दिन-पर-दिन गिरते पारे ने क्या आपको भी ना सिर्फ घर के बाहर बल्कि अंदर भी परेशान करना शुरू कर दिया है? अगर हां, तो इसके लिए ब्लोअर हीटर एक बढ़िया समाधान हो सकता है। इनकी तेजी से गर्मी फैलाने की क्षमता आपको कंपकंपाती ठंड में भी कमरे के अंदर गर्माहट से भरा एहसास दे सकती है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शक्तिशाली Blower Heater के विकल्प लेकर आए हैं, जो ठंड से मौसम में इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ये ना सिर्फ किफायती कीमत में उपलब्ध होते हैं, बल्कि अपने कम बिजली खपत वाले प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं। आप इनके कुछ अच्छे ब्रांड वाले विकल्पों को यहां देख सकते हैं, जो कि अमेजन पर मौजूद हैं। इनके फीचर्स और खूबियों से जुड़ी जानकारी भी नीचे शामिल की गई है-
कड़कड़ाती ठंड में भी इन हीटर Blower से घर में पाएं सुकून भरा गर्म एहसास!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Orpat OEH-1260 2000-Watt Fan Heater
लंबे और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए यह Orpat फैन हीटर 100% तांबे के तार वाली मोटर के साथ आता है। इसमें सुरक्षित मेश ग्रिल दी गई है, जिससे बच्चे या किसी का भी हाथ सीधा हीटिंग रॉड तक नहीं जाता है। यह 250 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है। वहीं, इस ब्लोअर में अधिकतम सुरक्षा के लिए थर्मल कट-आउट फीचर दिया गया है, ताकी वोल्टेज घटने-बढ़ने पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो और मोटर भी सुरक्षित रहे। इसका ओवहीट प्रोटक्शन हीटर के अधिकतम वोल्टेज पर पहुंचते ही संचालन को बंद कर देता है, जिससे आग लगन का जोखिम नहीं रहता है। इसे हीटर के अलावा सिर्फ पंखे की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orpat
- मॉडल नंबर- OEH-1260_GREY
- खास फीचर- पोर्टेबल
- फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीट आउटपुट- 2000 वॉट्स
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
खूबियां
- नॉब की मदद से तापमान को घटा-बढ़ा सकते हैं।
- हीटर में ही पावर ऑन-ऑफ बटन दिया गया है।
- तार को लपेटने के लिए कॉर्ड वाइंडर भी मिलता है।
कमी
- कुछ लोग एनक्लोजर के अंदर खड़खड़ाहट की समस्या की रिपोर्ट करते हैं।
01Usha 423N 2000 Watt Heat Convector Room Heater
इस Usha रूम हीटर को खास तौर पर एक स्थान पर गर्मी देने के लिए डिजाइन किया गया है। 150 वर्ग फीट तक की जगह में गर्मी फैलाने की क्षमता रखने वाला यह ब्लोअर 2000 वॉट्स के साथ काम करता है। इसे 665/ 1330/2000 वॉट्स तीन अलग-अलग तापमान पर चलाया जा सकता है। इसमें मिलने वाले पंखे को भी दो अलग-अलग स्पीड पर सेट करके चला सकते हैं। यह Small Room Heater बेहतर तरीके से गर्मी फैलाने के लिए ट्विन टर्बो डिजाइन में आता है, जिससे आप ठंडक में गर्माहट भरा एहसास पा सकते हैं। इसका नाइट लाइट इंडिकेटर अंधेरे में चमकता रहता है, ताकी आप दूर से ही हीटर चलने का पता लगा सकें। इसमें सामने के साथ ही दोनों साइड पर भी ग्रिल दिए गए हैं, जो गर्मी को बेहतर तरीके से फैलाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Usha
- मॉडल नंबर- 4083104230N
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- रूम टाइप- बेडरूम
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीटिंग कवरेज- 150 वर्ग फीट
खूबियां
- ऊंचाई को कम-ज्यादा करने के लिए एडजस्टेबल स्टैंड दिया गया है।
- हीटर में लगा हैंडल इसे आसानी से उठाने रखने में मदद करता है।
- ट्विन टर्बो डिजाइन गर्माहट को अच्छी तरह से फैलाने में सक्षम है।
कमी
- कुछ लोग रिपोर्ट करते हैं कि यह इस्तेमाल के एक महीने के अंदर ही खराब हो जाता है।
02Havells Adnis Room Heater
यह हैवल्स ब्लोअर हीटर ओवरहीट प्रोटक्शन के साथ आता है, ताकी तापमान के जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर संचालन अपने आप बंद हो जाए और किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो। इसका कूल फैन फंक्शन एक साधारण पंखे की तरफ ही काम करता है, यानी गर्म हवा की जरूरत ना होने पर इसका सिर्फ पंखा चलाया जा सकता है। इस Havells Heater का 1800 वॉट वाला हीटिंग एलिमेंट कमरे को तेजी से गर्म कर सकता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है। इसकी एडजस्टेबल थर्मोस्टेट वाली सुविधा आपको मौसम या जरूरत के अनुसार हीटर के तापमान को घटाने या बढ़ाने की अनुमति देती है। चैंबर स्टाइल वाले इस हीटर को आराम से किसी भी मेज पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मॉडल नंबर- GHRGHFGE180
- फॉर्म फैक्टर- मैट
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्टर
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीटिंग कवरेज- 23 वर्ग मीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- ऐंपरेज- 16 Amps
खूबियां
