भारत में ज़्यादातर परिवारों को डबल डोर फ्रिज ही सबसे ज़्यादा पसंद आता है। इसकी वजह ये है कि इसमें फ्रीजर के लिए अलग जगह होती है, जिससे चीज़ें ज़्यादा ठंडी रहती हैं और सामान रखने की जगह भी खूब मिलती है। जिन घरों में सब्ज़ियाँ, दूध-दही, बचा हुआ खाना और फ्रीजर का सामान काफी इस्तेमाल होता है, उनके लिए यह मॉडल एकदम सही है। Double Door Fridge में आमतौर पर फ्रॉस्ट-फ्री सिस्टम आता है, यानी इसमें बर्फ नहीं जमती और सफाई की टेंशन खत्म। बड़ी बोतलों के लिए स्पेस, बड़ा वेजिटेबल बॉक्स और मल्टी एयर फ्लो जैसी टेक्नोलॉजी से इसमें सामान रखना और भी आसान हो जाता है। LG, Samsung, Whirlpool और Haier जैसी अच्छी कंपनियां इस कैटेगरी में बिजली बचाने वाले इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ भरोसेमंद मॉडल पेश कर रही हैं।
नीचे देखें डबल डोर फ्रिज के टॉप विकल्प।
