अगर आप एक ऐसा रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, जो सीजन के हिसाब से एडजस्ट हो, बिजली की खपत भी कम करे और जिसमें आपको फ्लेक्सिबल स्टोरेज स्पेस भी मिले, तो कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर्स एक स्मार्ट चॉइस हो सकते हैं। 2026 में भारतीय बाजार में Samsung, Bosch, Godrej, LG और Whirlpool जैसे ब्रांड्स ने अपने लेटेस्ट कन्वर्टिबल मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जो फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं और मल्टीपल कूलिंग मोड्स प्रदान करते हैं। इन Convertible वाले Refrigerator में शामिल इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक फ्रिज के तापमान अनुसार कूलिंग स्पीड को कम या ज्यादा करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है। इससे फ्रिज बिजली बचाने के साथ-साथ अधिक टिकाऊ भी बनती है। वहीं इनमें आपको कन्वर्टिबल मोड के साथ-साथ मल्टी एयर फ्लो, इन-बिल्ट स्टेबलाइजर, होम इन्वर्टर, 18 घंटे कूलिंग रिटेंशन जैसे शानदार फीचर्स भी शामिल मिलते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Haier 240L 3 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
हायर का यह 204 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। यह 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है,जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसमें ट्विन इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो कंप्रेसर और फैन दोनों को एक साथ कंट्रोल करती है, जिससे बिजली की बचत होती है और शोर भी बहुत कम होता है। इसमें आपको बड़ा सब्जियों का बॉक्स मिलता है, जिसमें आप हफ्तेभर की सब्जियों को स्टोर कर सकते हैं। इसकी टर्बो आइस तकनीक फ्रिज में तेज ठंडक प्रदान करती है, जिससे खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रहता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा हुआ है, जो गंदगी और बैक्टीरिया आदि को फ्रिज में जाने से रोकता है, जिससे खाना सुरक्षित रहता है। इसमें लगी LED लाइट्स फ्रिज के अंदर तेज रोशनी प्रदान करती है, जिससे अंधेरे में भी चीजें साफ दिखती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier HEF-253GB-P
- कैपेसिटी - 240 लीटर
- कलर - ब्लैक
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - ट्विन इन्वर्टर
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इस रेफ्रिजरेटर में बोतल रखने के लिए बड़ा रैक मिलता है, जिसमें 1 से 2 लीटर तक की बोतल आराम से रख सकते हैं।
- इसमें आरामदायक हैंडल लगे होते हैं, जिससे रेफ्रिजरेटर को खोलना और बंद करना काफी आसान होता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Samsung 236 L Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग का यह रेफ्रिजरेटर 236 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है, जो 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। यह Samsung रेफ्रिजरेटर कंवर्टिबल मोड के साथ आता है जिसमें आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं और फ्रिज को फ्रीजर में बदल सकते हैं। इसमें डिजिटल इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो कंप्रेसर की स्पीड को फ्रिज के तापमान अनुसार कम या ज्यादा करती है। इससे कूलिंग लगातार बनी रहती है और कंप्रेसर पर लोड भी कम पड़ता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और फ्रिज का शोर भी कम हो सकता है। इसमें ऑल राउंड कूलिंग सिस्टम शामिल होती है, जो फ्रिज के अंदर हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है। इससे खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इसमें शामिल इन-बिल्ट स्टेबलाइजर 100V से लेकर 300V तक बिजली के उतार-चढ़ाव को आसानी से झेल सकता है। इससे रेफ्रिजरेटर के खराब होने का खतरा कम रहता है। इस एलजी रेफ्रिजरेटर में डोर अलार्म लगा होता है, जो गलती से फ्रिज का डोर खुला रह जाने पर बजता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung RT28C3733B1/HL
- कैपेसिटी - 236 लीटर
- कलर - ब्लैक मैट
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - डिजिटल इन्वर्टर
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के डोर पर एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो फ्रिज के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है।
- इसमें लगी LED लाइट्स रेफ्रिजरेटर के अंदर अधिक रोशनी करती है, जिससे अंधेरे में भी अंदर रखा सभी सामान आपको साफ दिख सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bosch 243L 3 Star Inverter Frost free Double Door Refrigerator
बॉश का यह 243 लीटर रेफ्रिजरेटर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसे एक ऊर्जा कुशल फ्रिज बनाता है। इस डबल डोर Bosch रेफ्रिजरेटर के डोर पर बड़ा LED डिस्प्ले लगा होता है जिस पर आप कूलिंग तापमान व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर 6 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें नॉर्मल, फ्रेशनेस, समर, ड्राय स्टोरेज, क्वीक फ्रीज और टर्बो मोड शामिल है। आप इन सभी मोड्स को अपने जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें आपको सुपर फ्रीजिंग सिस्टम भी शामिल मिलता है जो केवल कुछ मिनटों में चीजों को फ्रीज करने में सक्षम होता है। इसमें मौजूद 18 घंटे की कूलिंग रिटेंशन बिजली कटने के बाद 18 घंटे तक फ्रिज में कूलिंग को बनाए रखती है। इस बॉश रेफ्रिजरेटर में एयर प्यूरीफायर तकनीक शामिल होती है, जो फ्रिज के अंदर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। इससे रेफ्रिजरेटर में रखा खाना ताजा बना रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bosch CTC27S031I
- कैपेसिटी - 243 लीटर
- कलर - शाइनी सिल्वर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल शेल्फ
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- यह बॉश रेफ्रिजरेटर ऑटो कनेक्ट तकनीक के साथ काम करता है यानी बिजली कटने पर यह अपने आप घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है।
