इंडिया में फ्रिज एक घरेलू उपकरण बन चुका है, जो खासकर गर्मियों के मौसम में फल, सब्जियां और अन्य सामग्री को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। रेफ्रिजरेटर के बिना, खाना जल्दी खराब हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। आजकल हर भारतीय बाजार में बेस्ट फ्रिज के कई ब्रांड जैसे Samsung, एलजी, व्हर्लपूल, हायर और IFB आदि शामिल है। इन डबल डोर और सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर को आप अपने परिवार के सदस्यों के हिसाब से चुन सकते हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला रेफ्रिजरेटर कम बिजली खपत करता है और लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखता है।
फ्रिज के प्रकार
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर - इन फ्रिज में एक ही दरवाजा होता है, जिसमें फ्रीजर और फ्रिज दोनों को एक ही जगह पर रखा जाता है। यह डायरेक्ट कूलिंग सिस्टम के साथ आथा है, जिसका मतलब है कि इसे बर्फ जमने से बचाने के लिए समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है।
डबल डोर रेफ्रिजरेटर - इस तरह के Refrigerator में दो दरवाजे होते हैं एक दरवाजा फ्रीजर के लिए और दूसरा फ्रिज के लिए। डबल डोर रेफ्रिजरेटर Inverter कंप्रेसर के साथ आते हैं, जो कम बिजली खपत करते हुए, बेहतरीन कूलिंग करता है।
साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर - इस तरह के रेफ्रिजरेटर में एक-दूसरे के बगल में दरवाजे होते हैं। एक दरवाजा फ्रिज के लिए और दूसरा Freezer के लिए होता है। यह डिजाइन खासतौर पर बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है।
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर - इस तरह के रेफ्रिजरेटर में 2 से ज्यादा डोर मिलते हैं, जिसमें आपको सामान रखने के लिए काफी स्पेस मिल जाता है। साथ ही इसमें आपको एक या दो फुल आउट फ्रीजर दराज मिलती हैं।
