क्या आप हल्के कपड़ों के लिए एक किफायती और कुशल 7 किलोग्राम वाली स्मार्ट वाशिंग मशीन की तलाश में हैं? इस लेख में, हम आपको अमेजन पर उपलब्ध कुछ अच्छे ब्रांडों और मॉडलों के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही विकल्प चुन सकें। हम Samsung, LG, Haier, Bosch और IFB के ऐसे वॉशिंग मशीन मॉडल्स लेकर आए हैं, जो 7 किलोग्राम की क्षमता और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें आपको आसान WiFi कनेक्टिविटी मिलती है, जिसकी मदद से आप Washing Machines को फोन से कनेक्ट करके ऐप के जरिए ही चला सकते हैं। वहीं, ये उन्नत AI टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो कपड़ों के भार, फैब्रिक के अनुसार ऑटोमैटिक तरीके से उनकी धुलाई करने का काम करती हैं। इसके कारण, कपड़े बिना कटे-फटे और अच्छी तरह से धुलते हैं, जिससे उनका फैब्रिक व रंग जल्दी खराब नहीं होता है। आपको इनमें और क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं, इसे जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए इनके विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-
LG 7 Kg 5 Star Wi-Fi, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
LG ब्रांड की इस फुली ऑटोमैटिक 7 किग्रा वॉशिंग मशीन में फ्रंट लोड के साथ ही इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर मिलती है, जो शांत संचालन के साथ ही ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इसमें कपड़ों को तेजी से धुलने और अच्छी तरह से सुखाने वाली 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड मिलती है। वहीं, यह कॉटन, मिक्स्ड फैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर, हैंड/वूल जैसे कुल 10 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिसमें से किसी को भी आप अपने कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार चुन सकते हैं। इसका ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना है, जो हाइजीन बनाए रखने के साथ ही मजबूती के मामले में भी अच्छा रहता है। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी अधिक सुरक्षित तरीके से कपड़ों को धुलने का काम करती है। आप इस LG वॉशिंग मशीन को WiFi से कनेक्ट करके ThinQ ऐप के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल नं- FHB1207Z4W
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- कंट्रोल टाइप- टच, बटन
- कंट्रोलर टाइप- ऐप, नॉब, टच
- वॉशिंग साइकिल- 10
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- स्पिन स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
खूबियां
- स्टीम टेक्नोलॉजी एलर्जी देखभाल को सक्रिय करती है जो 99.9% तक एलर्जी को कम करती है।
- फज़ी लॉजिक फीचर के साथ आप कपड़ों को स्मार्ट तरीके से धुल सकते हैं।
- ठंडे और गर्म पानी के साथ कपड़े धुलने के लिए इनबिल्ट हीटर दिया गया है।
- इंटेंसिव स्टेन रिमूवल कपड़ों से जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने का काम करता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों द्वारा मजबूती को लेकर शिकायत मिली।
01
Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, Fully Automatic Front Load Washing Machine
इस Haier फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता भी 7 किलोग्राम है और यह 3-4 सदस्य वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। यह 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार टच कंट्रोल के जरिए आसानी से सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमें वॉश टाइम व प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी देने के लिए LED डिस्प्ले दी गई है और साथ ही इसमें फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए आसान पुश बटन लगी हैं। यह हायर वॉशिंग मशीन 525mm के सुपर ड्रम के साथ आती है, जो साइज में बड़ा होने की वजह से कपड़ों के भार को आसानी से संभाल सकता है। वहीं, इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कपड़ों से 99.9% बैक्टेरिया हटाने के लिए PuriSteam वॉश फंक्शन दिया गया है। इसकी इंवर्टर मोटर ऊर्जा की कम खपत करती है और साथ ही कम शोर के साथ संचालित होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल नं- HW70-IM12929BK
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
- स्पिन स्पीड- 1200 RPM
- वॉश प्रोग्राम- 15
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन, टच
खूबियां
- एंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी बेहतर धुलाई के लिए 99.8% एलर्जी पैदा करने वाले रोगाणुओं को समाप्त करती है।
- इनबिल्ट हीटर के साथ आप कपड़ों ठंडे व गर्म पानी में भी धुल सकते हैं।
- लेज़र सीमलेस वेल्डिंग ड्रम कपड़ों के फैब्रिक को सुरक्षित रखते हुए धुलाई करता है।
- इसका सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी टब को ऑटोमैटिक तरीके से धुलने में सक्षम है।
कमी
- मशीन को लेकर अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 7 kg, 5 Star, AI Control, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
7 किलोग्राम क्षमता वाली यह Samsung फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड में आती है। इसका डायमंड ड्रम पानी के अच्छे प्रवाह के साथ ही कपड़ों को बेहतर ढंग से रगड़ते हुए साफ करता है। वहीं, इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कुल 20 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें 15 मिनट की क्विक वॉश के साथ ही हाइजीन स्टीम, ड्रम क्लीन, एक्टिववियर, बेबी केयर, बेडिंग, क्लाउड डे, कलर कॉटन जैसे अन्य विकल्प शामिल हैं। इसमें 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड उत्पन्न करने वाली शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़कर उसे कम समय में सुखाने में मदद करती है। इसकी डिजिटल इंवर्टर कम ऊर्जा खपत के लिए जानी जाती है और इससे अधिक शोर भी नहीं होता है। इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की BeSpoke AI टेक्नोलॉजी एडवांस्ड तरीके से कपड़ों को धुलती है, जिससे वे अच्छी तरह साफ होते हैं, बिजली भी कम खर्च होती है और साथ ही पानी की भी बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल नं- WW70T502NAN1TL
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल टाइप- जॉग डायल, बटन
- साइकिल ऑप्शन- 21
- फिनिश टाइप- स्टील
- स्पिन स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
खूबियां
- 70% बिजली की बचत करने वाला AI एनर्जी सेविंग मोड मिलता है।
- AI कंट्रोल साइकिल के बारे में बताता है, डिस्प्ले पर जानकारी देता है और आपकी धुलाई आदतों को याद रखता है।
- हाइजीन स्टीम के साथ धुलाई करके कपड़ों को 99.9% तक बैक्टेरिया मुक्त बनाया जा सकता है।
- व्यस्त जीवनशैली में कपड़ों को 15 मिनट की क्विक वॉश के साथ मिनटों में धुल सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई।
03
Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रीमियम ब्रांड Bosch अपनी इस वॉशिंग मशीन को 7 किलोग्राम क्षमता, फुली ऑटोमैटिक फंक्शन और फ्रंट लोड के साथ पेश करता है। यह कपड़ों को गर्म पानी में धुलने के लिए इनबिल्ट हीटर के साथ आती है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ ही आसान नॉब कंट्रोल फंक्शन दिया गया है, जिसकी वजह से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इस बॉश वॉशिंग मशीन की इकोसाइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर कम बिजली खपत और शांत संचालन के साथ कपड़ों को धुलने का काम करती है। इसके क्विक, कॉटन, मिक्स, डेलिकेट्स, वूल जैसे कुल 15 वॉश प्रोग्राम आपको अलग-अलग फैब्रिक से बने कपड़ों को कुशलता से धुलने में मदद करते हैं। वहीं, यह 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को कम समय में धुलने और सुखाने में भी सक्षम है। स्टेनलेस स्टील से बना इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का ड्रम स्वस्छता और मजबूती दोनों के लिहाज से अच्छा रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- मॉडल नं- B0DDL9FQ5B
- मटेरियल टाइप- ABS
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- नॉइज लेवल- 54 dB
खूबियां
- जर्मन इंजीनियरिंग के साथ तैयार की गई यह वॉशिंग मशीन मजबूत रहेगी।
- इसे बीच साइकिल में रोककर री-लोड किया जा सकता है।
- एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम 60°C पर कपड़े धोता है, जिससे स्वच्छ, साफ और रोगाणु मुक्त कपड़े मिलते हैं।
- AI एक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों से अतिरिक्त डिटर्जेंट को हटाकर उन्हें लिंट मुक्त और साफ बनाती है।
कमी
- कई ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई।
04
IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
फ्रंट लोड और फुली ऑटोमैटिक फंक्शन के साथ आने वाली इस IFB वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है। यह AI के साथ काम करते हुए आपके कपड़ों के फैब्रिक और भार का पता लगातर उसी के अनुसार ऑटोमैटिक तरीके से वॉटर लेवल और वॉश प्रोग्राम सेट करते बेहतर धुलाई देती है। इसमें 10 सामान्य वॉश प्रोग्राम के साथ ही ऐप से संचालित होने वाले 10 अन्य वॉश साइकिल के विकल्प भी मिलते हैं, जिसकी वजह से आप किसी भी फैब्रिक के कपड़ों को आसानी से धुल सकते हैं। इसका मून ड्रम डिजाइन कपड़ों पर पानी की एक नाजुक सतह बनाते हुए उन्हें बिना डैमेज किए रगड़कर साफ करता है, जिससे उनका फैब्रिक या रंग जल्दी खराब नहीं होता है। वहीं, इस आईएफबी वॉशिंग मशीन का इको इंवर्टर मोटर ऊर्जा कुशल और शांत संचालन देने का काम करता है। यह आपके समय और पानी दोनों की बचत कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल नं- SERENA GXN 7012 CMS
- मटेरियल टाइप- मेटल
- फिनिश टाइप- सिल्वर
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
- डिस्प्ले- LED
- रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- वॉश प्रोग्राम- 10+1*+10 ऐप
खूबियां
- 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी कपड़ों को रगड़कर उनसे धूल और दाग हटाती है।
- कम पहने हुए कपड़ों को 30 मिनट की स्टीम रीफ्रेश वॉश के साथ धुल सकते हैं।
- जिद्दी दाग-धब्बों को कपड़ों से हटाने के लिए वॉर्म शोक टेक्नोलॉजी मिलती है।
- ऐप में एक्सपर्ट वॉश के साथ कपड़ों को एडवांस्ड सजेशन के साथ धुल सकते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने मशीन में शोर और कंपन की शिकायत की।
05
अपने लिए चुनें एक सही और किफायती 7 किग्रा स्मार्ट वॉशिंग मशीन
जहां एक तरफ ये सभी वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड और 7 किलोग्राम की क्षमता में आती है, तो वहीं सभी में कुछ-न-कुछ अलग भी मिलता है। ऐसे में अपने लिए एक सही और उपयोगी वॉशिंग मशीन चुनने के लिए आप कुछ इस तरह से इनकी तुलना कर सकते हैं-
वहीं, हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आपको इसी तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।