ज्यादा बिजली बचाने वाले 5 स्टार स्प्लिट एसी गर्मी में लगातार कूलिंग के साथ देंगे शानदार प्रदर्शन

गर्मी में एसी को पूरा दिन चलाना चाहते हैं, लेकिन बिजली बिल की चिंता सता रही है तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि यहां हम ज्यादा से ज्यादा बिजली की बचत करने वाले 5 स्टार स्प्लिट एसी के बारे में बताएंगे, जो आपके घर के लिए बढ़िया रहने वाले हैं।
ज़्यादा से ज़्यादा बिजली बचाने के लिए सबसे अच्छे 5 स्टार स्प्लिट एसी
ज़्यादा से ज़्यादा बिजली बचाने के लिए सबसे अच्छे 5 स्टार स्प्लिट एसी

अगर आप जून के मध्यम में बढ़ते तापमान में सुकून पाने के लिए एसी चलाने को मजबूर हैं, लेकिन भारी भरकम बिजली के बिल की टेंशन हो रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम आपके लिए ज्यादा से ज्यादा बिजली बचाने वाले Haier, Panasonic, Carrier, Hitachi और Daikin ब्रांड्स के Split AC के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें आपको 5 Star की एनर्जी रेटिंग मिलती है। इसके अलावा, इनमें बिजली की भारी बचत के लिए इको मोड, कन्वर्टिबल मोड, स्लीप मोड और टाइमर जैसे बेहतर फंक्शन दिए गए हैं। इनका सही इस्तेमाल करके आप कूलिंग से समझौता किए बिना बिजली के बिल को काफी कम कर सकते हैं। 

5 स्टार एसी क्यों अच्छे होते हैं? 

5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले स्प्लिट एसी में बड़ा कंडेंसर होता है, जो बिजली की कम खपत में बेहतरीन कूलिंग करता है। इनमें उन्नत और बड़े कॉइल होते हैं, जिससे ये भीषण गर्मी में भी कमरे को तेजी से और समान रूप से ठंडा करते हैं। ये बेहतर सेंसर्स के साथ आते हैं, जो कमरे के तापमान को ज्यादा स्थिर रखते हैं और बिजली की बर्बादी को रोकते हैं। कम बिजली की खपत होने के कारण ये एयर कंडीशनर हर घर की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। 

यहां आपको बिजली की कम खपत करने वाले 5 स्टार स्प्लिट एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1 Ton 5 Star, New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Haier एसी हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर कमरे के तापमान को कम और ज्यादा करता है। साथ ही बिजली की बचत करता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस Inverter AC अलग-अलग कूलिंग मोड पर चलाया जाता है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • 1 टन की क्षमता में आने वाला यह स्प्लिट एसी इसलिए लेना सही रहेगा क्योंकि इसमें 4 वे एयर स्विंग की सुविधा है, जिसकी ठंडी हवा कमरे के चारों कोनों में समान रूप से पहुंचती है और गर्मी में ठंडक का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • अगर आप कम समय में ज्यादा कूलिंग चाहते हैं, तो इस स्मार्ट एसी का चयन कना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के अधिक तापमान में भी कमरे को 10 सेकंड में ठंडा करना शुरू कर देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSA14KU-GAI5NB-I
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1 टन 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 465.89 वाट 
    • कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.1D x 87.2W x 29.1H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • 20 मीटर लंबा एयर थ्रो 
    • सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल 

    कमी 

    • यदि आपका कमरा मध्यम या बड़ा है, या कमरे में सीधी धूप आती है, तो यह एसी रूम को जल्दी ठंडा नहीं कर पाएगा। 
    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर HD और PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाता है। बिजली की कम खपत करने वाला यह 1.5 टन एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • यह Carrier इन्वर्टर एसी लेना इसलिए बढ़िया है क्योंकि इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल फ्लेक्सीकूल मोड है, जिन्हें आप अलग-अलग क्षमता पर चला सकते हैं और गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • अगर आप बार-बार सर्विस कराने का झंझट नहीं चाहते हैं या फिर घर पर मैकेनिक नहीं बुलाना चाहते हैं, तो इसका ऑटो क्लीन फंक्शन स्प्लिट एसी इवैपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी, बैक्टीरिया और कीटाणुओं खुद-ब-खुद साफ कर देगा। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • मॉडल - CAI18EE5R36F0
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • शोर स्तर - 38db
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर
    • स्लीप मोड 
    • रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर 

