AI Powered फुली ऑटोमैटिक Washing Machine, जो कपड़े धोने की प्रक्रिया को बनाएगी आसान!

AI पावर्ड वॉशिंग मशीन कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान और स्मार्ट बनाती है, जिससे आपके समय की बचत भी होती है। इन Washing Machine में Wifi कनेक्टिविटी, स्मार्ट डाग्नोसिस और स्मार्ट सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होते हैं। नीचे आप इन वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
AI पावर्ड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
AI पावर्ड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

मौजूदा समय में वॉशिंग मशीन काफी एडवांस हो गई है, जो कपड़े धोने की प्रक्रिया को अधिक बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप भी इसी तरह की AI पावर्ड वॉशिंग मशीन लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं। यह तकनीक कपड़ों के वजन, गंदगी और फैब्रिक को समझकर अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनती है जिससे आपका समय, पानी, बिजली और डिटर्जेंट चारों की बचत होती है। इन फुली Automatic Washing Machine में से कुछ मशीनों में Wifi तकनीक भी मिलती है, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी वॉश प्रोग्राम को सेट कर सकते हैं, मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं व अन्य सेटिंग्स भी बदल सकते हैं। इन AI पावर्ड वॉशिंग मशीन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि ये कपड़ों की बेहतर सफाई के साथ-साथ उनके फैब्रिक का ख्याल भी रखती हैं, जिससे कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं। यहां हमने Haier, IFB, Samsung, Godrej और LG ब्रांड की AI पावर्ड वाली वॉशिंग मशीन के बारे में बताया है, जिन्हें आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार चुन सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हायर की यह वॉशिंग मशीन AI एडवांस तकनीक से लैस है, जो आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान कर सकती है। इसकी AI DBT तकनीक सेंसर का उपयोग करके कपड़ों का भार और गंदगी समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम को अपने आप चुनती है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचता है और कपडे़ भी बेहतर साफ हो सकते हैं। इसके अलावा इस Haier वॉशिंग मशीन में आपको बड़ा वॉशिंग ड्रम मिलता है, जिसमें कपड़े उलझते नहीं है और बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं। यह मशीन PuriSteam तकनीक के साथ काम करती है, जो कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर 99.9% बैक्टीरिया को हटाता है। इससे कपड़े अधिक हाइजिन होते हैं। यह वॉशिंग मशीन 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिसे आप कपड़ों के फैब्रिक व अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें इन्वर्टर मोटर लगी है, जो कपड़ों का वजन और धुलाई के प्रकार अनुसार अपनी गति को कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और कम बिजली खपत के साथ-साथ शोर भी कम होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HW70-IM12929BK
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - ड्यूल स्प्रे
    • RPM स्पीड - 1200 स्पिन स्पीड
    • वॉश प्रोग्राम - 15 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इस हायर वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर लगा मिलता है, जो कपड़ों को गर्म पानी में साफ करता है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। 
    • इसमें LED डिस्प्ले लगी है जिस पर आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • IFB 6 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    आईएफबी की यह वॉशिंग मशीन AI पावर्ड है, जो सेंसर के माध्यम से कपड़ों का भार, गंदगी और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार पानी, डिटर्जेंट और वॉश प्रोग्राम को चुनती है, जिससे पानी और डिटर्जेंट की बर्बादी कम होती है और आपका समय व मेहनत भी बचता है। इसमें इको इन्वर्टर लगा हुआ है, जो जरूरत अनुसार मोटर की गति को कम या ज्यादा करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और शोर भी कम होता है। यह Washing Machine 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश प्रोग्राम के साथ काम करता है जिसमें कपड़े धुलने के बाद 30 मिनट तक गर्म भाप में रखे जाते हैं। इससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं और कपड़ों की झुर्रियां भी कम होती है, जिससे कपड़े अधिक फ्रेश लगते हैं। 9 Swirl वॉश के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन 9 अलग-अलग प्रकार से कपड़ों को धोती है, जिससे फैब्रिक खराब हुए बिना अच्छी सफाई हो सकती है। IFB की वॉशिंग मशीन में खास तकनीक शामिल है, जो डीप क्लीन है। यह कपड़ों को बेहतर ढंग से करने के साथ-साथ उनके रंग, फैब्रिक और आकार को सुरक्षित रखती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB DIVA GXN 6010 CMS
    • क्षमता - 6 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - ऑटो लोड सेंसिंग
    • RPM स्पीड - 1000 स्पिन स्पीड
    • वॉश प्रोग्राम - 10+1 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इसमें आपको स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलती है, जिसमें जंग लगने का खतरा नहीं होता है और कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं।
    • इस वॉशिंग मशीन में आपको टब क्लीन का मोड भी मिलता है, जिसमें कपड़े साफ होने के बाद टब अपने आप साफ हो जाता है। 

