बर्फ पिघलाने की झंझट खत्म! जानें फ्रॉस्ट फ्री Fridge के फायदे और टॉप मॉडल्स के बारे में

क्या आप भी पुराने रेफ्रिजरेटर फ्रीजर में जमाने वाली बर्फ से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो उसे बदल दीजिए क्योंकि Frost Free वाले फ्रिज बर्फ को ही नहीं पिघलाते हैं बल्कि खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में भी मदद करते हैं। साथ ही आपकी रसोई को स्मार्ट बनाते हैं।
फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज: फायदे और बेहतरीन मॉडल
फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज: फायदे और बेहतरीन मॉडल

अगर आप भी बार-बार रेफ्रिजरेटर की बर्फ को पिघलाने के लिए समय और मेहनत दोनों लगाते हैं! तो अब वक्त आ गया है अपनी रसोई को फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज के साथ बदलने का। भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास ये सब करने का समय नहीं होता है। लेकिन, फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज आपकी इस समस्या का समाधान करेंगे। ये न केवल बर्फ की परत जमने की झंझट को खत्म करते हैं बल्कि ऑटोमैटिक कूलिंग सिस्टम के जरिए फलों, सब्जियों और खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज के बेहतरीन मॉडल्स लेकर आए हैं और साथ में उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई है ताकि आप अपने लिए एक सही ब्रांड का चयन कर पाएं।

फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज के फायदे 

यहां आपको फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे। साथ ही उनसे मिलने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइये जानते हैं:- 

  • इसमें बर्फ के टुकड़े नहीं जमते हैं। इससे फ्रीजर में जगह हमेशा खाली रहती है और आपके बर्फ खुरचने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। 
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज से ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है और भोजन भी सुरक्षित रहता है। 
  • बर्फ न जमने की वजह से बदबू नहीं आती है। इसे साल में बस एक या दो बार साफ करना ही काफी होता है। 
  • फ्रॉस्ट फ्री वाले रेफ्रिजरेटर चारों तरफ समान कूलिंग करते हैं, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है।

यहां आपको फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

    फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह हायर रेफ्रिजरेटर ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बर्फ को खुद-ब-खुद पिघला देता है और पावरफुल कूलिंग करता है। 540 लीटर की क्षमता वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा रहेगा। 

    क्यों लेना चाहिए?

    • अगर आप रसोई को स्मार्ट बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह रेफ्रिजरेटर लेना सही रहेगा क्योंकि इसका साफ-सुथरा बैक डिजाइन और स्टील बॉडी रोजाना उपयोग के लिए अच्छा माना जाता है। 
    • घर में अभी तक वहीं पुराने फंक्शन वाले फ्रिज का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो अब उसे बदल दीजिए क्योंकि इस Haier साइड बाय साइड फ्रिज में दमदार प्रदर्शन, पावरफुल कूलिंग और कम शोर करने के लिए एक्सपर्ट इन्वर्टर तकनीक मिलती है। 
    • अगर आप शेल्फ पर भारी बर्तन रखना चाहते हैं या फिर उसे साफ-सुथरा बनाए रखना चाहते हैं, तो इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता -540 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 528 किलोवाट घंटे

    खासियत 

    • एक समान कूलिंग 
    • एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट

    कमी 

    • इसमें कुछ समय बाद कूलिंग की समस्या हो सकती है। 
    01
  • Godrej 223L 2 Star Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    223 लीटर की क्षमता वाला यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर प्रीमियम सॉलिड ग्लॉसी फिनिश में आता है, जो आपकी रसोई को सुंदर व स्मार्ट बनाने में मदद करता है। यह डबल डोर फ्रिज छोटे से मध्यम परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है।

    क्यों लेना चाहिए? 

    • Godrej के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर को इसलिए लेना चाहिए क्योंकि इसमें आपको मल्टी एयर फ्लो सिस्टम मिलता है, जो लगभग 30 दिनों तक फल, सब्जियों और भोजन को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। 
    • अगर आप चाहते हैं कि रेफ्रिजरेटर की ठंडी हवा हर कोने में समान रूप से फैले, तो इस मॉडल का चयन करना अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें 360 डिग्री कूलिंग की सुविधा है। 
    • गोदरेज ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें आपको बर्फ को हाथ से बार-बार नहीं पिघलाना पड़ता है क्योंकि यह ऑटोमैटिक तरीके से बर्फ को पिघला देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 223 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 50 लीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 224 किलोवाट घंटे 
    • आइटम का वजन - 48 किलोग्राम 

    खासियत 

    • नैनो शील्ड तकनीक 
    • एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी 

    कमी 

    • इस फ्रिज की सर्विस में समस्या हो सकती है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator

    अगर आप भी फ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी वाला फ्रिज लेने का विचार कर रहे हैं, तो एलजी ब्रांड का चयन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके शेल्फ को मजबूत कांच के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। 

    क्यों लेना चाहिए? 

