1000W क्षमता वाले Mixer Grinder कम समय में मसालों का बना देंगे महीन पाउडर!

आप भी समय और मेहनत की बचत करना चाहते हैं, तो यहां देखें सबसे बढ़िया रेटिंग वाले 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प। इनमें कठोर मसाले, नारियल, आइस क्रशिंग, कठोर अनाज का आटा बनाना आदि काम आराम से किए जा सकते हैं।
सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाला 1000 वाट का मिक्सर ग्राइंडर
सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाला 1000 वाट का मिक्सर ग्राइंडर

अगर आप भी अपनी रसोई के लिए पावरफुल और भरोसेमंद 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए Sujata, Bosch, Butterfly, Preethi और Bajaj के विकल्प लेकर आए हैं। ये शक्तिशाली मोटर, बेहतरीन क्वालिटी, तेज ग्राइंडिंग और कई अन्य फीचर्स के साथ आती हैं। 1000W की पावर वाले Mixer Grinder घर के रोज़मर्रा काम जैसे मसाले पीसना, बैटर बनाना, चटनी और जूस बनाना बहुत आसान और जल्दी करते हैं। इनमें स्टेनलेस स्टील जार, ओवरलोड प्रोटेक्शन और स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। वहीं इनमें अलग-अलग क्षमता वाले जार मिलते हैं, जिनका चयन आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। 

यहां आपको 1000 वाट वाले बेस्ट रेटेड मिक्सर ग्राइंडर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sujata MG03 Mixer Grinder

    1000 W की क्षमता पर चलने वाले इस सुजाता मिक्सर ग्राइंडर में 100% तांबे की वाइंडिंग और डबल बॉल बेयरिंग है, जो कठोर सामग्रियों को आसानी से पीसने की सुविधा देता है। 1.75 लीटर की क्षमता के साथ मिलने वाले इस मॉडल में 4 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं। इसकी मोटर एक मिनट में 24,000 बार घूमती है, जिससे कठोर मसालों को बहुत तेजी से और महीन पीसने में मदद मिलती है। इस Sujata मिक्सर ग्राइंडर में पानी जमा होने से रोकने के लिए सेल्फ ड्रेनेस डिजाइन मिलता है, जिससे मोटर अधिक सुरक्षित और लंबे समय तक खराब नहीं होती है। 1000 वाट की क्षमता वाले इस मिक्सर की स्पीड को कम और ज्यादा करने के लिए नॉब की सुविधा है। काले रंग में आने वाला यह ग्राइंडर मिक्सर रसोई को आधुनिक लुक प्रदान कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Sujata 
    • खास फीचर - बदली जा सकने वाली ब्लेड
    • वाट क्षमता - 1000 वाट 
    • क्षमता - 1.75 लीटर/दिन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 28W x 42H सेंटीमीटर
    • सामग्री - पॉलीकार्बोनेट

    खासियत 

    • इसकी बॉडी को पॉलीकार्बोनेट सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 
    • इसमें उच्च प्रदर्शन करने वाले स्टेनलेस स्टील के ब्लेड लगे हुए हैं। 
    • इसका पल्स फ़ंक्शन थोड़े-थोड़े समय के लिए मैक्सिमम स्पीड पर मोटर चलाने की सुविधा देता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस मिक्सर ग्राइंडर में अधिक शोर की समस्या बताई है। 
    01
  • Bosch Pro 1000W Mixer Grinder