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Godrej 7.5 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप किफायती कीमत में AI पावर्ड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, जो गोदरेज की यह वॉशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें आने वाली AI तकनीक कपड़ों का वजन, गंदगी और प्रकार समझकर अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनती है और कपड़ों को साफ करती है। इससे आपकी मेहनत कम लगती है और कपड़े भी अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट हीटर है जो टब में पानी को सही तापमान पर गर्म करके फिर कपड़ों को साफ करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। यह टॉप लोड डिजाइन में आता है, जो उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जिन्हें अक्सर कमर दर्द की समस्या रहती है या जिन्हें बार-बार झुकने में दिक्कत आती है। इस Godrej वॉशिंग मशीन में लगा टर्बो 6 पेल्सटर कपड़ों का फैब्रिक बिना खराब किए कपड़ों को अच्छी रगड़ के साथ साफ करता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसमें Delay Start फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप वॉशिंग टाइम को सेट कर सकते हैं और यह बाद में अपने आप कपड़ों को साफ कर देता है। यह चाइल्ड लॉक फीचर के साथ काम करने वाली वॉशिंग मशीन है। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जिनके घर में छोटे बच्चे रहते हैं, क्योंकि यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देती है जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Godrej WTEON ALP 75 5.0 FDAG GPGR
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • RPM स्पीड - 670 स्पिन स्पीड
    • वॉश प्रोग्राम - 6 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - टॉप लोड 

    खूबियां

    • इसमें आपको 6 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और कपड़ों के फैब्रिक अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • इसमें लगे डिजिटल डिस्प्ले की मदद से आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इससे मशीन का उपयोग आसान हो जाता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Samsung 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग की यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। आप इस मशीन को अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है, जो आपके स्मार्टफोन को मशीन से जोड़ने में मदद करता है। इससे आप घर से बाहर रहकर भी मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं या उसे बंद या चालू कर सकते हैं। इस Samsung Washing Machine में डिजिटल इन्वर्टर मोटर लगी होती है, जो मोटर की गति को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है, मोटर शोर कम करती है और बिजली की खपत भी लगभग कम होती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसमें आपको आसानी से एक्सेस करने वाला पैनल मिलता है, जिससे वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। वहीं इसकी AI कंट्रोल तकनीक आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को समझकर उसी अनुसार आपको सुझाव देती है, जिससे आप काम अधिक आसान हो सकता है। यह मशीन सेल्फ डाग्नोसिस की सुविधा भी देता है यानी मशीन में होने वाली खराबी को अपने आप समझकर एरर के माध्यम आपको जानकारी देता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung WW70T502NAN1TL 
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • RPM स्पीड - 1200 स्पिन स्पीड
    • वॉश प्रोग्राम - 20 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है, जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। 
    • यह वॉशिंग मशीन साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करती है यानी कपड़े धोने के दौरान यह बहुत कम शोर करती है। 

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • LG Smart Choice 9 Kg 5 Star Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की इस वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट ड्राइव मोटर लगी है, जो सीधे मशीन के ड्रम से जुड़ी होती है। इस कारण यह कपड़ों का भार समझकर उसी अनुसार अपनी गति को नियंत्रित करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह बहुत कम शोर और वाइब्रेशन करता है जिससे कपड़े धोते समय शांति बनी रहती है। इसमें 6 मोशन DD तकनीक शामिल है, जो कपड़ों को 6 अलग-अलग तरीकों से साफ करती है। इससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इस LG में स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम मौजूद है जो मशीन में होने वाली खराबी का समय रहते पता लगाकर आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देता है। यह स्टीम तकनीक के साथ काम करने वाली वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करती है। इससे कपड़े अधिक हाइजिन रह सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHP1209Z5M
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
    • RPM स्पीड - 1200 स्पिन स्पीड
    • वॉश प्रोग्राम - 14 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम लगी है, जो जंग से सुरक्षित रहती है और इसमें कपड़े भी अधिक बेहतर ढंग से साफ होते हैं। 
    • यह 14 वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन है, जिसे आप अपने फैब्रिक और जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

AI पावर्ड वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताई गई 5 Washer Machine की तुलना हमने की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता 

मशीन प्रकार

खास फीचर्स

Haier HW70-IM12929BK

7 किलोग्राम  

फ्रंट लोड  

AI DBT तकनीक, Puri Steam टेक्नोलॉजी

IFB DIVA GXN 6010 CMS 

6 किलोग्राम  

फ्रंट लोड

30 मिनट स्टीम, रिफ्रेश9 Swirl वॉश

Godrej WTEON ALP 75 5.0 FDAG GPGR  

7.5 किलोग्राम  

टॉप लोड  

इन-बिल्ट हीटर, चाइल्ड लॉक 

Samsung WW70T502NAN1TL 

7 किलोग्राम  

फ्रंट लोड  

डिजिटल इन्वर्टर मोटर, Wifi कनेक्टिविटी

LG FHP1209Z5M

9 किलोग्राम  

फ्रंट लोड  

बेहतर स्पिन ड्राई, आसान स्मार्ट कंट्रोल

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एआई पावर्ड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सामान्य मशीन से कैसे बेहतर है?
    +
    एआई मशीनें कपड़ों के प्रकार, भार और गंदगी के स्तर को पहचानकर पानी, डिटर्जेंट और धोने के चक्र को अपने आप एडजस्ट करती है।
  • क्या एआई वॉशिंग मशीनें महंगी होती हैं?
    +
    शुरुआती लागत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे समय के लिए ये मशीनें ऊर्जा और पानी की बचत करके सस्ती साबित हो सकती हैं।
  • एआई वॉशिंग मशीन में कौन सी 'स्मार्ट' सुविधाएँ मिलती हैं?
    +
    इनमें वाई-फाई कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल, ऑटोमैटिक डिटर्जेंट डिस्पेंसिंग, कपड़े के प्रकार का पता लगाना, सेल्फ-डायग्नोसिस और यहां तक कि वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएँ शामिल हो सकती हैं।