यह 653 लीटर क्षमता वाला Bespoke AI साइड-बाय-साइड फ्रिज सच में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन का बढ़िया उदाहरण है। यह AI वाला स्मार्ट फ्रिज है, जिसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स जिसमें नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन मिलते हैं। इससे आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से कूलिंग स्पेस को एडजस्ट कर सकते हैं। इसका डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली इस्तेमाल करता है और यह बहुत शांत भी चलता है, साथ ही टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। अंदर 409 लीटर फ्रेश फूड और 244 लीटर फ्रीजर की क्षमता है, जिसमें मजबूत ग्लास शेल्व्स, एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट और ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे चीजें लंबे समय तक ताज़ी रहती हैं। इस फ्रिज में Wi-Fi कनेक्टिविटी, स्मार्टथिंग्स ऐप, AI एनर्जी मोड, पावर फ्रीज और पावर कूल फीचर हैं, और इस पर उंगलियों के निशान भी नहीं पड़ते हैं। इसके अलावा, इसमें LED लाइटिंग और बड़ी बोतलें रखने के लिए बिग बॉटल गार्ड जैसी सुविधाएं भी हैं, जो इसे स्टाइल और स्मार्टनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung (RS76CG8003S9HL)
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 91.2W x 178H सें.मी.
- कैपेसिटी - 653 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - साइड-बाय-साइड
- फूड कैपेसिटी - 409 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 244 लीटर
- BEE स्टार रेटिंग - 3 स्टार
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन के साथ में 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स
- फ्रिज में बराबर टेम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी को बनाए रखने के लिए Twin Cooling Plus टेक्नोलॉजी की सुविधा
- स्मार्ट थिंग्स होम केयर पर किसी भी तकनीकी खराबी या पार्ट में दिक्कत का तुरंत अलर्ट
- फ्रिज के आसान कंट्रोल के लिए सिंपल LED डिस्पले
कमी
- फ्रिज के स्टोरेज स्पेस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत