वैसे तो मार्केट में वॉटर गीजर के हजारों ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन आज यहां हम AO Smith वॉटर गीजर के बारे में बात करने वाले हैं। जैसा कि आप जानते होंगे कि एओ स्मिथ एक जाना-माना ब्रांड है, जिसके एप्लाइंसेस ग्राहकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं अगर वॉटर गीजर की बात करें, तो एओ स्मिथ के वॉटर गीजर की, तो इसकी सबसे खास बात इसका ब्लू डायमंड ग्लास लाइन्ड टैंक है, जो आम टैंक की तुलना में अधिक टिकाऊ और जंग-रोधी होता है यानी इसका टैंक जल्दी खराब नहीं होता है। वहीं यह ब्रांड अपने टैंक पर 5 से 7 साल की लंबी वारंटी भी देता है। वहीं एओ स्मिथ Water Heater में आपको फास्ट हीटिंग एलिमेंट शामिल मिलता है, जो पानी को तेजी से गर्म करता है। पानी तेज गर्म होने के कारण बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। आइए नीचे इस ब्रांड के बताए 5 मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वहीं अगर आपको वॉटर हीटर के अलावा वॉशिंग मशीन या प्यूरीफायर जैसे विकल्प भी देखने हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।
AO Smith Geyser 15 Litre 5 Star BEE Rating Storage Water Heater
15 लीटर स्टोरेज वाला यह वॉटर गीजर छोटे से मीडियम साइज बाथरूम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आने वाला यह वॉटर गीजर कम बिजली की खपत करता है, जिससे बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसमें 2KW हीटिंग एलिमेंट शामिल होता है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल भी इंतरजार नहीं करना पड़ता है। इसमें ब्लू डायमंड ग्लास लाइन्ड टैंक शामिल होता है, जो नॉर्मल टैंक की तुलना में 2 गुना ज्यादा जंग-रोधी होता है। इसका फायदा यह होता है कि यह टैंक जल्दी खराब नहीं होता है। इसमें 7 साल टैंक वारंटी भी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 15 लीटर
- कलर - व्हाइट एंड ब्लैक
- विशेष सुविधा - शॉक-प्रूफ बॉडी
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- यह वॉटर गीजर शॉक-प्रूफ बॉडी के साथ आता है यानी इस गीजर में शॉक नहीं लगता है।
- इसमें थर्मल-कट फीचर शामिल है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉटर हीटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
AO Smith Geyser 25 Ltr with 3KW Element Storage Geyser
25 लीटर स्टोरेज वाला यह वॉटर गीजर बड़े बाथरूम के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 3KW का हीटिंग एलिमेंट होता है, जिससे पानी 33% तेजी से गर्म होता है। इससे आपको गर्म पानी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। इस गीजर का टैंक ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन्ड के साथ आता है, जो जंग से टैंक को सुरक्षित रखता है और उसकी लाइफ को बढ़ाता है। इस गीजर की बाहरी बॉडी प्लास्टिक की होती है, जिससे यह मजबूत भी होती है और इसमें शॉक लगने का खतरा भी कम रहता है। इसके अंदर PUF इंसुलेशन होता है, जो पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखता है। इसमें ग्लास-कोटेड हीटिंग एलिमेंट शामिल होता है, जो स्केल बनने से बचाता है। इससे गीजर के खराब होने का डर नहीं रहता है। इसमें लॉन्ग-लास्टिंग एनोड रॉड शामिल होती है, जो अधिक टिकाऊ होती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 25 लीटर
- कलर - व्हाइट एंड रेड
- विशेष सुविधा - फास्ट हीटिंग
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें 8 बार तक प्रेशर को हैंडल करने की क्षमता होती है, जिससे यह हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
- इसमें नॉब कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप तापमान को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स ने इस वॉटर हीटर को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
AO Smith Geyser 10 Litre 5 Star Rating (BEE) Storage Water Heater
