क्या डबल डोर फ्रिज सिंगल या फिर साइड बाइ साइड फ्रिज की तुलना में ज्यादा बिजली खपत करते हैं? तो यहां पर देखें 2 और 3-स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर तकनीक के साथ आने वाले डबल डोर फ्रिज के 5 विकल्प। देखिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2 या 3-स्टार एनर्जी रेटिंग और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ में आते हैं जो उनकी कार्यक्षमता और स्टोरेज के हिसाब से बिजली की खपत कम करते हैं और चलने के समय कम आवाज भी करते हैं। लेकिन यह फ्रिज सिंगल डोर के मुकाबले थोडी ज्यादा बिजली की खपत करते हैं क्योंकि उनके मुकाबले इनकी स्टोरेज क्षमता और फीचर्स ज्यादा होते हैं। तो ऐसे ही हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस के 5 डबल डोर फ्रिज विकल्पों की जानकारी हम इस लेख में देने जा रहे हैं।
डबल डोर रेफ्रिजरेटर कितनी बिजली की खपत करते हैं?
डबल डोर फ्रिज आमतौर पर सालाना 200 से लेकर 300 यूनिट सामान्य बिजली की खपत करते हैं। अगर हम भारत में फ्रिज के 5 टॉप ब्रांड के डबल डोर फ्रिज के बारे में बात करें, तो उसकी जानकारी नीचे दी गई है।
LG 272 L 3 Star Double Door Refrigerator
एलजी का यह 272 लीटर डबल डोर रेफ्रिजरेटर 3 से 4 सदस्य वाले परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस LG फ्रिज में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो बिजली की बचत करने में मदद करती है और ये डबल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर के बिना भी आसानी से काम कर सकता है। इसका ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमने से रोकता है, जिससे उसे बार-बार साफ करने की जरुरत नही पड़ती है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम अंदर की हवा को बराबर फैलाकर खाने को फ्रेश बनाए रखता है। इसके एक्सप्रेस फ्रीजर की मदद से आप कुछ ही समय में बर्फ जमा सकते हैं और पानी की बोतलें भी जल्दी ठंडी हो जाती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - एलजी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 168H सेंटीमीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
- फूड कैपेसिटी - 214 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 58 लीटर
खासियत
- फ्रीजर ऑन टॉप
- कम शोर
- कन्वर्टिबल मोडस
- इन्वर्टर कंप्रेसर
कमी
- फ्रिज की बिल्ड क्वालिटी को लेकर एक यूजर शिकायत
01
Samsung 396 L 3 Star Double Door Refrigerator
इस रेफ्रिजरेटर में फ्रॉस्ट फ्री की सुविधा मिलती है, जो स्वचलित तरीके से ज्यादा बर्फ को हटा देती है और उसके साथ में दमदार और लम्बे समय तक चलने वाली कूलिंग देती है। इस Samsung फ्रिज में 5 इन 1 कनवर्टिबल मोड मिलते है, जिसमे नार्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज जैसे मोड्स शामिल होते है। इनका इस्तेमाल खाने की जरुरत और बाहरी मौसम की हिसाब से किया जा सकता है। इस फ्रिज की स्टोरेज क्षमता 396 लीटर की है जिसमें 301 लीटर फ़ूड के लिए और 95 लीटर फ्रीजर क्षमता मिलती है। इस फ्रिज में 2 कम्पार्टमेंट मिलते है, जिसमे 3 शेल्वेस होते है जो सभी खाने की चीज़ो को सही तरीके से रखने में मदद करते है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - RT41DG6A4DB1HL
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 74.7D x 70W x 171H सेंटीमीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - ड़बल डोर
- फूड कैपेसिटी - 301 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 95 लीटर
- स्पेशल फीचर - एक्टिव फ्रैश फिल्टर
खूबियां
- पावरकूल फीचर
- एआई एनर्जी मोड
- ट्विन कूलिंग प्लस
- 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड
कमी