    • अगर आप घर के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाला फ्रिज लेना चाहते हैं, तो LG ब्रांड का चयन करना अच्छा होगा क्योंकि इसमें WIFI की सुविधा है, जिस वजह से इसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
    • इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में डोर कूलिंग+ तकनीक मिलती है, जो इसलिए बढ़िया है क्योंकि यह दरवाजे के हिस्सों को भी बाकी जगह की तरफ समान रूप से ठंडा करती है। इससे पानी को तेजी से ठंडा किया जा सकता है। 
    • एलजी ब्रांड के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में हाइजीन फ्रेश टेक्नोलॉजी मिलती है, जोकि एयर प्यूरीफायर की तरह काम करती है। यह अंदर की हवा को साफ करती है और खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मददगार है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता -  630 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 524 किलोवाट घंटे
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 416 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर 
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 

    खासियत 

    • ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन 
    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर 

    कमी 

    • एलजी के इस फ्रिज में गुणवत्ता की समस्या हो सकती है। 
    03
  • Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator

    इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करने, कम शोर और लंबे समय तक दमदार प्रदर्शन करने के लिए अच्छा माना जाता है। इस मॉडल में विटामिनैजिक तकनीक है, जो फल और सब्जियों का विटामिन 40% तक बचाकर रखती है। 

    क्यों लेना चाहिए? 

    • अगर आपको भी रेफ्रिजरेटर की बर्फ को बार-बार खुद से बदलना पड़ता है, तो अब बदल दीजिए क्योंकि इस Whirlpool सिंगल डोर फ्रिज में फ्रॉस्ट फ्री तकनीक है, जो खुद-ब-खुद बर्फ को पिघलाता है और कूलिंग को लंबे समय तक बनाए रखता है। 
    • व्हर्लपूल ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर में माइक्रोब्लॉक तकनीक मिलती है, जो 99% तक बैक्टीरिया को रोकती है। यह फल और सब्जियों को खराब होने से बचाती है। इससे लगभग 7 दिन तक ताजगी बनी रहती है। 
    • अगर आपके परिवार में 3 से 5 सदस्य है, तो इस सिंगल डोर फ्रिज का चयन करना आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें 192 लीटर की क्षमता मिलती है। साथ ही फ्रीजर क्षमता 14.3 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 177.7 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 192 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.8D x 53.6W x 124.7H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 151 किलोवाट घंटे
    • फ्रीजर क्षमता - 14.3 लीटर

    खासियत 

    • दूध को 12 घंटे तक सुरक्षित रखें 
    • एंटी बैक्टीरियल गैस्केट 

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर की बॉडी अच्छी क्वालिटी की नहीं है। 
    04
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    सैमसंग ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी होने की वजह से  यह बर्फ को खुद-ब-खुद पिघलाता है और कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है।  

    क्यों लेना चाहिए? 

    • हमने इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर को इसलिए चुना है क्योंकि इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छा माना जाता है। 
    • Samsung ब्रांड के इस फ्रिज में चौतरफा कूलिंग की सुविधा है, जो चारों तरफ समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाता है और फल, सब्जियों व भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाता है। साथ ही बैक्टीरिया से भी पूरी तरह सुरक्षा करता है। 
    • अगर आप डबल डोर फ्रिज को अलग-अलग क्षमताओं पर चलाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है। इनकी मदद से भोजन में लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 236 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 53 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 51 किलोग्राम 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 
    • एंटी बैक्टीरियल गैस्केट 

    कमी 

    • इस फ्रिज की बॉडी कुछ समय बाद खराब होने लगती है। 
    05

फ्रॉस्ट फ्री फ्रीज के फायदे और टॉप मॉडल्स की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से फ्रॉस्ट फ्री तकनीक वाले फ्रिज के प्रमुख मॉडल्स मिलेंगे, जिनका चयन आप अपने बजट, जरूरत और अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्ल व मॉडल्स 

फ्रिज का प्रकार 

क्षमता 

खास सुविधा 

Haier-HRS-615LB 

साइड बाय साइड 

540 लीटर 

डियो फ्रेश टेक्नोलॉजी 

Godrej-RF EON 244BN RI ST GL

डबल डोर 

223 लीटर 

30 दिनों तक फार्म फ्रेशनेस

LG-GL-X257AMC3

साइड बाय साइड 

630 लीटर

वाटर डिस्पेंसर 

Whirlpool-215 VMPRO PRM 3S RADIANT STEEL-Y

सिंगल डोर 

192 लीटर 

ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी

Samsung-RT40H28U3THL 

डबल डोर 

236 लीटर 

डिजिटल डिस्प्ले

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के लिए किस ब्रांड का फ्रिज बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी फ्रॉस्ट फ्री तकनीक वाला रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो हायर, सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल और गोदरेज ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज में बर्फ क्यों नहीं जमती है?
    +
    फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज में एक हीटर और पंखा होता है जो समय-समय पर अंदर की ठंडी हवा को प्रसारित करता है और नमी को बाहर निकालता है, जिससे बर्फ नहीं जम पाती है।
  • क्या फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज ज़्यादा बिजली खाता है?
    +
    आमतौर पर, फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज डायरेक्ट कूल फ्रिज की तुलना में थोड़ी ज़्यादा बिजली खपत करते हैं क्योंकि उनमें पंखे और डीफ्रॉस्ट हीटर होते हैं, लेकिन आधुनिक इन्वर्टर मॉडल काफी ऊर्जा कुशल होते हैं।
  • फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज की कीमत कितने रुपये से शुरू होती है?
    +
    फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज की कीमत आमतौर पर ₹15,000 से शुरू होती है। लेकिन यह क्षमता, प्रकार, मॉडल, फंक्शन और ब्रांड के आधार पर निर्भर करती है।