सर्दियों में बर्तन धोना अब नहीं लगेगा मुश्किल! क्योंकि ये Kitchen Geyser मिनटों में करेंगे पानी को गर्म

सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोना बहुत मुश्किल लगता है? तो आपको जरूरत है एक बेस्ट किचन गीजर की, जो मिनटों में पानी को गर्म कर सकता है। यहां हमने आपको ऐसे ही 5 गीजर के विकल्प दिए हैं, जिन्हें आप अपने बजट व जरूरत अनुसार चुन सकते हैं।
बेस्ट किचन गीजर को तुरंत गर्म करे पानी
बेस्ट किचन गीजर को तुरंत गर्म करे पानी

इस कपकपाती ठंड में किचन का काम करना बहुत मुश्किल लगता है। खासकर जब बात बर्तन धोने की हो, तो पानी हाथ भी नहीं लगाया जाता है। लेकिन बर्तनों को गंदा भी नहीं छोड़ सकते हैं। ऐसे में आपकी इस समस्या का हल एक बेस्ट किचन Water Geyser कर सकता है। यहां हमने आपको 5 किचन गीजर के बारे में बताया है जो तुरंत पानी को गर्म कर देते हैं। खास बात यह है कि इन गीजर की कीमत भी बहुत ज्यादा महंगी नहीं होती है। इनमें आपको एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। आइए इन 5 मॉडल्स के बारे में नीचे अधिक जानते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier ES3V-C1 Instant Water Heater 3 Litre

    हायर का यह वॉटर गीजर 3 लीटर क्षमता के साथ आता है जो छोटी किचन के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है। इस गीजर में 3KW की फास्ट हीटिंग एलिमेंट शामिल होती है जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करती है। यह Haier गीजर शॉक-प्रूफ बॉडी के साथ आता है यानी इसमें बिजली का झटका लगने का डर नहीं होता है। इस गीजर की टैंक लाइफ काफी बढ़िया होती है, क्योंकि यह ग्लास लाइन्ड टैंग के साथ आती है जिसमें जंग लगने का खतरा नहीं रहता है। ऊंची बिल्डिंग के लिए यह गीजर काफी बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह 8 बार तक पानी का प्रेशर आसानी से झेल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - फास्ट हीटिंग
    • वॉट क्षमता - 3000W
    • टैंक वारंटी - 7 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 4 साल

    खूबियां

    • इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल होता है यानी अगर पानी का तापमान अधिक हो जाता है तो गीजर अपने आप बंद हो जाता है।
    • यह कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन में आता है जो आपकी किचन में स्पेस बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देगा।

    कमी 

    • यूजर्स ने अभी तक इस गीजर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    01
  • Milton TurboHeat 3L Geyser with 3000W Copper Heating

    किचन के लिए यह 3 लीटर गीजर एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह 3000W कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। इस Instant Geyser में थर्मोस्टेट और थर्मल कट-आउट सेफ्टी फीचर शामिल होता है जो पानी बहुत ज्यादा गर्म होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है। यह Milton गीजर रस्टप्रूफ बॉडी से बना हुआ वॉटर गीजर है जो अधिक टिकाऊ होता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे छोटी किचन में आसानी से फिट करता है। इसमें प्रेशर रिलीव वाल्व लगा होता है जो पानी के दबाव और तापमान को कम करता है, जिससे गीजर के फटने का डर नहीं रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर
    • कलर - लाल
    • विशेष सुविधा - रास्ट प्रूफ
    • वॉट क्षमता - 3000W
    • टैंक वारंटी - 5 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इसमें मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स शामिल होते हैं, जो गीजर को भरोसेमंद और सुरक्षित बनाता है।
    • यह फास्ट हीटिंग तकनीक के साथ काम करता है जो कुछ मिनटों में पानी को पूरी तरह गर्म कर देता है।

    कमी 

    • इस गीजर को लेकर यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Faber Zippy Instant Geyser 5 Litre with 3000W Powerful Heating

    पावरफुल हीटिंग वाला यह किचन गीजर पानी को 2 से 3 मिनट में गर्म कर देता है जिससे बर्तनों को धोने के लिए आपको गर्म पानी का इंतजार नहीं करना पड़ता है। इस Faber गीजर में 3000 वॉट पावर शामिल होती है। यह गीजर LED इंडिकेटर के साथ आता है, जो बताता है कि पानी हर्म हो रहा है या नहीं। इसका थर्मल-कट ऑफ फीचर पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है। इससे गीजर के फटने का डर नहीं रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है। यह स्टेनलेस स्टील बॉडी से बना गीजर है जो रस्टप्रूफ होता है यानी इसमें जंग लगने जैसी कोई समस्या नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 5 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - पावरफुल हीटिंग
    • वॉट क्षमता - 3000W
    • टैंक वारंटी - 5 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इसकी फास्ट हीटिंग तकनीक पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करती है।
    • यह स्पेस-सेविंग डिजाइन के साथ आता है जो छोटी किचन में भी आसानी से फीट हो जाता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस गीजर में लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    03
  • Havells Instanio 3L Instant Water Heater