अगर आप भी अपने छोटे व मध्यम आकार के बाथरूम के लिए एक बढ़िया गीजर चाहते हैं, तो 10 लीटर स्टोरेज वाला यह गीजर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 2 KW का हीटिंग एलिमेंट है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। यह 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है यानी यह गीजर बिजली की खपत को कम करता है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इस गीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्लू डायमंड ग्लास लाइन टैंक शामिल होती है, जो टैंक को जंग से बचाती है और इसकी लाइफ को लंबा करती है। सेफ्टी की बात करें, तो इस वॉटर गीजर में थर्मल कट-आउट और सेफ्टी वाल्व जैसे फीचर्स शामिल होते हैं, जिससे गीजर से होने वाले खतरे कम होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 10 लीटर
- कलर - व्हाइट एंड रेड
- विशेष सुविधा - ओवरहीट प्रोटेक्शन
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें ओवरहीटर प्रोटेक्शन शामिल होता है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे गीजर के फटने का डर नहीं रहता है।
- इस गीजर की बाहरी बॉडी ABS प्लास्टिक से बनी होती है, जो देखने में काफी बढ़िया लगती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉटर हीटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
03
AO Smith EWS Plus Instant Water Heater 3 Litre with 3kW Incoloy Heating Element
अगर आप अपने छोटी किचन या बाथरूम के लिए एक बढ़िया वॉटर गीजर लेना चाहते हैं, तो 3 लीटर वाला यह गीजर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह कॉम्पैक्ट साइज में आता है, जिससे यह कम स्पेस में आसानी से फिट हो जाता है। इसमें 3KW का Incoloy हीटिंग एलिमेंट है, जो बहुत पावरफुल होता है और पानी को तेज से गर्म कर देता है। इस हीटर के अंदर टैंक ब्लू डायमंड ग्लास लाइनिंग वाला है, जो अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग नहीं लगता है। इसमें 8 बार प्रेशर हैंडल करने की क्षमता होती है, जिससे यह ऊंची इमारतों के लिए बेहतरीन विकल्प होती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 3 लीटर
- कलर - व्हाइट
- विशेष सुविधा - प्रेशर रिलीज
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें 5 लेवल सेफ्टी शील्ड शामिल होती है, जो ओवरहीटिंग और प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या से बचाता है।
- इस हीटर की टैंक पर 5 साल की वारंटी मिलती है, जो इसे भरोसेमंद गीजर बनाता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉटर हीटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
04
AO Smith EWS-5 White Instant Geyser 5 Litre With 3kW Express Heating
5 लीटर वाला यह वॉटर गीजर किचन और बाथरूम दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 3KW का पावरफुल हीटिंग एलिमेंट शामिल होता है, जिससे पानी तुरंत गर्म हो जाता है। इसकी टैंक स्टेनलेस स्टील की होती है, जिससे इसमें जंग लगने जैसी समस्या नहीं आती है और यह लंबे समय तक टिकता है। इसमें 5 लेवल सेफ्टी शील्ड शामिल होती है, जो ओवरहीटिंग, प्रेशर रिलीज जैसी समस्या से बचाता है। यह गीजर 6.5 बार तक प्रेशर हैंडल करता है, जिससे गीजर के खराब होने का डर नहीं रहता है। इस गीजर के टैंक पर 5 साल की वारंटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 5 लीटर
- कलर - व्हाइट एंड ब्लैक पैनल
- विशेष सुविधा - रस्टप्रूफ
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें UL रेटेड वायरिंग शामिल होती है, जो सुरक्षित इलेक्ट्रिक कनेक्शन देती है और शॉक लगने जैसे खतरे कम होते हैं।
- इस गीजर के हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल की वारंटी मिलती है।
कमी
- अभी तक इस वॉटर हीटर को लेकर अभी तक यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
05
एओ स्मिथ वॉटर हीटर के 5 बेहतरीन मॉडल्स की तुलना
अगर आप भी एओ स्मिथ का वॉटर हीटर लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हमने इसके 5 मॉडल की तुलना की है, जिससे आपको अपनी जरूरत और बजट अनुसार सही मॉडल चुनने में आसानी होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।