शक्तिशाली परफॉर्मेंस वाली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन चाहिए लेकिन बजट केवल ₹30,000 का है? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि आज इस लेख में हम आपको 30 हजार के अंदर मिलने वाली 5 ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें शामिल एडवांस तकनीक कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती है और जिद्दी दागों को हटाने में सक्षम हो सकती हैं। फीचर्स की बात करें, तो इनमें से कुछ में आपको AI वॉश फीचर मिलता है, जो कपड़ों का भार, प्रकार और गंदगी समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम चुनती है। वहीं इन Automatic Washing Machine में शामिल स्टीम तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उनमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस के कणों को खत्म करती है, जिससे कपड़े अधिक हाइजिन हो सकते हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ वॉशिंग मशीन में आपको इन-बिल्ट हीटर, Wifi कनेक्शन सपोर्ट, वॉयस कंट्रोल और डीप क्लीन जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जो कपड़ों का फैब्रिक बिना खराब किए अधिक बेहतर धुलाई देती है। नीचे आप इन वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स को देख सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत अमेजन ₹30,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
हायर की 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको बड़ा ड्रम इन-बिल्ट मिलता है, जिसमें कपड़े कम से कम उलझते हैं और बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसकी PuriSteam तकनीक 99.9% बैक्टीरिया को कपड़ों से खत्म करने में सक्षम होती है। दरअसल, धुलाई के दौरान कपड़ों में एक गर्म भाप छोड़ी जाती है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं और कपड़े अधिक हाइजिन बनते हैं। इसमें 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम शामिल होते हैं, जिन्हें आप अपने कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Haier की Fully Automatic Washing Machine में इन्वर्टर मोटर लगी है, जो कम बिजली खपत के साथ काम करती है और शोर भी बहुत कम करती है, जिससे आप शांत माहौल में कपड़ों को धो सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट हीटर लगा हुआ है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके फिर कपड़ों की सफाई करता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से निकल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier HW70-IM12929BK
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - रिफ्रेश
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1200 स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 15 वॉश प्रोग्राम
खूबियां
- इसमें LED डिस्प्ले लगा हुआ है, जिस पर आप वॉश प्रोग्राम और अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं।
- इसमें सेल्फ क्लीन तकनीक शामिल होती है, जो कपड़े धुलने के बाद ड्रम को अपने आप पानी की मदद से साफ करती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Whirlpool 8 Kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine with In-Built Heater
व्हर्लपूल की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता में आती है। इसमें शामिल एडवांस तकनीक ना केवल कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने में सक्षम होती है, बल्कि कपड़े धोने की प्रक्रिया को भी आसान बनाती है। फीचर्स की बात करें, तो इस Whirlpool वॉशिंग मशीन में इंटेलिसेंस इन्वर्टर तकनीक शामिल है जो कपड़ों के वजन और लोड को समझकर उसी अनुसार मोटर की गति को कम या ज्यादा करती है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और मोटर बहुत कम शोर करती है। अगर आप भी गर्म पानी में कपड़े धोना अधिक पसंद करते हैं, तो यह मशीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है क्योंकि इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके कपड़ो को बेहतर ढंग से साफ करता है, जिससे जिद्दी दाग और बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। इसमें आपको 100 से ज्यादा टफ स्टेन तकनीक शामिल है यानी इस मशीन की मदद से आप कपड़ों में खाने, खास, मिट्टी और स्याही जैसे अन्य जिद्दी दागों को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। इसमें 18% फैब्रिक केयर फीचर मौजूद है, जो कपड़ों को धोते समय 18 प्रतिशत तक फैब्रिक की देखभाल करता है जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं और फैब्रिक भी खराब नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Whirlpool XS8014BWME
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1400 स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 15 वॉश प्रोग्राम
खूबियां
- इसमें स्टीम तकनीक शामिल है, जो कपड़ों में गर्म भाप के जरिए बैक्टीरिया और वायरस को हटाता है, जिससे कपड़े अधिक हाइजिन बनते हैं।
- इसमें 6th सेंस सॉफ्टमूव तकनीक शामिल है, जो कपड़ों का वजन और प्रकार समझकर उसी अनुसार ड्रम की गति को 6 अलग-अलग मोशन में घुमाता है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
IFB 7 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
