तो 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड इस समस्या को जड़ से खत्म करेगी। Samsung की इस Automatic Washing Machine से कपड़े लगभग सूखे हुए निकलते हैं, जिन्हें बस थोड़ी धूप या हवा में डालने की जरूरत होती है। आप चाहें तो उन्हें पंखे की हवा में भी आराम से सुखा सकते हैं।
- स्मार्ट लोगों की स्मार्ट पसंद बनने के लिए सैमसंग ने इसे WiFi कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। आप SmartThings सपोर्ट के जरिए घर के अंदर या बाहर रहकर भी वॉशिंग मशीन को कहीं से भी मॉनिटर कर सकते हैं। इसकी वजह से आपको कपड़े धुलने में बचे टाइम को देखने के लिए बार-बार मशीन के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
- नॉइज लेवल- 60 db
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- मटेरियल टाइप- स्टील
खूबियां
- हाइजीन स्टीम
- AI एनर्जी मोड
- चाइल्ड लॉक
कमी
- पानी का दबाव कम होने पर मशीन के सही से काम ना करने की समस्या हो सकती है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
03
LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
7 किलोग्राम क्षमता की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन का टर्बो ड्रम शक्तिशाली धुलाई के साथ कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को निकालने का काम करता है। इसमें अलग-अलग फैब्रिक, प्रकार और धुलाई की जरूरतों वाले कपड़ों को धुलने के लिए कुल 8 वॉश प्रोग्राम भी मिलते हैं।
ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- बच्चों के कपड़ों पर आए दिन लगने वाले दाग-धब्बों को रगड़-रगड़कर तंग आ चुके हैं और इसका एक आसान समाधान चाहिए, तो मशीन का ऑटो प्री-वॉश काम का साबित होगा। आप सिर्फ एक टच से कपड़ों के जिद्दी दागों को निकाल पाएंगें, और फिर आपके बच्चे भी इस डर में नहीं रहेंगे कि कपड़े गंदे होने पर उन्हें जमकर डांट पड़ने वाली है।
- अक्सर कपड़ों के अनुसार वॉश साइकिल चुनने के बाद भी सामान्य मशीनें उन्हें अच्छी तरह से साफ नहीं करती हैं। ऐसे में इस LG वॉशिंग मशीन का फज़ी लॉजिक कपड़ों के भार, फैब्रिक और और गंदगी को समझकर धुलाई के टाइम, पानी और स्पिन स्पीड को उसी के अनुसार सेट करता है। इसकी वजह से गंदगी ज्यादा अच्छी तरह निकलती है और कपड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचता।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- फिनिश टाइप- मैट
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- नॉइज लेवल- 50 db
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
खूबियां
- स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी
- लिंट फिल्टर
- ऑटो रीस्टार्ट
कमी
- भारी या बहुत गंदे कपड़ों को धोने में मशीन थोड़ा ज्यादा समय लेती है।
04
Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine
इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाते हुए काम को आसान बनाती है। यह इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, यानी कपड़ों को गर्म पानी में गहराई से साफ किया जा सकता है।
ये फीचर्स साबित होंगे शानदार
- स्कूल यूनिफॉर्म पर लगी स्याही हो, खाने के दाग या फिर तेल और हेयर डाय के धब्बे लैब में टेस्ट की गई यह Whirlpool वॉशिंग मशीन 100 से भी ज्यादा दाग-धब्बों को निकालने में सक्षम है। सबसे अच्छी बात है, कि आपको दाग पुराने होने पर भी कपड़े खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि यह 48 घंटे पुराने धब्बों को भी आसानी से निकाल सकती है।
- अगर आप अक्सर मशीन में कपड़े डालने के बाद उन्हें भूल जाते हैं या फिर जल्दबाजी में कहीं निकल जाते हैं, और वापस आने पर उनमें से गंध आने लगती है! तो इस मशीन का फ्रेश केयर फीचर आधे-एक नहीं बल्कि टब में पड़े कपड़ों को वॉश साइकिल के बाद करीब 6 घंटे तक तरोताजा बनाए रखता है। अब भूल-चूक में रह गए कपड़े आप आराम से बाद में भी निकालकर सुखा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- स्टैंडर्ड साइकिल- 15
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- ज़ीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी
- बड़े आकार वाला ड्रम
- स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी
कमी
- 1200 RPM की स्पिन स्पीड तेज आवाज कर सकती है।
05
तुलना: अपने लिए चुनें सही 7 किलो वॉशिंग मशीन
सूची में टॉप और फ्रंट दो प्रकार की 7KG वॉशिंग मशीनें शामिल की गई हैं। जहां फ्रंट-लोड मशीनें आमतौर पर अधिक ऊर्जा और पानी कुशल होती हैं, और कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती हैं, लेकिन इनकी कीमत अधिक होती है और इनमें झुककर कपड़े डालने पड़ते हैं। वहीं, टॉप-लोड मशीनें अधिक सुविधाजनक होती हैं, क्योंकि आपको झुकना नहीं पड़ता और धुलाई के बीच में कपड़े जोड़ सकते हैं, लेकिन ये फ्रंट-लोड जितनी कुशल नहीं हो सकतीं। ऐसे में किसी भी मशीन का चुनाव पूरी तरह से आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में ऐसी अन्य जानकारियां मिल सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।