लेना चाहते हैं स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन! तो यहां देखें भारत में उपलब्ध 4 बढ़िया विकल्प

यहां आपको भारत में उपलब्ध स्मार्ट कनेक्टिविटी तकनीक के साथ मिलने वाली 4 बढ़िया वॉशिंग मशीन की सूची दी जा रही है, जिन्हें कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही ये समय और मेहनत की बचत करने के लिए अच्छी हो सकती हैं।
भारत में स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली 4 बढ़िया वॉशिंग मशीन
भारत में स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली 4 बढ़िया वॉशिंग मशीन

पुराने जमाने की वॉशिंग मशीन छोड़िए! क्योंकि भारत में ऐसे कई मशहूर ब्रांड्स हैं, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन लॉन्च करते हैं। इनमें से 4 के विकल्प हमने आपको नीचे दिए हैं। इनमें ऐप कंट्रोल, WI-FI और ऑटोमेटिक वॉश प्रोग्राम की सुविधा मिलती है। इन स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप इन्हें अपने घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के कपड़ों और दागों के लिए कई प्री सेट वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें वॉशिंग मशीन अपने आप ही कपड़े के प्रकार और गंदगी के स्तर के अनुसार चुनती है। 

वॉशिंग मशीन के अलावा, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

यहां आपको भारत में उपलब्ध 4 बढ़िया स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन के प्रमुख विकल्प दिए हुए हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 11 kg Washer Dryer

    हायर ब्रांड का यह वॉशर ड्रायर 11 किलोग्राम की क्षमता के साथ आता है, जिस वजह से यह बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस फ्रंट लोड वॉशर में 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इस मॉडल में 525mm का सुपर ड्रम मिलता है, जो कपड़ों को बेहतरीन और साफ तरीके से धुलता है। साथ ही यह कपड़ों को धुलते समय बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और सिलवटों को भी कम करता है। इस ऑटोमेटिक वॉशर में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 16 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसमें डायरेक्ट मोशन तकनीक है, जिसकी मोटर ड्रम से जुड़ी हुई होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 11 किलोग्राम 
    • ब्रांड - Haier 
    • खास फीचर्स - 525 सुपर ड्रम, एआई-डीबीटी, वॉशर और ड्रायर, वाई-फाई
    • वॉश प्रोग्रामों की संख्या - 16 
    • आइटम का वजन - 75 किलोग्राम 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 62 x 60 x 85 सेंटीमीटर

    खासियत 

    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह वॉशर कम बिजली की खपत कर सकता है। 
    • इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 
    • इसका पूरी स्टीम फंक्शन कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉशर के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    01
  • Samsung 9 kg, 5 star, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    Samsung ब्रांड की इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन में WI-FI कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है, जिसे स्मार्टफोन से जोड़कर कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 9 किलोग्राम की क्षमता वाला यह ऑटोमेटिक वॉशर बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है और इसमें कपड़ों को बेहतर तरीके से धुलने के लिए 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ मिलने वाला यह मॉडल 70% तक बिजली की खपत कर सकता है। इनबिल्ट हीटर वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से जिद्दी दागों को हटाने के लिए गर्म पानी की सुविधा प्रदान करती है। इसमें AI नियंत्रण LED टच पैनल है, जो कपड़े धोने के दौरान वॉश साइकिल और बिजली की बचत को दिखाता है। इसके डायमंड ड्रम में पानी निकालने के लिए छोटे-छोटे छेद होते हैं जो हीरे के आकार के गड्ढे में होते हैं ताकि कपड़ों को बाहर निकलने और खराब होने से बचाया जा सकें। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में AI इको बबल तकनीक है, जो डिटर्जेंट को पानी में अच्छे से घोलकर बुलबुले बनाती है और कपड़ों की गहराई से सफाई की जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎WW90DG5U24AXTL
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM 

