मिनी मिक्सर ग्राइंडर उन लोगों के लिए काफी बढ़िया माने जाते हैं, जिनका परिवार 1 से 2 लोगों का होता है या जिन्हें रोजाना मिक्सर ग्राइंडर की जरूरत नहीं पड़ती है। जाहिर है बड़े मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में इनका साइज छोटा होता है और यह केवल 1 से 2 जार के साथ आते हैं, जिससे आप इसे अपनी किचन में कहीं भी कम स्पेस में रख सकते हैं। वहीं इन मिक्सर Grinder Machine में 500W की मोटर शामिल होती है, जिससे छोटे-मोटी सामाग्री को पीसने के लिए ये उपयुक्त होती हैं। इस्तेमाल में भी ये काफी आसान होते हैं, क्योंकि इनमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल, आरामदायक हैंडल और टाइट-फिट लिड लगी मिलती है। वहीं इनमें से कुछ में आपको ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है, जो मिक्सर ग्राइंडर से होने वाले खतरे को कम करता है। नीचे आप इन मिनी मिक्सर ग्राइंडर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
इस तरह के अन्य उत्पाद की जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं।
ACTIVA Pluto 2 jar Mixer Grinder
एक्टिवा का यह मिक्सर ग्राइंडर 500W के पावरफुल मोटर के साथ आता है, जिससे आप इसमें हर प्रकार की सामाग्री को आसानी से पीस सकते हैं। इस Activa मिक्सर ग्राइंडर का साइज अन्य के मुकाबले थोड़ा छोटा होता है जिससे आप इसे किचन में आसानी से कम स्पेस में रख सकते हैं। यह शॉक प्रूफ ABS बॉडी से बनाया गया मिक्सर ग्राइंडर है जिससे इसमें बिजली का झटका लगने का डर नहीं रहता है। वहीं इसका ABS मटेरियल इसे मजबूत व टिकाऊ भी बनाता है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसके नीचे एंटी-स्लिप रबर फीट लगे होते हैं जिससे ग्राइंडिंग के दौरान यह मिक्सर एक स्थान पर टिका रहता है। इसमें शामिल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर इसे सुरक्षित बनाता है। दरअसल, जब मिक्सर जार में सामाग्री अधिक होती है तो यह फीचर ग्राइंडर को चालू नहीं करता है। इसमें आपको 2 जार मिलते हैं, जो स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - ACTIVA Pluto
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- कलर - सफेद और लाल
- विशेष सुविधा - स्पीड कंट्रोल
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- पावर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- वॉट क्षमता - 500W
खूबियां
- यह एक्टिवा मिक्सर ग्राइंडर बेहद कम शोर के साथ ग्राइंडिंग करता है जिससे किचन में शांति बनी रहती है।
- स्टेनलेस स्टील मटेरियल होने के कारण इस मिक्सर ग्राइंडर को साफ करना आसान होता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स को इसमें कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Maharaja Whiteline Smart Mixer Grinder
महाराजा का यह मिक्सर ग्राइंडर साइज में ज्यादा बड़ा नहीं होता है, जिस कारण इसे आप छोटी जगह पर आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा एयर वेंटिलेशन सिस्टम होता है, जो मिक्सर ग्राइंडर को गर्म होने से बचाता है। इस Maharaja मिक्सर ग्राइंडर में आपको 1 लीटर और 400 मिलीलीटर के 2 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं और इनमें लगे ब्लेड्स भी स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं जिससे ग्राइंडिंग बढ़िया होती है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल के साथ नॉब लगा मिलता है जिसकी मदद से आप स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 500W की मोटर शामिल होती है। वहीं इसकी RPM स्पीड 20,000 होती है जिससे तेजी से इसमें चीजें पीस सकती हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर के जार में लगे लिड काफी मजबूत होते हैं जिससे ग्राइंडिंग के दौरान सामाग्री बाहर आने का डर नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Maharaja Whiteline
- कैपेसिटी - 1.4 लीटर
- कलर - नीला
- विशेष सुविधा - एयर वेंटिलेशन सिस्टम
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वॉट क्षमता - 500W
खूबियां
- स्टेनलेस स्टील मटेरियल होने के कारण आप इस मिक्सर ग्राइंडर को आसानी से साफ कर सकते हैं।
- इस मिक्सर ग्राइंडर में ओवरलोड प्रोटेक्शन शामिल होता है, जो मिक्सर जार में सामाग्री अधिक होने पर अपने आप ग्राइंडर को बंद कर देता है। इससे मोटर की लाइफ भी बढ़ती है।
कमी
- इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Prestige Apex 500 Watt Mixer Grinder with 3 Stainless Steel Jars