    हैवेल्स का यह वॉटर हीटर 3 लीटर क्षमता के साथ आता है जो इसे किचन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। इस Havells गीजर में क्विक हीटिंग सिस्टम शामिल है जो केवल कुछ मिनटों में पानी को तेजी से गर्म करता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे आसानी से फीट होने योग्य बनाता है। इसमें कलर चेंजिंग LED इंडीकेटर लगा होता है, जो बताता है कि पानी गर्म हो रहा है या नहीं। इसमें 304L ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक मौजूद होती है जिसमें जंग नहीं लगता है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इसकी बॉडी रस्ट-प्रूफ होती है जो इसे टिकाऊ बनाता है यानी जंग लगने का या पानी से यह खराब नहीं होता है। वहीं यह शॉक प्रूफ होता है जिससे इसमें बिजली का झटका लगने का डर नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर
    • कलर - सफेद और नीला
    • विशेष सुविधा - शॉकप्रूफ
    • वॉट क्षमता - 3000W
    • टैंक वारंटी - 5 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • यह गीजर सिंगल वेल्ड टैंक के साथ आता है जिससे इसमें वॉटर लीकेज की समस्या नहीं होती है।
    • इस वॉटर गीजर में थर्मल कट-ऑफ फीचर शामिल है जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है।

    कमी 

    • इस गीजर को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Bajaj Skive 5 Litre Instant Water Heater for home

    बजाज का यह वॉटर हीटर 3 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। यह Bajaj गीजर शॉक-रेसिस्टेंस वॉटर गीजर है जिसमें बिजली का झटका लगने का खतरा नहीं होता है। वहीं इसकी रस्टप्रूफ बॉडी इसे टिकाऊ बनाती है। इस Water Geyser में मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स शामिल होते हैं जो इस गीजर को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। इसमें शामिल स्टेनलेस स्टील टैंक लंबे समय तक टिकाऊ रहती है क्योंकि इसमें जंग लगने का खतरा नहीं होता है। इसमें थर्मोस्टेट कट-ऑफ फीचर मौजूद है जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है। वहीं इसका प्रेशर रिलीज वल्व गीजर में पानी का दबाव कम करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 5 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स
    • वॉट क्षमता - 3000W
    • टैंक वारंटी - 5 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 3 साल

    खूबियां

    • इसमें LED इंडिकेटर लगा होता है जो बताता है कि पानी गीजर में गर्म हो रहा है या नहीं।
    • ऊंची बिल्डिंग्स के लिए यह वॉटर गीजर बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह 8 बार तक पानी का प्रेशर आसानी से झेल सकता है।

    कमी 

    • इस गीजर को लेकर यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    05

किचन गीजर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने Haier, Bajaj, Milton, Faber और Havells ब्रांड के किचन गीजर की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट अनुसार कौन-सा मॉडल्स आपके लिए अधिक बेहतर है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

विशेष सुविधा 

सेफ्टी फीचर्स

Haier ES3V-C1 Instant Water Heater  

3 लीटर  

नो-वेल्ड ग्लासलाइन टैंक, इंडिकेटिंग लाइट, 3KW फास्ट हीटिंग, हाई-राइज बिल्डिंग के लिए उपयुक्त  

मल्टी-लेयर्ड एडवांस सेफ्टी, थर्मोस्टैट, प्रेशर सेफ्टी

Milton TurboHeat Instant Geyser  

3 लीटर    

3000W कॉपर हीटिंग एलिमेंट, SS304 स्टेनलेस स्टील टैंक, कॉम्पैक्ट डिजाइन  

थर्मोस्टैट, थर्मल कट-आउट, प्रेशर रिलीज वाल्व

Faber Zippy Instant Geyser  

5 लीटर   

3000W पावरफुल हीटिंग, एनर्जी एफिशिएंसी, बड़ी कैपेसिटी  

ओवर-हीट प्रोटेक्शन, प्रेशर सेफ्टी, मल्टी सेफ्टी सिस्टम

Havells Instanio Instant Water Heater  

3 लीटर  

टेम्परेचर सेंसिंग LED इंडिकेटर, रस्ट व शॉक प्रूफ बॉडी, ISI मार्क  

ऑटो कट-ऑफ, ओवर-हीट प्रोटेक्शन

Bajaj Skive Instant Water Heater  

5 लीटर    

हाई-ग्रेड SS टैंक, शॉक रेसिस्टेंट और रस्ट प्रूफ बॉडी, हाई-राइज के लिए उपयुक्त 

मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम, थर्मोस्टैट, प्रेशर प्रोटेक्शन

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किचन में कौन-सा गीजर लगवाना चाहिए?
    +
    किचन में आप इंस्टेंट गीजर लगवा सकते हैं, क्योंकि यह पानी को तेजी से गर्म करता है और इसका साइज कॉम्पैक्ट होता है जो कम स्पेस में आसानी से फीट हो जाता है।
  • किचन के लिए कितनी कैपेसिटी का गीजर अच्छा रहता है?
    +
    किचन के लिए 3 से 5 लीटर तक कैपेसिटी वाला गीजर बढ़िया माना जाता है।
  • क्या इंस्टेंट गीजर ज्यादा बिजली खर्च करता है?
    +
    इंस्टेंट गीजर पानी को जल्दी गर्म करता है, जिससे इसे ज्यादा समय तक ऑन रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए यह कम बिजली खपत करता है।