    खासियत 

    • इस मॉडल में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक दिया गया है।
    • इस फ्रंट लोड वॉशर में हाइजीन स्टीम की सुविधा है, जो कपड़ों को साफ करने, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करने में मददगार है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 9 Kg, 5 Star, Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    6 मोशन डीडी तकनीक वाली यह LG वॉशिंग मशीन कपड़ों के वजन के अनुसार मोशन स्पीड को कम या ज्यादा करती है। इस मॉडल में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है। साथ ही इसमें ऑटो रीस्टार्ट का फंक्शन उपलब्ध है, जो लाइट कट के दौरान वॉश साइकिल को रोक देता है और बिजली आने पर फिर से वहीं प्रक्रिया शुरू कर देता है। 9 किलोग्राम की क्षमता वाली यह ऑटोमेटिक वॉशर स्टील बॉडी के साथ आता है। AI डायरेक्ट ड्राइव वाला यह मॉडल कपड़ों के वजन और फैब्रिक को पहचानता है। उसी के अनुसार यह तय करता है कि किस वॉश प्रोग्राम का उपयोग करना है। इस स्मार्ट ऑटोमेटिक वॉशर में ThinQ ऐप के माध्यम से कई वॉश प्रोग्राम डाउनलोड करने का विकल्प होता है और इन्हें कही से भी नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही इसे स्मार्टफोन से नियंत्रित करने के लिए WI-FI की सुविधा है। इसमें 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • ब्रांड - LG 
    • आइटम का वजन - 63 किलोग्राम 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎0.06 किलोवाट घंटे

    खासियत 

    • यह मॉडल कम शोर करता है और उपयोग में आसान है। 
    • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ तरीके से धोती है। 
    • यह ऑटोमेटिक वॉशर स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीक से लैस है, जो किसी भी समस्या को पहले ही पता लगा लेता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    03
  • Panasonic 8 Kg Wifi Fully-Automatic Top Loading Smart Washing Machine

    8 किलोग्राम की क्षमता वाली यह Panasonic वॉशिंग मशीन में WI-FI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन, एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 700 RPM की हाई स्पिन स्पीड वाले इस ऑटोमेटिक वॉशर में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस मॉडल में आसानी से सफाई के लिए बड़ी क्षमता वाला लिंट फिल्टर लगाया गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इस टॉप लोड वॉशर में चाइल्ड लॉक मिलता है। किफायती दाम में आने वाला यह मॉडल उपयोग करने में बेहद आसान है। इसमें इनबिल्ट हीटर की सुविधा है, जो कपड़े धुलते समय गर्म पानी की सुविधा प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎NA-F80CH3CRB
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • ब्रांड - Panasonic 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 RPM 
    • आइटम का वजन - 31 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह ऑटोमेटिक वॉशर कम बिजली की खपत कर सकता है। 
    • इस वॉशिं मशीन की मोटर पर 10 साल और उत्पाद पर 2 साल की वारंटी मिलती है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन के ढक्कन में कमी बताई है। 
    04
  • IFB 7 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह IFB वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छी मानी जा सकती है और इसमें 15 वॉश प्रोग्राम शामिल है, जिसमें ऊनी, स्पिन, ड्राई और रिंस, टब क्लीन, रोजाना, कॉटन, सिंथेटिक और बेबी केयर शामिल है। WI-FI कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से नियंत्रित किया जा सकता है। इससे कपड़े धुलने का काम आसान हो जाता है। यह ऑटोमेटिक वॉशर AI द्वारा चलता है, जो 25% तक पानी और 30% समय की बचत करता है। इसमें 9 स्वर्ल तकनीक है, जो कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करती है। यह स्मार्ट ऑटोमेटिक वॉशर समय और मेहनत की बचत करने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसे स्मार्टफोन से नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है। साथ ही इसमें ऑटो रीस्टार्ट का विकल्प मौजूद है, जो लाइट कट होने पर वॉशर को रोक देता है और बिजली वापस आने पर उसी प्रक्रिया को शुरू कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎SERENA GXN 7012 CMS
    • ब्रांड - IFB
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 51.8 x 59.8 x 87.5 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 66 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट मून ड्रम मिलता है, जो लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है और कपड़ों को सुरक्षित रखता है। 
    • यह मॉडल चलते समय कम शोर करता है, जिससे घर में बेहद शांत वातावरण मिलता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने वॉशिंग मशीन के फंक्शन में कमी बताई है। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है?
    +
    स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए LG, Samsung, IFB और Panasonic ब्रांड्स को अच्छा माना जा सकता है।
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन से क्या फायदा होता है?
    +
    स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन को Wifi, ऐप और वॉइस कंट्रोल के साथ आती है, जिन्हें कहीं भी बैठकर नियंत्रित किया जा सकता है।
  • क्या स्मार्ट वाशिंग मशीनें सामान्य वाशिंग मशीन से महंगी होती हैं?
    +
    हां, स्मार्ट वॉशिंग मशीन सामान्य वॉशिंग मशीन से थोड़ी महंगी होती है, लेकिन इन पर पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है।