आज के समय में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ो की धुलाई को स्मार्ट और प्रभावी तरीके से संभालने का सबसे भरोसेमंद तरीका बन चुकी है। खासकर हायर ब्रांड की वाशिंग मशीन उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं जो कम पानी में बेहतर धुलाई, बैलेंस्ड स्पिन और ऊर्जा दक्षता चाहते हैं। Amazon पर उपलब्ध Haier के टॉप-रेटेड Front Load Washing Machine मॉडल्स में न सिर्फ लेटेस्ट वॉशिंग टेक्नोलॉजी मिलती है बल्कि स्टीम वॉश, स्मार्ट कंट्रोल और टाइम-सेविंग साइकिल जैसे फीचर्स भी शामिल होते हैं। यह मशीनें रोज़मर्रा के कपड़ों को गहराई से साफ़ करने के साथ-साथ क्वालिटी को सुरक्षित रखती हैं, जिससे कपड़े लंबे समय तक नए जैसे लगे रहते हैं। इन वाशिंग मशीन को चुनने से न केवल कपड़ों की सफ़ाई आसान होती है बल्कि बिजली और पानी में भी बचत होती है।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध हायर फ्रंट लोड वाशिंग मशीन मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Haier 9 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
अगर आप बड़े परिवार के लिए पावरफुल वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, तो Haier की यह 9 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को आसान बना सकती है। इसका 525 मिमी का बड़ा सुपर ड्रम एक साथ ज्यादा कपड़े धोने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार वॉश करने की झंझट कम हो जाती है। इस मशीन में डायरेक्ट मोशन मोटर दी गई है, जो कम शोर और कम वाइब्रेशन के साथ गहरी और असरदार धुलाई करती है। 1400 RPM की तेज़ स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी अच्छी तरह निकाल देती है। PuriSteam तकनीक भाप की मदद से एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को हटाने में मदद करती है। 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम हर तरह के कपड़ों जैसे कॉटन, जींस, डुवेट, बेबी केयर और क्विक वॉश के लिए सही विकल्प देते हैं। इन-बिल्ट हीटर ठंडे और गर्म पानी दोनों में धुलाई की सुविधा देता है। LED टच पैनल, चाइल्ड लॉक और ऑटो रीस्टार्ट जैसे फीचर्स इसे इस्तेमाल में आसान और सुरक्षित बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- मॉडल - EFL90-DM14lBlEBK
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 52D x 60W x 85H
- स्पेशल फीचर - डायरेक्ट मोशन मोटर, डुअल स्प्रे, प्यूरी स्टीम
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पिन स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
- बार-बार वॉश के झंझट को कम करने के लिए 525 मिमी का बड़ा सुपर ड्रम
- सर्दियों में कपड़ो को जल्दी से सूखाने के लिए 1400 RPM की तेज़ स्पिन स्पीड
- गंदे कपड़ो से एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को हटाने के लिए PuriSteam तकनीक
कमी
- मशीन के सेंसर ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Front Load Washing Machine
कम आवाज के साथ में दमदार धुलाई करने वाली फ्रंट लोड वाशिंग मशीन चाहते हैं तो Haier की यह 8 किलो की मशीन एक संतुलित विकल्प हो सकती है। इसका 525 मिमी का सुपर ड्रम एक साथ ज्यादा कपड़े धोने की जगह देता है, जिससे भारी लोड भी आराम से साफ हो जाते हैं और कपड़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा घिसाव नहीं पड़ता। AI-DBT तकनीक मशीन के अंदर लगे स्मार्ट सेंसर्स के जरिए ड्रम की मूवमेंट को संतुलित रखती है, जिससे वाइब्रेशन कम होता है और वॉश के दौरान मशीन स्थिर रहती है। इन्वर्टर मोटर न सिर्फ बिजली की बचत करती है, बल्कि लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी देती है। PuriSteam फीचर भाप की मदद से कपड़ों को हाइजीनिक तरीके से साफ करता है, जिससे 99 प्रतिशत तक कीटाणु और एलर्जन कम हो जाते हैं। 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम रोज़मर्रा के कपड़ों से लेकर हर ज़रूरत को कवर करते हैं। ड्यूल स्प्रे टेक्नोलॉजी हर वॉश के बाद ड्रम को भी साफ रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- कलर - व्हाइट
- मॉडल - HW80-lM12929C
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 58D x 55W x 85H
