1400 RPM हाई स्पीन स्पीड के साथ आने वाली सैमसंग की 9 किलो वॉशिंग मशीन में कपड़ें अब तेजी से साफ होने के साथ सुखते हैं। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, संग में ये फ्रंट लोड एक्सेस लोकेशन के साथ आती है जो उपयोग में आसान बनाती है। एआई एनर्जी मोड और डिजिटल इन्वर्टर तकनीक की मदद से Samsung Washing Machine के साथ 70 प्रतिशत ज्यादा बिजली की बचत की जा सकती है। फुल्ली ऑटोमैटिक सुविधा के साथ इसमें 14 वॉश प्रोग्राम भी मिल जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार के फैब्रिक को साफ करने के लिए उपयुक्त रहते हैं। इस मशीन में 2nd डायमंड ड्रम मिल रहा है जो कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। स्टेनलेस स्टील का ड्रम टिकाऊ, स्वच्छ और खरोंच प्रतिरोधी है। इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन और जंग रोधी बॉडी भी है। इसमें पूरे 14 वॉश प्रोग्राम मिल रहे हैं जो सुपर स्पीड - केवल 39 मिनट में धुलाई, क्विक वॉश 15', बिस्तर - भारी कपड़े धोएं, कॉटन, रंग, ड्रम क्लीन+ गंदगी और 99.9% दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया हटाता है, ई कॉटन आदि हैं। इसकी हाइजीन स्टीम साइकिल की मदद से 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी कपड़े से दूर किया जा सकता है। इसकी कम माइक्रोफाइबर वॉश प्रोग्राम नाली के पानी में निकलने वाले माइक्रोफाइबर की मात्रा को 54 प्रतिशत तक कम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- नियंत्रण प्रकार- स्पर्श
- संचालन मोड- पूर्णतः स्वचालित
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- प्रोग्रामों की संख्या- 14
- डिस्प्ले- LED
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
- वॉशर डिस्पेंसर विकल्प- डिटर्जेंट, फ़ैब्रिक सॉफ़्नर
- मटेरियल टाइप- मैटल और प्लास्टिक
खूबियां
- सुपर स्पीड के साथ 39 मिनट्स में कपड़े साफ हो जाते हैं।
- स्पेस मैक्स के साथ कपड़ों का 12 किलोग्राम तक का वजन मशीन ले सकती हैं।
- बबल सोक तकनीक दाग को अच्छे से हटाता है और फैब्रिक की देखभाल भी करता है।
- एआई टच कंट्रोल और बड़े एलईडी डिस्प्ले की मदद से मशीन के फंक्शन का चुनाव किया जा सकता है।
- स्मार्ट वाई-फाई की मदद से कहीं से भी इसके फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।
- स्मार्टथिंग्स ऐप की मदद से आप और भी साइकिल का चयन कर सकते हैं।
- AI एनर्जी सेविंग मोड 70 प्रतिशत तक बिजली की बचत करता है।
- AI इकोबबल तकनीक 24 प्रतिशत ज्यादा गंदगी को हटाता है और 45 प्रतिशत तक फैब्रिक केयर करता है।
- हॉट और कोल्ड वॉश के लिए इनबिल्ट हीटर।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने इसके इंस्टॉलेशन सर्विस को लेकर दिक्कत बताई है।