प्रेस्टीज का यह मिक्सर ग्राइंडर 500W की मोटर के साथ आता है, जिससे आप इसमें मसाले, चटनी व अन्य सामाग्री को आसानी से पीस सकते हैं। इस Prestige मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको 3 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिन्हें साफ करना अधिक आसान होता है और यह टिकाऊ भी होते हैं। इन जार में लगे ब्लेड्स भी स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं। यह ISI सर्टिफाइड मिक्सर ग्राइंडर है जो इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है। इसके जार में लगे लीड काफी टाइट होते हैं जिससे ग्राइंडिंग के दौरान सामाग्री बाहर आने का डर नहीं रहता है। यह मिक्सर ग्राइंडर 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम स्पेस में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Prestige Apex
- कैपेसिटी - 1.2 लीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - स्पीड कंट्रोल
- मटेरियल - प्लास्टिक
- वॉट क्षमता - 500W
खूबियां
- इसमें लगे स्पीड कंट्रोल से आप मिक्सर ग्राइंडर की स्पीड को अपनी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
- इस मिक्सर ग्राइंडर की बॉडी भी काफी टिकाऊ व मजबूत होती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि यह मिक्सर ग्राइंडर काफी शोर करता है।
03
Lifelong LLMG23 Power Pro 500-Watt Mixer Grinder with 3 Jars
लाइफलॉन्ग का यह मिक्सर ग्राइंडर 3 जार के साथ आता है जो स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं। इसमें आप चटनी पीस सकते हैं, मसाले बना सकते हैं और स्मूदी बनाने के अलाव और भी बहुत से काम कर सकते हैं। इसके जार में बेहद शार्प ब्लेड लगे होते हैं जो कठोर सामाग्री को भी आसानी से पीस सकता है। आप ग्राइंडिंग के दौरान स्पीड को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं। इस Lifelong मिक्सर ग्राइंडर में शामिल 500W की मोटर स्मूद एयर फ्लो और तेज कूलिंग प्रदान करती है जिससे मिक्सर गर्म नहीं होता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आने वाले जार में आरामदायक हैंडल भी लगे होते हैं जिसे पकड़कर आप आसानी से ग्राइंडिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Lifelong LLMG23
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - ओवरलोड प्रोटेक्शन
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वॉट क्षमता - 500W
खूबियां
- इस मिक्सर ग्राइंडर में एंटी-स्किड फीट लगे होते हैं, जिससे ग्राइंडिंग के दौरान यह इधर-उधर नहीं भागता है और सुरक्षित रहता है।
- इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन भी शामिल होता है यानी अगर मिक्सर जार में सामाग्री अधिक हो जाती है, तो यह फीचर ग्राइंडिंग चालू नहीं करता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस मिक्सर ग्राइंडर में कुछ खास कमी नहीं बताई है।
04
Longway Sage 500 Watt Juicer Mixer Grinder with 2 Jars for Grinding
लॉन्गवे का यह मिक्सर ग्राइंडर काफी मजबूत माना जाता है, क्योंकि यह ABS मटेरियल से बना होता है। वहीं इसकी रस्टप्रूफ बॉडी इसे अधिक टिकाऊ बनाता है और इसकी ग्लॉसी फिनिश इसे प्रीमियम लुक देती है। यह Longway मिक्सर ग्राइंडर कॉम्पैक्ट और छोटे साइज में आता है जिस कारण इसे छोटे स्पेस में रखना आसान होता है। इसमें 22000 की हाई RPM स्पीड शामिल होती है, जिससे सामाग्री तेजी से पीस सकती हैं। वहीं इसमें मौजूद 500W की पावरफुल मोटर तेज एयर फ्लो देती है जिससे मिक्सर ग्राइंडर गर्म नहीं होता है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल शामिल होते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। आप इसमें जूस बना सकते हैं, मसाले पीस सकते हैं, स्मूदी बना सकते हैं और इसे कॉफी बनाने और चटनी पीसने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Longway Sage
- कैपेसिटी - 0.6 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - हाई RPM स्पीड
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- वॉट क्षमता - 500W
खूबियां
- इस मिक्सर ग्राइंडर में एंटी-स्किड फीट लगे होते हैं जिससे यह ग्राइंडिंग के दौरान इधर-उधर नहीं भागता है।
- इसमें आपको 2 प्लास्टिग जार मिलते हैं जिनमें से एक में स्टेनलेस स्टील ब्लेड लगा होता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि यह मिक्सर ग्राइंडर बहुत जल्दी गर्म हो जाता है।
05
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।