- फ्रिज की AI कैपेबिलिटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Haier 240 L 3 Star Double Door Refrigerator
240 लीटर की क्षमता वाला यह हायर फ्रिज 4 से 5 लोगों वाले परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें बर्फ जमने से रोकने और अंदर रखी चीज़ों को ताजा बनाए रखने के लिए ऑटो डिफ्रॉस्ट की सुविधा मिलती है। इसके 5 इन 1 कूलिंग मोड्स का उपयोग आप मौसम और जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला यह Haier रेफ्रिजरेटर बिजली की खपत भी कम करता है। इसके अंदर मजबूत ग्लास के शेल्फ लगे हैं, जो भारी बर्तनों का वजन आसानी से उठा सकते हैं। साथ ही, इसमें 1 घंटे में बर्फ जमाने की तकनीक दी गई है, जिससे पानी की बोतल या अन्य चीज़ें जल्दी ठंडी हो जाती हैं। तापमान को नियंत्रित करने के लिए इसमें नॉब कंट्रोल दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - हायर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- आइटम का वजन - 53 किलोग्राम
- वोल्टेज - 220 वॉट
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
खासियत
- ऑटो डीफ्रॉस्ट
- कन्वर्टिबल 5 इन 1 कन्वर्टिबल तकनीक
- टर्बो आइसिंग
- होम इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
कमी
- फ्रिज की कूलिंग को लेकर एक यूजर की शिकायत
03
Godrej 223 L 2 Star Double Door Refrigerator
ये Godrej डबल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रॉस्ट फ्री तकनीक के साथ आता है, जो बर्फ जमने से रोकती है और फ्रिज को टिकाऊ बनाती है। इसका कुल स्टोरेज 223 लीटर है जिसमें 173 लीटर फ्रेश फूड और 50 लीटर फ्रीजर के लिए जगह है। यह Godrej रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है। इसमें एडवांस इन्वर्टर तकनीक है, जो कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के अनुसार खुद ही एडजस्ट कर लेती है जिससे बिजली की बचत होती है और फ्रिज लंबे समय तक चलता है, साथ ही शोर भी कम करता है। इसमें नैनो शील्ड तकनीक भी मिलती है जो खाने को 95 प्रतिशत तक बैक्टीरिया से सुरक्षित रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - गोदरेज
- पावर रेटिंग - 2 स्टार
- स्टोरेज स्पेस - 223 लीटर
- फ्रिजर के लिए स्पेस - 50 लीटर
- फ्रेश फूड के लिए स्पेस - 173 लीटर
- वजन - 50.5 किलो
खासियत
- 6 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स
- स्मार्ट डी-फ्रास्ट
- Cool Shower तकनीक
- नैनो-शिल्ड तकनीक
कमी
- फ्रिज की बिल्ड क्वालिटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
04
Whirlpool 235 L 2 Star Double Door Refrigerator
Whirlpool का यह 235 लीटर फ्रिज न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि जरूरत के हिसाब से स्मार्ट काम भी करता है। इसकी इंटेलिजेंस इन्वर्टर तकनीक बिजली की बचत करते हुए कूलिंग में कोई समझौता नहीं होने देती। पानी की बोतलों को 40% तेजी से ठंडा करना हो या अलग-अलग मौसम में मोड बदलना हो, यह Whirlpool फ्रिज हर जरूरत को पूरा करता है। इसकी माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती, जिससे खाने की ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है। वहीं, हनीकॉम्ब क्रिस्पर नमी को बैलेंस रखता है। 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - व्हर्लपूल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
- एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
- आइटम का वजन - 47 किलोग्राम
- वोल्टेज - 230 वॉट
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
खासियत
- इंटेलिसेंस इन्वर्टर तकनीक
- 2s मजबूत ग्लास शेल्फ
- 40 प्रतिशत फास्टर कूलिंग
- एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट
कमी
- प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।