7 किलोग्राम की यह आईएफबी वॉशिंग मशीन इको इन्वर्टर के साथ काम करती है। यह तकनीक कम तापमान पर पानी का उपयोग करती है और मोटर की स्पीड को लोड के हिसाब से एडजस्ट करती है, जिससे बिजली और पानी दोनों की बचत होती है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो मशीन में मौजूद कपड़ों का वजन और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम चुनती है। इस तकनीक की मदद से आप 25% तक पानी और 30% तक समय बचा सकते हैं। इस IFB वॉशिंग मशीन की सबसे खास तकनीक डीप क्लीन है, जो कपड़ों को गहराई तक साफ करती है और कपड़ों रंग, आकार और फैब्रिक को खराब होने से भी बचाती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 9 Swirl वॉश फीचर मौजूद है, जो कपड़ों को 9 अलग-अलग तरह से साफ करता है जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसमें 30 मिनट रिफ्रेश प्रोग्राम शामिल है। दरअसल, यह तकनीक कपड़े साफ होने के बाद 30 मिनट तक गर्म भाप छोड़ता है, जिससे कपड़े अधिक हाइजिन होते हैं और उनमें सिलवटें कम होती है। इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से जोड़ सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - IFB SERENA GXN 7012 CMS
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - स्टीम रिफ्रेश
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1200 स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 10 वॉश प्रोग्राम
खूबियां
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलात है, जिससे आप केवल अपनी आवाज से भी मशीन को कमांड्स दे सकते हैं।
- इसमें इन-बिल्ट हीटर लगा होता है, जो ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करके कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करता है और जिद्दी दागों को हटाने में मददगार होता है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
अगर आप किफायती दामों एडवांस फीचर्स से लैस वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यह टॉप लोड ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है। एलजी की इस 7 किलोग्राम मशीन में आपको स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक शामिल मिलती है, जो मोटर की गति को कपड़ों के लोड अनुसार कम या ज्यादा करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और मोटर कम शोर के साथ अपना काम करती है। इसमें टर्बो ड्रम मौजूद है, जिसमें ड्रम और नीचे का पल्सेटर एक-दूसरे से अलग दिशा में घूमते हैं और इससे कपड़ों में अधिक रगड़ पड़ती है और सफाई गहराई तक होती है। इस LG Washing Machine में 740 की RPM स्पिन स्पीड मिलती है यानी कपड़ों में से ज्यादा से ज्यादा पानी निकल जाता है जिससे तेजी से कपड़े सूखते हैं। इसमें सॉफ्ट क्लोजिंग डोर लगा हुआ है यानी मशनी का ढक्कन काफी धीरे से बंद होता है जिससे हाथों में चोट लगने का खतरा कम रहता है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टीम ड्रम लगा मिलता है, जिसमें जंग लगने का खतरा नहीं रहता है और कपड़े का फैब्रिक भी अधिक सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG T70VBMB1Z
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - ऑटो प्रीवॉश
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
- RPM स्पीड - 740 स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 8 वॉश प्रोग्राम
खूबियां
- इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत व कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें वोल्टेज प्रोटेक्शन की सुविधा मिलती है यानी बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से यह वॉशिंग मशीन सुरक्षित रह सकती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Samsung Smart Choice 10 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
सैमसंग की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो बड़े परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प मानी जाती है। इस Samsung ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको AI वॉश फीचर शामिल मिलता है, जो कपड़ों का वजन, प्रकार और गंदगी का पता लगाकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनकर धुलाई करती है। इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट शामिल है, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन को चालू या बंद कर सकते हैं या उसके वॉश प्रोग्राम को बदल सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जो अधिकतर काम के लिए घर से बाहर रहते हैं। इसमें AI वाइब्रेशन कंट्रोल फीचर शामिल है, जो मशीन में होने वाली कंपन को कम करने में मदद करता है। इसकी इकोकबल तकनीक पानी और डिटर्जेंट को उपयोग करके झाग तैयार करती है, जो कपड़ों की गहराई में पहुंचकर उनमें लगे जिद्दी दागों को साफ करती है। इसमें AI एनर्जी मोड शामिल है, जो 20% तक बिजली बचाने का दावा करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung WA80F10E2LTL
- कैपेसिटी - 10 किलोग्राम
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - Wifi कनेक्शन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - टॉप लोड
- RPM स्पीड - 700 स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 12 वॉश प्रोग्राम
खूबियां
- इसमें सॉफ्ट क्लोजिंग डोर लगा हुआ है, जो धीरे से मशीन के ढक्कन को बंद करता है, जिससे हाथ में चोट लगने का डर नहीं रहता है।
- इसमें स्मार्ट चेक तकनीक शामिल है, जो मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से या फोन पर नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देता है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
₹30,000 के अंदर आने वाली शक्तिशाली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताई गई Fully Automatic वाली Washing Machine के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।