पिछले कुछ सालों में वॉशिंग मशीन की तकनीकों में काफी बदलाव देखने को मिला है। एक समय वो था, जब कंपनी एक सिंपल वॉशिंग मशीन बनाती है और अब इन हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में कई एडवांस तकनीकों से लैस होती हैं। वहीं, आजकल स्मार्ट वॉशिंग मशीन भी काफी ट्रेंड में है। जाहिर है स्मार्ट वॉशिंग मशीन को आप इंटरनेट के माध्यम से इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या स्मार्ट वॉशिंग मशीन लेना वाकई फायदेमंद है?
और पढ़ें: नॉर्मल एसी को छोड़ क्यों बढ़ रही Smart AC की डिमांड?
तो देखिए ये पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। जी हां, अगर आपके पास समय कम रहता है या आप ज्यादातर घर से बाहर रहते हैं, तो आप स्मार्ट Washing Machine को चुन सकते हैं। कपड़े धोते समय स्मार्ट वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को आप अपने फोन से ही कहीं पर भी रहकर बदल सकते हैं और उसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट वॉशिंग मशीन स्टीम वॉश, डायरेक्ट मोशन मोटर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होते हैं, जो कपड़ों को बेहतर ढंग और जल्दी साफ करने में मदद करता है। कुछ में तो एआई सेंसर भी होता है, जो कपड़ों के वजन को समझकर पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करता है, जिससे दोनों की कम से कम बर्बादी होती है। हालांकि, स्मार्ट वॉशिंग मशीन की कीमत नॉर्मल मशीन से थोड़ी अधिक हो सकती है।