    कमी 

    • इस कैरियर एसी की सबसे बड़ी समस्या आफ्टर-सेल्स सर्विस की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह डाइकिन स्प्लिट एसी स्विंग इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान और भार के अनुसार अपनी स्पीड को बदलता रहता है। इससे बार-बार एयर कंडीशनर को चालू-बंद नहीं होता और बिजली की भारी बचत होती है। 3D एयरफ्लो वाला यह 1.5 Ton AC कमरे के हर कोने में ठंडी हवा का समान वितरण करता है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • अगर आपका कमरा तेज धूप की वजह से गर्म हो गया है और आप उसे ऑफिस से घर आकर कम समय में तेजी से ठंडा करना चाहते हैं, तो इसका पावर चिल ऑपरेशन फंक्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा। क्योंकि यह अधिक तापमान में भी कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। 
    • रात में सोते समय यह स्लीप मोड और गुड स्लीप टाइमर के जरिए कमरे के तापमान को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे अधिक कूलिंग नहीं होती है और एक आरामदायक तापमान बना रहता है। इससे बिजली की भी बचत होती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - MTKM50XV16
    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 678.92 किलोवाट घंटे 

    खासियत 

    • कॉपर कंडेंसर कॉइल 
    • पावर चिल ऑपरेशन 
    • ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी 

    कमी 

    • इस प्राइस रेंज में और 5-स्टार प्रीमियम मॉडल होने के बावजूद, इसमें 4-वे ऑटो स्विंग नहीं मिलता है।
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 5 Star, New star rated, Xpandable+ Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह हिताची एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया रहेगा। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लंबे समय तक बेहतर कूलिंग मिलती है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • Hitachi का यह एयर कंडीशनर आपके लिए लेना सही है क्योंकि इसमें 4 वे एयर स्विंग की सुविधा मिलती है, जो कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है और भीषण गर्मी में ठंडक का बेहतरीन अनुभव देता है। 
    • इस स्प्लिट एसी में एक्सपेंडेबल+ स्मार्ट कूलिंग तकनीक है, जो कमरे के तापमान और बाहर की गर्मी के अनुसार कूलिंग क्षमता को 10% से 110% तक बढ़ा देता है। यह उन इलाकों या घरों के लिए अच्छा है, जहां धूप सीधी आती है और दीवारें अक्सर गर्म रहती हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - RAS.G518PCCIBT
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • फिल्टर क्लीन इंडिकेटर 
    • लंबी एयर थ्रो 
    • आइस क्लीन 

    कमी 

    • यह एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, फिर भी इसमें वाई-फाई या ऐप कंट्रोल की सुविधा नहीं है। 
    04
  • Panasonic 2.0 Ton 5 Star New Star rated Premium WiFi Inverter Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - पैनासोनिक ब्रांड का यह स्प्लिट एसी वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है। 2 टन की क्षमता वाला यह एयर कंडीशनर कमरे में दूर तक हवा फेंकने में सक्षम है, जिससे गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • यह Panasonic AC इसलिए लेना सही है क्योंकि इसमें 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड है, जिनकी मदद से आप जरूरत के अनुसार एसी की क्षमता को 2 टन से घटाकर 1.5 टन या उससे भी कम पर चला सकते हैं। जब कमरे में कम लोग हों, तो इसे कम तापमान पर चलाया जा सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है।
    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में एडैप्टिव थर्मल कम्फर्ट की सुविधा है, जो कमरे के तापमान और मौसम की स्थिति को भांप कर ऑटोमैटिकली कूलिंग को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बर्बादी नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CS/CU-NU24BKY5W
    • ब्रांड - Panasonic
    • क्षमता - 2 टन 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 814.61 किलोवाट घंटे 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • वाईफाई सक्षम 
    • एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर
    • कम शोर पर काम करें 

    कमी 

    • यह 2 टन का है और इसमें बहुत हाई एयरफ्लो (720 CFM) दिया गया है, इसलिए इसका इंडोर यूनिटआम एसी के मुकाबले काफी बड़ी और भारी है।
    05

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 5 स्टार एसी क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
    +
    5 स्टार रेटिंग का मतलब है कि एसी बहुत ऊर्जा कुशल है, जो कम बिजली की खपत करता है और पर्यावरण के लिए बेहतर होता है। यह उन्नत कंप्रेसर और कूलिंग तकनीकों का उपयोग करता है।
  • किस ब्रांड के 5 स्टार स्प्लिट एसी बिजली की बचत करते हैं?
    +
    अगर आप भी कम बिजली की खपत करने वाला एसी लेना चाहते हैं, जिसकी एनर्जी रेटिंग 5 स्टार हों, तो Haier, Panasonic, Carrier, Hitachi और Daikin ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प होता है।
  • अपने 5 स्टार एसी से अधिकतम बचत कैसे करें?
    +
    अधिकतम बचत के लिए नियमित सर्विसिंग करवाएं, कमरे का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें, सीधे धूप से बचाएं और कमरे को अच्छी तरह से इंसुलेट करें।