- हीटर को आसानी से उठाने के लिए कैरी हैंडल दिया गया है।
- अधिकतम सुरक्षा के लिए ओवरहीट प्रोटक्शन मिलता है।
- कूल टच बॉडी संचालन के कारण गर्म नहीं होती है।
कमी
- कुछ लोग बताते हैं कि यह उम्मीद के मुताबिक गर्म नहीं होता और जगह को गर्म करने में समय लगता है।
03Orient Electric Heat Convector Room Heater
Orient ब्रांड के इस रूम हीटर में तापमान को आसानी से घटाने और बढ़ाने के लिए 2 हीट सैटिंग्स दी गई हैं। इसे एक ऐसे स्टैंड के साथ बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई को आप अपने अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। यह दो शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट के जरिए तेज से गर्मी कर सकता है, जो सर्दियों में आपको फटाफट आरामदायक एहसास दे सकता है। इसकी 100% तांबे के तार वाली मोटर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए स्थायित्व प्रदान करती है, जिसमें ज़ंग या फिर आग लगने का खतरा काफी कम होता है। अंधेरे में भी इसके संचालन का आसानी से पता लगाने के लिए इस हीटर में निऑन इंडिकेटर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient
- मॉडल नंबर- HC2005D
- हीट आउटपुट- 2000 वॉट्स
- हीटिंग एलिमेंट- कॉइल
- हीटिंग कवरेज- 250 वर्ग फीट
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फॉर्म फैक्टर- पैडस्टल
खूबियां
- दो पंखे कमरे में एकसमान रूप से गर्मी फैलाते हैं।
- मौसम के अनुसार इसे लो और हाई हीट मोड पर चला सकते हैं।
- पोर्टेबिलटी के लिहाज से हीटर में हैंडल भी दिया गया है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को फंक्शनैलिटी से जुड़ी समस्या आई।
04Lifelong Infinia Plus Room Heater for Home
इस Lifelong ब्लोअर रूम हीटर का शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट कमरे में तेजी से गर्मी फैला सकता है। यह 240 RPM मोटर के साथ कमरे को अच्छी तरह से गर्म बनाए रख सकता है। इसका एडजस्टेबल थर्मोस्टेट आपको हीटर को 1000 और 2000 वॉट दो अलग-अलग क्षमताओं पर चलाने की सुविधा देता है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दो अलग-अलग तरीके से हीटर के कमरे में रखने की सुविधा मिलती है। इस हीटर का हल्का वजन और कॉम्पैक्ट आकार इसे कमरे में आसानी से किसी भी छोटी सी जगह में रखने के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें मिलने वाला बिल्ट-इन फैन फंक्शन गर्माहट को कमरे में एकसमान रूप से फैलाने का काम करता है। यह आसान नॉब कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे आसाी से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lifelong
- मॉडल नंबर- LLFH922A
- खास फीचर- एडजस्टेबल स्पीड
- फॉर्म फैक्टर- मैट
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीटिंग कवरेज- 150 वर्ग फीट
- हीट आउटपुट- 2000 वॉट्स
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
खूबियां
- ज़ंग से बचाने के लिए इसे रस्ट-फ्री मटेरियल से तैयार किया गया है।
- सुरक्षित और सुविधाजनक इस्तेमाल के लिए ओवरहीट प्रोटक्शन मिलता है।
- इस हीटर में सुरक्षा के लिहाज से सेफ्टी मेश ग्रिल भी दी गई है।
कमी
- कुछ ग्राहकों के मुताबिक हीटर से शोर आता है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: घरेलू इस्तेमाल के लिए बेस्ट ब्लोअर
ऊपर शामिल किए गए पांचों ब्लोअर हीटर अपने बेहतर प्रदर्शन, शानदार फीचर्स और किफायती कीमतों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप अपने बजट, जरूरतों और कमरे के साइज का ध्यान रखते हुए अपने लिए एक सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
|
मॉडल्स |
रूम साइज |
फॉर्म फैक्टर |
खासियत |
|
Orpat OEH-1260 2000-Watt Fan Heater |
250 वर्ग फीट |
कैबिनेट |
ऑटो-रिवॉल्विंग हीटर |
|
Usha 423N 2000 Watt Heat Convector Room Heater |
150 वर्ग फीट |
कैबिनेट |
ट्विन टर्बो डिजाइन |
|
Havells Adnis Room Heater |
23 वर्ग मीटर |
मैट |
कैरी हैंडल |
|
Orient Electric Heat Convector Room Heater |
250 वर्ग फीट |
पेडेस्टल |
100% कॉपर मोटर |
|
Lifelong Infinia Plus Room Heater for Home |
150 वर्ग फीट |
मैट |
डुअल प्लेसमेंट |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- ब्लोअर हीटर कितने वाट का होना चाहिए?+आवश्यक वाट क्षमता कमरे के आकार पर निर्भर करती है। आमतौर पर, 100 वर्ग फुट के कमरे के लिए 1000 वाट का हीटर पर्याप्त होता है।
- क्या ब्लोअर हीटर सुरक्षित हैं?+सुरक्षा सुविधाओं वाले ब्लोअर हीटर, जैसे कि टिप-ओवर स्विच और ओवरहीट प्रोटेक्शन, उपयोग करने के लिए सुरक्षित हो सकते हैं।
- ब्लोअर हीटर की कीमत क्या होती है?+ब्लोअर हीटर की कीमत प्रकार, वाट क्षमता और सुविधाओं के आधार पर भिन्न होती है। आप 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये या उससे अधिक तक के हीटर पा सकते हैं।
You May Also Like