- स्पेशल फीचर - इन्वर्टर, लेजर स्मिलेस ड्रम, रिफ्रेश, सुपर ड्रम
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पिन स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- स्मार्ट सेंसर के जरिए मशीन के मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए AI-DBT तकनीक
- कम बिजली खपत के साथ में लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेस के लिए इन्वर्टर मोटर
- धुलाई के बाद में ड्रम को खुद से साफ करने वाली ड्यूल स्प्रे टेक्नोलॉजी
कमी
- वाशिंग मशीन चलते समय आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Haier 7 Kg 5 Star Front Load Washing Machine
इस 7 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का 525 मिमी सुपर ड्रम छोटे परिवारों के लिए पर्याप्त जगह देता है, जिससे कपड़े खुलकर घूमते हैं और धुलाई ज्यादा असरदार होती है। AI-DBT तकनीक मशीन के संतुलन को खुद संभालती है, जिससे वॉश के दौरान कंपन और शोर कम रहता है। इन्वर्टर मोटर बिजली की खपत घटाने के साथ 1200 RPM की स्पिन स्पीड देती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखने लगते हैं। PuriSteam फीचर भाप के ज़रिये कपड़ों को गहराई से साफ करता है और एलर्जन व बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम रोज़मर्रा के कपड़ों से लेकर बेबी केयर, जींस और क्विक वॉश तक हर ज़रूरत को कवर करते हैं। इन-बिल्ट हीटर गर्म और ठंडे पानी दोनों में बेहतर सफाई देता है, जबकि एंटीबैक्टीरियल गैस्केट और सेल्फ क्लीन फंक्शन मशीन को लंबे समय तक स्वच्छ बनाए रखते हैं। LED डिस्प्ले और जॉग डायल इसे चलाना बेहद आसान बनाते हैं, और लंबी वारंटी इसे भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- मॉडल - HW70-lM12929BK
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59.5D x 46.8W x 85H
- स्पेशल फीचर - सुपर ड्रम, AI DBT, डुअल स्प्रे, प्यूरी स्टीम, रिफ्रेश
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पिन स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- वॉश के दौरान कंपन और शोर को कम करने के लिए AI-DBT तकनीक मशीन
- कपड़ो से एलर्जन और बैक्टीरिया हटाने के साथ गहराई से सफाई के लिए PuriSteam फीचर
- सर्दियों में ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी से कपड़ो को धोने के लिए इन-बिल्ट हीटर
कमी
- वाशिंग मशीन ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Haier 8 KG Frontload Washing Machine
यह 8 किलो क्षमता वाली मशीन रोज़मर्रा की जरूरतों को अच्छे से पूरा करती है। इसका 525 मिमी सुपर ड्रम कपड़ों को धोने के दौरान पर्याप्त जगह देता है, जिससे कपड़े आपस में कम उलझते हैं और सफाई बेहतर होती है। AI DBT तकनीक वॉश के समय मशीन का संतुलन खुद संभालती है, जिससे कंपन और आवाज़ कम रहती है। इन्वर्टर मोटर के साथ 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से ज्यादा पानी निकालने में मदद करती है, जिससे सूखने में कम समय लगता है। PuriSteam फीचर भाप के ज़रिये कपड़ों को ताज़ा करता है और एलर्जन व बैक्टीरिया को कम करने में सहायक होता है। 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम कॉटन, बेबी केयर, जींस, क्विक 15 मिनट वॉश और डुवेट जैसी हर ज़रूरत को कवर करते हैं। इन-बिल्ट हीटर गर्म और ठंडे पानी दोनों में असरदार धुलाई देता है। एंटीबैक्टीरियल गैस्केट, सेल्फ क्लीन और प्री-वॉश जैसे फीचर मशीन को लंबे समय तक साफ और टिकाऊ बनाए रखते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- मॉडल - HWM80-lM12929EBK
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 59.5D x 46.8W x 85H
- स्पेशल फीचर - सुपर ड्रम, डुअल स्प्रे, प्यूरी स्टीम, रिफ्रेश
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पिन स्पीड - 1200 RPM
खूबियां
- कंपन और आवाज कम रखते हुए मशीन के बेहतर संतुलन के लिए AI DBT तकनीक
- गीले कपड़ो से फटा-फट पानी निकालने के लिए 1200 RPM की स्पिन स्पीड
- गर्म और ठंडे पानी दोनों में असरदार धुलाई के लिए इन-बिल्ट हीटर
कमी
- मशीन को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
04
तुलना: हायर फ्रंट लोड वाशिंग मशीन मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।