    इस बॉश मिक्सर ग्राइंडर में गीले, सूखे और चटनी पीसने के लिए स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलते हैं। इसको प्रीमियम क्वालिटी वाली प्लास्टिक से साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छी हो सकती है। इसमें 1000 वाट की क्षमता है, जो नारियल, सूखे मसालों, दालों और अन्य सख्त पदार्थों को जल्दी और बारीक पीसने में सक्षम होती है। इस Bosch किचन मिक्सर Grinder में उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के जार मिलते हैं, जिनका आसानी से उपयोग करने के लिए एर्गोनॉमिक हैंडल मिलता है। इसके मजबूत सक्शन पैर काउंटरटॉप पर अच्छी पकड़ बनाते हैं, जिससे पीसते समय मिक्सर को हाथों से पकड़ने की जरूरत खत्म हो जाती है। कम शोर पर काम करने वाले इस ग्राइंडर मिक्सर से रसोई में बेहद शांत वातावरण का अनुभव मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Bosch 
    • मॉडल नाम - ‎True Mixx
    • क्षमता - 1.4 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 49.5W x 21.9H सेंटीमीटर 
    • खास फीचर - ओवरलोड प्रोटेक्शन 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 5 किलो 200 ग्राम 

    खासियत 

    • इसको सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए ओवरलोड प्रोटेक्टर की सुविधा है। 
    • क्रोम फिनिश मिक्सर ग्राइंडर को आकर्ष लुक देता है। साथ ही किचन के लुक को निखारने में मदद करता है। 
    • यह बॉश मिक्सर ग्राइंडर मजबूत ढक्कन लॉक के साथ आता है ताकि पूरी तरह से बिना हाथ लगाए मिग्राइंडिंग की जा सकें। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Butterfly Magneto Mixer Grinder with 4 Jars

    बटरफ्लाई ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर 4 स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है, जिसमें 1500ml जूसर जार, 1500 ml वेट ग्राइंडर जार, 750 ml ड्राई ग्राइंड जार और 500 ml का चटनी जार शामिल है। 1000 वाट की क्षमता पर चलने वाला यह मॉडल सभी प्रकार की सामग्रियों को आसानी से पीसने की सुविधा देता है। यह Butterfly मिक्सर मशीन फिसलन रोधी है यानी इसके पैर रबड़ से बनाए गए हैं, जो उपयोग के दौरान मशीन काउंटरटॉप पर फिसलने नहीं है। 1.5 लीटर की क्षमता वाला यह बटरफ्लाई मिक्सर ग्राइंडर छोटे और मध्यम परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। इस उत्पाद पर 2 साल और मोटर पर 2 साल की वारंटी मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Butterfly 
    • रंग - स्याही नीला 
    • क्षमता - 1.5 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • सामग्री - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन (एबीएस)
    • प्रोडक्ट डामयेंशन - ‎63.5D x 34.5W x 28.5H
    • कंट्रोल प्रकार - नॉब 
    • आइटम का वजन - 4800 ग्राम 

    खासियत 

    • इस मिक्सर ग्राइंडर की स्पीड को कम या ज्यादा करने के लिए नॉब की सुविधा मिलती है। 
    • इसकी बॉडी को एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन ABS से डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 
    • स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह ग्राइंडर मिक्सर रसोई को आकर्षक बना सकता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    03
  • Preethi Boltz Mixer Grinder for Kitchen

    रसोई के लिए यह प्रीति 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर अच्छा हो सकता है क्योंकि इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन है, जो सुरक्षित तरीके से इसे चलाने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें ऑटो शट ऑफ की सुविधा है, जो मोटर के ज्यादा गर्म होने पर ऑटोमेटिक बंद कर देता है। इसके पैर एंटी स्किड है, जो मिक्सर मशीन को फिसलने से रोकते हैं। इसमें मिल्कशेक, स्मूदी और प्यूरी बनाने के लिए 3 स्टेनलेस स्टील जार और 1 ब्लेंडर जार मिलता है। 1000 वाट की क्षमता पर चलने वाला यह Preethi मिक्सर ग्राइंड नारियल, दाल और सखत मसालों को आसानी से पीसने की सुविधा देता है। इसकी 3D एयर कूलिंग तकनीक गर्म हवा को बाहर निकालकर मोटर को तेजी से ठंडा करने में मदद करती है। जिसकी वजह से यह लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया मानी जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Preethi 
    • क्षमता - 1.5 लीटर
    • वोल्टेज - 230.0 
    • कंट्रोल प्रकार - नॉब 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - ‎47.5D x 33W x 37H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 4700 ग्राम 

