क्या आप भी एक भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर लेने का विचार कर रहे हैं, लेकिन बजट केवल ₹15000 का है? तो यहां आपको इसी प्राइस रेंज के अंदर केंट के 5 बढ़िया Water Purifiers के मॉडल्स मिल जाएंगे। जाहिर है केंट अपने वॉटर प्यूरीफायर्स में मल्टी-प्यूरीफिकेशन तकनीक देता है, जो पानी को पूरी तरह से शुद्ध करने में मदद करता है। वहीं पानी को साफ करने के साथ-साथ यह जरूरी खनिजों को भी बनाए रखता है, जिससे पानी शुद्ध होने के साथ-साथ हेल्दी भी रहता है। वहीं ये प्यूरीफायर्स पानी की बर्बादी भी कम करते हैं और इनकी इन-टैंक UV तकनीक स्टोरेज टैंक में जमा पानी को ताजा बनाए रखने में मदद करती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन केंट वॉटर प्यूरीफायर्स के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन ₹15,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।
KENT Grand RO Water Purifier
केंट का यह 8 लीटर क्षमता वाला वॉटर प्यूरीफायर 5 से 6 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो अलग-अलग स्तर पर पानी को शुद्ध करने का काम करता है। इस प्यूरीफायर के टैंक में UV लाइट लगी होती है, जो टैंक मे मौजूद पानी को ताजा बनाए रखता है। इसमें 20 L/Hr का वॉटर फ्लो मिलता है यानी इसके नल से पानी तेजी से बाहर आता है। यह प्यूरीफायर ISI मार्क के साथ आता है जो इसे भरोसेमंद व सुरक्षित बनाता है। इसमें शामिल TDS कंट्रोल सिस्टम पानी में टीडीएस की मात्रा को कंट्रोल करता है, जिससे ना केवल पानी शुद्ध रहता है बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ता है। इसमें मौजूद एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन, कीटनाशकों और अन्य रसायनों को बाहर निकालता है, जिससे पानी का स्वाद और गंध बेहतर होता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 लीटर
- मॉडल नाम - ग्रेंड आरओ
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट TDS मीटर
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 4 स्टेप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस केंट वॉटर प्यूरीफायर के टैंक में UV लैंप लगा होता है जो जमा पानी को ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
- इसमें TDS कंट्रोल सिस्टम शामिल है, जो पानी में टीडीएस की मात्रा को कंट्रोल करता है।
कमी
- यूजर्स को अभी तक इस प्यूरीफायर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
यह एक ऐसा वॉटर प्यूरीफायर है जो पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उसमें जरूरी मिनरल्स को भी जोड़ता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस Kent Water Purifier में 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को अलग-अलग स्तर पर पूरी तरह से साफ करने में मदद करता है। इसमें TDS कंट्रोल तकनीक शामिल है, जो पानी में मौजूद टीडीएस लेवल को कम करती है। इससे पानी का स्वाद बढ़िया होता है और पानी पीने योग्य बनता है। इस आरओ की टैंक में UV LED लगी होती है जो स्टोरेज टैंक में जमा पानी को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इस वॉटर प्यूरीफायर में एडवांड आरओ मेम्ब्रेन तकनीक शामिल है, जो पानी में मौजूद हानिकारक रसायनों को हटाने में मदद करता है। यह प्यूरीफायर ऑटो फ्लश तकनीक से लैस है, जो आरओ की झिल्ली को समय-समय पर अपने आप साफ करता है। इससे पानी और स्टोरेज टैंक दोनों साफ रहते हैं। इसमें कॉपर फिल्टर लगा होता है, जो पानी में कॉपर के गुणों को जोड़ता है और वायरस व बैक्टीरिया को मारकर पानी के स्वाद को बेहतर बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 लीटर
- मॉडल नाम - Supreme Alkaline
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - इम्यूनिटी बूस्टर
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 7 स्टेप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- यह वॉटर प्यूरीफायर हर प्रकार के पानी के लिए उपयुक्त होता है यानी यह म्युनिसिपल और बोरवेल आदि पानी को भी साफ करता है।
- इसमें मौजूद TDS सिस्टम पानी के टीडीएस लेवल को कम करके पानी का स्वाद बढ़ाने में मदद करता है।
कमी
- इस प्यूरीफायर को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायकत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
KENT Supreme RO Water Purifier
