कपड़े धोना तो हर दिन का काम है, पर कई बार बार-बार सेटिंग बदलना, पानी का हिसाब लगाना या हर छोटे-बड़े दाग को पहले हाथ से रगड़ना, इन सबमें बहुत टाइम लग जाता है। LG की ये 7 किलो की मशीन खासतौर पर उनके लिए है जो बस कपड़े मशीन में डालें और भूल जाएं कि अब कुछ और करना है। बाकी सारा काम मशीन खुद ही संभाल लेती है। इसकी सबसे खास बात है इसका स्मार्ट इन्वर्टर मोटर। ये मोटर कपड़ों का वज़न, गंदगी और उन्हें कितना पानी चाहिए, ये सब खुद ही पहचान लेती है। इसलिए ये उतनी ही बिजली खर्च करती है जितनी ज़रूरत है, जिससे बिजली की बचत भी होती है और धुलाई भी एकदम बढ़िया होती है। इसमें TurboDrum टेक्नोलॉजी है, जो कपड़ों और ड्रम को उलटी दिशा में घुमाकर पानी का तेज़ बहाव बनाती है। इस वजह से जींस, बेडशीट या रोज़ाना के कपड़ों के दाग-धब्बे भी आसानी से निकल जाते हैं। अगर थोड़े कपड़े धोने हैं, तो Quick Wash मोड फटाफट काम निपटा देता है, और अगर आपको साड़ी या ऊनी कपड़े धोने हैं, तो Gentle मोड उन्हें एकदम संभालकर धोता है। प्री-वॉश फीचर दाग पर पहले हल्का वॉश दे देता है, जिससे आपको हाथ से रगड़ने की मेहनत नहीं करनी पड़ती। सेमी स्टेनलेस स्टील का ड्रम, ऑटो-रिस्टार्ट और टब क्लीन जैसे फीचर्स इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत भरोसेमंद और आसान मशीन बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {T70VBMB1Z}
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- वॉश प्रोग्राम - 8
- रंग - ग्रे
- स्पीड - 740 RPM
- आइटम का वजन - 30.5 किलोग्राम
खासियत
- कपड़ों का वज़न, गंदगी और पानी जरुरत को पहचानकर सफाई करने के लिए स्मार्ट इन्वर्टर मोटर
- हर फैब्रिक से गंदे दाग-धब्बों को निकालने के लिए TurboDrum टेक्नोलॉजी
- बिजली जाने पर रुकने के बाद ऑटो-रिस्टार्ट का फीचर
कमी
- कपड़े धोने में थोडा ज्यादा समय लगने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत