₹30,000 से कम की किफायती कीमत वाली ये IFB Washing Machines करेगी कपड़ों की दमदार धुलाई

₹30,000 से कम कीमत पर मिलने वाली IFB ब्रांड की Washing Machine के 5 मॉडल्स की जानकारी यहां दी गई है, जिनमें आपको एक्वा एनर्जी, पावर स्टीम और इको इन्वर्टर जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से कपड़े बेहतर और सुरक्षित ढंग से साफ होते हैं।
₹30,000 से कम की आईएफबी वॉशिंग मशीन
₹30,000 से कम की आईएफबी वॉशिंग मशीन

क्या आप भी किफायती कीमत में भरोसेमंद और स्मार्ट फीचर्स से लैस वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं? तो ₹30,000 से कम में आने वाली IFB Washing Machines आपके लिए बढ़िया हो सकती हैं। इस बजट में आने वाली वॉशिंग मशीन AI पावर्ड होती हैं, जो कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम और पानी की मात्रा को अपने आप चुनती है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है और आपका समय भी बचता है। वहीं आईएफबी की मशीनों में एक्वा एनर्जी तकनीक शामिल होती है, जो कठोर पानी को नरम बनाने में मदद करती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसके अलावा इनमें आपको इन-बिल्ट हीटर, पावर स्टीम, डीप क्लीन और इको इन्वर्टर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। नीचे आप इन आईएफबी वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों को देख सकते हैं। 

नोट - आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन IFB वॉशिंग मशीन के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत अमेजन पर ₹30,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

ऐसी ही अधिक जानकारी पाने के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • IFB 7 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    आईएफबी की यह वॉशिंग मशीन AI पावर्ड है, जो कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी अनुसार अपने आप पानी और वॉश प्रोग्राम चुनती है जिससे आपका समय भी बचता है और पानी की बर्बादी भी कम होती है। इस IFB की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 9 Swirl वॉश तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए 9 अलग-अलग तरह के ड्रम मूवमेंट का उपयोग करती है। इसकी पावर स्टीम तकनीक ड्रम में पानी को गर्म करके भाप बनाती है, जो कपड़ों के रेशों में गहराई तक जाकर 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जी को खत्म कर सकती है। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इको इन्वर्टर लगा हुआ है, जो जरूरत के हिसाब से मोटर की गति को कम या ज्यादा करता है, जिससे यह 40% तक बिजली की बचत कर सकता है और बेहद कम शोर के साथ काम करता है, जिससे कपड़े धोते समय शांति बनी रहती है। वॉशिंग मशीन में मौजूद वार्म सोक तकनीक कपड़ों को धोने से पहले गर्म पानी और डिटर्जेंट में कुछ समय के लिए भिगोकर रखती है, जिससे दाग-धब्बे ज्यादा आसानी से साफ हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB SERENA GXN 7012 CMS
    • कलर - ग्रे
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर
    • स्पिन स्पीड - 1200 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 10+1 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इस आईएफबी वॉशिंग मशीन में डीप क्लीन तकनीक शामिल है, जो कपड़ों को गहराई तक साफ करने के साथ-साथ उसके आकार, फैब्रिक और कलर को सुरक्षित रखती है।
    • इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर लगा होता है, जो पानी को 60 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान तक गर्म करता है, जिससे डिटर्जेंट बेहतर तरीके से घुलता है और जिद्दी दागों को आसानी से साफ करने में सक्षम हो सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • IFB 6.5 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    6.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। फीचर्स की बात करें, तो इस IFB वॉशिंग मशीन में डीप क्लीन तकनीक शामिल होती है, जो धुलाई के दौरान कपड़ों के फैब्रिक, रंग और आकार को सुरक्षित रखते हुए गहराई तक गंदगी को साफ कर सकती है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है, क्योंकि यह तकनीक कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम और पानी की मात्रा को चुनती है, जिससे समय की बचत तो होती है और साथ ही पानी की बर्बादी भी कम होती है। इस Front Load वाली Automatic Washing Machine में स्टीम रिफ्रेश तकनीक शामिल है, जो बिना पानी और डिटर्जेंट का उपयोग किए केवल गर्म भाप के जरिए 20 से 30 मिनट में कपड़ों को तरोताजा करती है, जिसका फायदा यह होता है कि एक-दो बार पहने गए कपड़ों में से दुर्गंध नहीं आती है और उनमें झुर्रियां भी कम हो सकती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB ELENA GXN 6510
    • कलर - ग्रे
    • क्षमता - 6.5 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर 
    • स्पिन स्पीड - 1000 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 10+1 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में एक्वा एनर्जी तकनीक शामिल है, जो हार्ड वाटर में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने में सक्षम होता है। 
    • इस वॉशिंग मशीन में शामिल ऑटो लोड सेंसिंग फीचर कपड़ों के वजन और मात्रा को सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी की मात्रा, डिटर्जेंट और समय को अपने आप चुनता है।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप किफायती कीमत में एडवांस फीचर्स से लैस वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो 7 किलोग्राम की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है। यह मशीन उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जो ऐसे एरिया में रहते हैं जहां हार्ड वाटर आता है, क्योंकि इसमें एक्वा एनर्जी तकनीक शामिल है जो खारे पानी में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने में सक्षम है। इसमें मौजूद एक्टिव मिक्स तकनीक की मदद से आप मशीन में विभिन्न प्रकार के रंगों व फैब्रिक वाले कपड़ों को एक साथ सुरक्षित ढंग से धो सकते हैं। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन Triadic पल्सेटर फीचर के साथ काम करता है, जो जिद्दी दागों को हटाने के लिए सॉफ्ट स्क्रब पैड, स्वर्ल जेट और सेंटर पंच जैसे एक्शन का उपयोग करता है, जिससे कपड़े गहराई तक साफ हो सकते हैं। इसमें 720 RPM की हाई स्पिन स्पीड शामिल है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। वहीं इसमें आपको 8+1 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार चुन सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB TL701MG1
    • कलर - MED ग्रे
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - एक्टिव मिक्स
    • स्पिन स्पीड - 720 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 8+1 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - टॉप लोड 

    खूबियां

    • इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में सॉफ्ट क्लोज डोर तकनीक शामिल है, जो मशीन के ढक्कन को झटके से नहीं गिरने देती है। इससे हाथ में चोट लगने का खतरा कम रहता है।
    • इसमें LED पैनल लगा हुआ है, जिसमें आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं। इससे मशीन का उपयोग करना अधिक आसान हो जाता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • IFB 7.5 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप भी किफायती कीमत में एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं, जो आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाए तो AI पावर्ड वाली यह IFB वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह तकनीक कपड़ों का भार, गंदगी और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार पानी व वॉश प्रोग्राम चुनती है, जिससे आपका समय बचता है और पानी की बर्बादी भी कम से कम होती है। इसमें टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके कपड़ों को साफ करता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इस Fully Automatic Washing Machine में पावर स्टीम फीचर मौजूद है, जो गर्म भाप के जरिए कपड़ों की गहराई तक जाकर बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है, जिससे कपड़े अधिक हाइजिन रहते हैं। इसका Delay Start फीचर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है, जो अधिकतर ऑफिस के लिए घर से बाहर रहते हैं। इसमें आप कपड़े और डिटर्जेंट पानी में डालकर 1 से 24 घंटे की देरी पर समय सेट कर सकते हैं, जिससे आपके जाने के बाद मशीन अपने आप शुरू होकर कपड़े धोने लगती है। इस आईएफबी वॉशिंग मशीन में डीप क्लीन फीचर मौजूद है, जो कपड़ों के फैब्रिक, रंग और आकार को धुलाई के समय सुरक्षित रखकर गहराई तक सफाई करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB TL751MS2S
    • कलर - Mystic सिल्वर
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - डीप क्लीन
    • स्पिन स्पीड - 720 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 8+1 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - टॉप लोड 

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में एक्टिव मिक्स तकनीक शामिल है, जिसकी मदद से आप अलग-अलग फैब्रिक और रंग के कपड़ों को एक साथ सुरक्षित ढंग से साफ कर सकते हैं।
    • इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में लिंट फिल्टर लगा होता है, जो कपड़ों से निकलने वाले बाल, धागे व अन्य गंदगी को जमा करता है, जिससे कपड़े और ड्रम दोनों साफ रहते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • IFB 7 Kg 5 Star Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की यह वॉशिंग मशीन ना केवल एडवांस फीचर्स से लैस है, बल्कि इसका आकर्षक कलर भी इसे यूनिक बनाता है। 7KG की क्षमता होने के कारण यह 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया माना जाता है। इस IFB वॉशिंग मशीन में आपको 2X पावर स्टीम तकनीक शामिल मिलती है, जो कपड़ों में से 99.9% बैक्टीरिया व एलर्जी को खत्म करने के साथ-साथ झुर्रियों को भी कम करता है। यह वॉशिंग मशीन हार्ड वाटर में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से धोया जा सकता है, क्योंकि इसमें एक्वा एनर्जी तकनीक शामिल होती है दो कठोर पानी को नरम बनाने में मदद करती है। इस Washer Machine में क्रेडल वॉश फीचर मौजूद है, जो नाजुक कपड़ों को बेहद कोमलता के साथ धोता है, जिससे कपड़े फटने और खराब होने का डर नहीं रहता। इसकी 3D वॉश तकनीक बेहतर प्रदर्शन करती है, जिससे कपड़े अधिक बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसमें वोल्टेज प्रोटेक्शन की सुविधा भी मिलती है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव से मशीन को सुरक्षित रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB ELITE ZLS 7012
    • कलर - येलो
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • स्पिन स्पीड - 1200 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 12 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड 

    खूबियां

    • इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन मौजूद है यानी बिजली कटने के बाद मशीन की सेटिंग्स जहां रुकती है दोबारा बिजली आने पर वहीं से शुरू हो जाती है।
    • इसका ऑटो डग्नोसिस सिस्टम वॉशिंग मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से आपको जानकारी देता है। 

    कमी 

    • अभी तक इस वॉशिंग मशीन को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

₹30,000 से कम की IFB वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां आईएफबी वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना की गई है, जिनकी कीमत ₹30,000 से कम है। टेबल में इनकी क्षमता, प्रकार और खास फीचर्स के बारे में बताया गया है, ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।

मॉडल्स नाम 

क्षमता 

प्रकार

खास फीचर्स

IFB SERENA GXN 7012 CMS

7 किलोग्राम

फ्रंट लोड

9 Swirl वॉश, इको इन्वर्टर

IFB ELENA GXN 6510

6.5 किलोग्राम

फ्रंट लोड

AI पावर्ड, स्टीम रिफ्रेश

IFB TL701MG1

7 किलोग्राम

टॉप लोड

Triadic पल्सेटर, LED पैनल

IFB TL751MS2S

7.5 किलोग्राम

टॉप लोड 

इन-बिल्ट हीटर, डीप क्लीन

IFB ELITE ZLS 7012

7 किलोग्राम

फ्रंट लोड

2X पावर स्टीम, क्रेडल वॉश

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • IFB वॉशिंग मशीन में एक्वा एनर्जी तकनीक क्या है?
    +
    एक्वा एनर्जी तकनीक पानी को फिल्टर करके डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से घोलने में मदद करती है, जिससे हार्ट वाटर में भी कपड़ों की बेहतर सफाई हो सकती है।
  • ₹30,000 से कम की IFB वॉशिंग मशीन की वारंटी कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, IFB वॉशिंग मशीनों पर 2 से 4 साल की प्रोडक्ट वारंटी और मोटर पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है, जो मॉडल पर निर्भर करती है।
  • क्या इन बजट मशीनों में कपड़े सुखाने की सुविधा भी होती है?
    +
    इस बजट में आमतौर पर पूरी तरह से ड्रायर वाली मशीनें नहीं मिलती हैं, लेकिन इनमें अच्छी स्पिन-ड्राइंग क्षमता होती है।