    खासियत 

    • इस मिक्सर ग्राइंडर की स्पीड को कम और ज्यादा करने के लिए नॉब की सुविधा है। 
    • ब्लैक फिनिश होने की वजह से यह रसोई को आधुनिक बना सकते हैं। 
    • यह बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस मिक्सर ग्राइंडर में अधिक शोर की समस्या बताई है।
    04
  • Bajaj Military Series Glamore 1000 W Mixer Grinder

    ड्यूराकट ब्लेड वाला यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर उच्च गुणवत्ता वाले 4 स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है। साथ ही इसमें 1 फ्रूट फिल्टर शामिल है। 1000 वाट की क्षमता पर चलने की वजह से यह सभी कठोर सामग्रियों को आसानी से पीसने की सुविधा देता है। इसकी स्पीड को तेज, मध्यम और कम करने के लिए नॉब की सुविधा मिलती है। 1.2 लीटर की क्षमता वाली Bajaj की यह Mixer Machine पावरफुल टाइटन मोटर के साथ आती है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होती है और लगातार सामग्री को पीसा जा सकता है। इसकी मोटर की स्पीड इतनी तेज होती है कि इसके ब्लेड 1 मिनट में 20,000 बार घूमते हैं। इस 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर के पारदर्शी ढक्कन सामग्री को देखने की सुविधा देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Bajaj
    • रंग - पूरा काला 
    • खास फीचर्स - एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल 
    • क्षमता - 1.2 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • सामग्री - पॉलीप्रोपाइलीन 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 22W x 47H सेंटीमीटर

    खासियत 

    • जेट ब्लैक रंग में आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर आपकी रसोई को आधुनिक बना सकता है।
    • पल्स मोड मिक्सर को रोके बिना मिक्सिंग और ग्राइंडिंग की सुविधा देता है। 
    • इसकी पावरफुल टाइटन मोटर कठोर सामग्रियों को आसानी से पीसने की सुविधा देती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस मिक्सर ग्राइंडर के फंक्शन में कमी बताई है। 
    05

1000 वाट की क्षमता में कौन सा मिक्सर ग्राइंडर बढ़िया है? 

यहां हम आपको तालिका के माध्यम से 1000W की क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि आप अपने एक अच्छा ब्रांड चुन सकें। 

ब्रांड्स 

क्षमता 

वोल्टेज 

खास फीचर्स 

Sujata

1.75 लीटर

240 वोल्ट

बदले जा सकने वाले ब्लेड 

Bosch 

1.4 लीटर

240 वोल्ट

ओवरलोड सुरक्षा 

Butterfly

1.5 लीटर 

230 वोल्ट

एडजस्टेबल स्पीड 

Preethi 

1.5 लीटर 

230 वोल्ट

ऑटो शट ऑफ 

Bajaj 

1.2 लीटर 

230 वोल्ट

ड्यूराकट ब्लेड्स

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर के लिए कौन सा ब्रांड सबसे अच्छा है?
    +
    अगर आप भी 1000 वाट की क्षमता वाला मिक्सर ग्राइंडर लेना चाहते हैं, तो Sujata, Bosch, Butterfly, Preethi और Bajaj ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • क्या 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर बहुत ज्यादा बिजली की खपत करता है?
    +
    1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर सामान्य बिजली की खपत करता है। यह शक्तिशाली होता है, इसलिए यह काम जल्दी पूरा करता है, जिससे कुल ऊर्जा खपत कम हो सकती है।
  • 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग किन कामों के लिए सबसे अच्छा है?
    +
    यह कठोर मसालों को पीसने, इडली/डोसा बैटर बनाने, चटनी पीसने और जूस निकालने जैसे भारी-भरकम कामों के लिए बढ़िया है, खासकर उन घरों में जहां बार-बार पीसने का काम होता है।