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आरामदायक व स्टाइलिश हैंडल लगे होते हैं जिससे इसे खोलना और बंद करना आसान होता है।
कमी
- इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Godrej 600L 3Star Inverter Side By Side Refrigerator
बड़े परिवारों के लिए यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर एक बढ़िया विकल्प बन सकता है, क्योंकि यह 600 लीटर की क्षमता के साथ आता है। इसका साइड बाय साइड डिजाइन आपको अधिक स्टोरेज स्पेस की सुविधा प्रदान करता है। यह AI पावर्ड रेफ्रिजरेटर है, जो रेफ्रिजरेटर में बढ़ रहे लोड को सेंसर के माध्यम से समझकर आपको जानकारी देता है। वहीं आपके रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल करने के तरीके को समझकर उसी अनुसार कूलिंग पावर को एडजस्ट करता है। इससे बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें स्मार्ट कंवर्टिबल जोन फीचर मौजूद है, जिसमें आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर और फ्रिज मोड को आपस में बदल सकते हैं। यह Godrej Refrigerator 3 इंटेलीजेंट मोड्स के साथ आता है, जिसमें पहला इको मोड है जो कूलिंग मोड अपने आप एडजस्ट करता है। दूसर हॉलिडे मोड और तीसरा सुपर फ्रीज मोड है जो जरूरत पड़ने पर तेजी से बर्फ जमाने में सक्षम होता है। इसमें फ्रॉस्ट फ्री तकनीक शामिल है, जो फ्रीजर के अंदर वाली परत पर बर्फ को जमने से रोकता है। इसमें शामिल एडवांस इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करता है जिससे बिजली की खपत भी कम होती है और कूलिंग भी बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Godrej 646C RIT
- कैपेसिटी - 600 लीटर
- कलर - स्ट्रॉम ब्लू
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - एडवांस इन्वर्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें ब्राइट LED लाइट्स लगी होती है, जो फ्रिज के अंदर अधिक रोशनी देता है। इससे अंधेरे में भी अंदर रखा भोजन साफ दिखता है।
- इसमें लगा फैन मोटर कम शोर के साथ पावरफुल कूलिंग प्रदान कर सकता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
व्हर्लपूल का यह रेफ्रिजरेटर 327 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें शामिल इंटेलिसेंस इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर स्पीड को फ्रिज के तापमान अनुसार अपने आप एडजस्ट करता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। वहीं कूलिंग भी लगातार फ्रिज में बनी रहती है। यह रेफ्रिजरेटर 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। यह डबल डोर Whirlpool रेफ्रिजरेटर इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आता है, जो 95V से 300V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से झेल सकता है। इसके अंदर फ्लेक्सिबल इनर शेल्फ लगे होते हैं, जिन्हें आप बर्तनों के साइज अनुसार सेट कर सकते हैं। इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर के डोर पर लगा UI पैनल आपको कूलिंग तापमान व अन्य सेटिंग्स को देखने की सुविधा देता है। इसके अंदर टफ्न्ड ग्लास शेल्फ लगे होते हैं, जिस पर आप 240 किलोग्राम तक का वजन रख सकते हैं। वहीं इसमें आपको सब्जियों को रखने के लिए बड़ा स्टोरेज बॉक्स मिलता है, जिसमें 15 दिनों तक सब्जियां व फल ताजा बने रह सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Whirlpool IF INV 375 ILLUSIA
- कैपेसिटी - 327 लीटर
- कलर - स्टील
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट स्टेबलाइजर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में डोर लॉक लगा होता है यानी जब फ्रिज की जरूरत नहीं हो तो आप इसे लॉक भी कर सकते हैं।
- इस रेफ्रिजरेटर में आप केवल 27 मिनट में बर्फ को जमा सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह रेफ्रिजरेटर बहुत शोर करता है।
05
LG Smart Choice 322 L Smart Inverter Double Door Refrigerator
322 लीटर कैपेसिटी वाला यह एलजी रेफ्रिजरेटर कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें आप फ्रीजर को फ्रिज मोड में बदल सकते हैं। इस LG फ्रिज में एक्सप्रेस फ्रीज तकनीक शामिल होती है, जिससे आप केवल कुछ मिनटों में बर्फ जमा सकते हैं। इसमें मौजूद स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज के तापमान को समझकर उसी अनुसार अपनी स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इससे फ्रिज में लगातार कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि बिजली कटने पर आप इस रेफ्रिजरेटर को अपने घर के इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। इसमें मौजूद मल्टी एयर फ्लो तकनीक फ्रिज के अंदर हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है, जिससे खाना ताजा बना रह सकता है। इस Double Door Fridge में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी को जाने से रोकता है, जिससे अंदर रखा भोजन सुरक्षित रहता है। यह इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आता है यानी आपको इसमें अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से झेल सकता है। इसकी एंटी-रेट बाइट तकनीक फ्रिज के तारों को चूहों से कुतरे जाने से बचाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG GL-S342SDSX
- कैपेसिटी - 322 लीटर
- कलर - स्टील
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - स्मार्ट डाग्नोसिस
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खूबियां
- यह रेफ्रिजरेटर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है, जो बेहद कम शोर के साथ रेफ्रिजरेटर में कूलिंग को बनाए रखता है।
- इसमें स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो फ्रिज में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको जानकारी देता है।
कमी
- इस एलजी रेफ्रिजरेटर में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
06
कंवर्टिबल रेफ्रिजरेटर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां कंवर्टिबल रेफ्रिजरेटर के 5 मॉडल्स की तुलना हमने की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।