यह वॉटर प्यूरीफायर 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है। यह 6 अलग-अलग तकनीक के साथ पानी को साफ करने में मदद करता है। इसमें लगा सेडिमेंट फिल्टर पानी से धूल, मिट्टी व बड़े कणों को छानकर पानी को साफ करता है। वहीं एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन, खराब गंध और खराब स्वाद को सोखकर निकालता है, जिससे पानी का स्वाद बेहतर होता है और पानी पीने योग्य बनता है। इस केंट वॉटर प्यूरीफायर के टैंक में UV LED लगी होती है, जो टैंक में जमा पानी को ताजा बनाए रखता है। यह 8 लीटर की स्टोरेज टैंक के साथ आता है जो इसे 5 से 6 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। इसका वॉटर फ्लो लेवल 20L/Hr होता है जो पानी को तेजी से बाहर निकालता है। इससे आपको आरओ से पानी निकालने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 लीटर
- मॉडल नाम - Supreme Black
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - सेल्फ क्लीनिंग
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस आरओ में सेल्फ क्लीनिंग की सुविधा शामिल होती है यानी यह प्यूरीफायर अपने आप टैंक के अंदर सफाई करता है, जिससे आपको शुद्ध व साफ पानी मिलता है।
- यह वॉटर प्यूरीफायर ISI मार्क के साथ आता है जो इसे भरोसेमंद और सुरक्षित बनाता है।
कमी
- यूजर्स ने इस प्यूरीफायर को लेकर कुछ खास शिकायक नहीं की है।
03
KENT Ultra Storage UV Water Purifier
अगर आप 8 लीटर क्षमता का वॉटर प्यूरीफायर किफायती दामों पर चाहते हैं, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें शामिल फीचर्स की बात करें, तो यह डबल प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जिसमें UV+UF तकनीक शामिल है। यह दोनों मिलकर पानी से बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करते हैं, जिससे आपको शुद्ध पीने योग्य पानी मिलता है। इस RO वॉटर प्यूरीफायर की खास बात है कि यह हर प्रकार के पानी को साफ करने में सक्षम होता है, जैसे - म्युनिसिपल और बोरवेल आदि। वहीं इसमें आपको इन-बिल्ट TDS भी मिलता है, जिसकी मदद से आप पानी का टीडीएस लेवल चेक कर सकते हैं। यह कंप्यूटर कंट्रोल ऑपरेशन के साथ आता है, जो पानी की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखता है और यूजर को फिल्टर बदलने और उसके रखरखाव के लिए समय-समय पर अलर्ट भेजता है। वहीं इसकी एडवांस अल्ट्रा फिल्ट्रेशन तकनीक पानी से बैक्टीरिया, धूल, मिट्टी और अन्य सूक्ष्म कणों को निकालने में मदद करती है। इससे पानी क्रिस्टल क्लियर बनता है और पीने में सुरक्षित होता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 लीटर
- मॉडल नाम - केंट अल्ट्रा स्टोरेज
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - चेंज फिल्टर इंडिकेटर
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 4 स्टेप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस केंट वॉटर प्यूरीफायर में डबल प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल होता है, जो पानी को शुद्ध करके उसे पीने योग्य बनाता है।
- इसमें इन-बिल्ट TDS होता है, जो पानी के टीडीएस लेवल को चेक करने की सुविधा देता है।
कमी
- इस वॉटर प्यूरीफायर को लेकर यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
04
KENT Max UV Water Purifier with Transparent Detachable Storage Tank
केंट का यह वॉटर प्यूरीफायर डिटैचेबल टैंक के साथ आता है, जिससे इसे आसानी से निकालकर साफ किया जा सकता है। यह वॉल माउंट डिजाइन में आता है, जिससे इससे आसानी से दीवार पर टांग सकते हैं। इसमें मल्टीपल प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को 100% प्योर करके बैक्टीरिया व वायरस को भी खत्म करता है। यह Kent प्यूरीफायर हर प्रकार के पानी को शुद्ध करता है। इसमें लगी UV लैंप पानी को ताजा बनाए रखने में मदद करती है और पानी में माइक्रो बैक्टीरिया को भी पनपने से रोकती है। यह 7 लीटर स्टोरेज टैंक में आता है जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें कंप्यूटर कंट्रोल ऑपरेशन शामिल होता है, जो फिल्टर बदलने के लिए अलार्म की मदद से आपको जानकारी देता है। यह ABS फूड-ग्रेड प्लास्टिक मटेरियल से बना प्यूरीफायर है जिसमें पानी सुरक्षित रहता है। वहीं इसका पुश फिट डिजाइन इसमें से पानी लीक होने की समस्या को रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 लीटर
- मॉडल नाम - Supreme Black
- कलर - ट्रांसपेरेंट
- विशेष सुविधा - UV लैंप
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- यह 7 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है जो मध्यम आकार के परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- इसमें मल्टीपल प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो 100% पानी को प्योर करता है।
कमी
- यूजर्स ने फिलहाल इस प्यूरीफायर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
05
केंट वॉटर प्यूरीफायर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने केंट वॉटर प्यूरीफायर्स के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपकी जरूरत व बजट अनुसार अधिक बेहतर है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।