सामान्य तौर पर देखा जाएं तो रेफ्रिजरेटर हर घर के लिए जरूरी हिस्सा बन गया है क्योंकि गर्मी से राहत के लिए ठंडा पानी चाहिए हो या फिर सर्दी में भोजन को भोजन को लंबे समय तक ताजा रखना हो, एक अच्छा रेफ्रिजरेटर होना अधिक आवश्यक है। वैसे तो भारत में कई अलग-अलग ब्रांड्स के फ्रिज उपलब्ध है, लेकिन यहां आपको Haier, Media, Samsung, LG और Whirlpool कंपनी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और कम बिजली खपत के लिए जाने जाते हैं। इन Best Fridge In India को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से ये बेहद टिकाऊ और मजबूत है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
यहां आपको भारत की शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ फ्रिज कंपनियों के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
अगर आप भी भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ कंपनी का फ्रिज लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें इन्वर्टर तकनीक है, जिससे यह 50% कम बिजली की खपत करते हुए, कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में 602 लीटर की क्षमता है। साथ ही इस टॉप मॉडल में फ्रीजर क्षमता 204 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 398 लीटर है। इस फ्रॉस्ट फ्रिज रेफ्रिजरेटर में मैजिक कन्वर्टिबल जोन के साथ -24°C से 9°C तक के तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा है। इस साइड बाय साइड फ्रिज में डीओ फ्रेश तकनीक है, जो रेफ्रिजरेटर के अंदर की गंदगी को खत्म करता है और हवा को शुद्ध बनाता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HRS-682KS
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 602 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 528 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 398 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 204 लीटर
- आइटम का वजन - 94 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
खासियत
- बाहरी डिस्प्ले पैनल
- ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
- इन्वर्टर तकनीक
- 100% परिवर्तनीय फ्रिज स्पेस
- मजबूत ग्लास अलमारियां
- एंटी बैक्टीरियल गैस्केट
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने रेफ्रिजरेटर की कार्यक्षमता में कमी बताई है।
01
Midea 560 L Side By Side,Frost Free Refrigerator
मिडिया कंपनी का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक के साथ आता है, जो कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है। 560 लीटर की क्षमता वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज बड़े परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ कंपनी के इस फ्रिज में मल्टी एयर फ्लो सिस्टम है, जो चारों तरफ बेहतर ठंडक करता है। साथ ही आपको भोजन को लंबे समय तक ताजा रखता है। डिजिटल डिस्प्ले वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज उपयोग करने में आसान है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में वाटर डिस्पेंसर है, जो फ्रिज के दरवाजे पर बाहर लगा होता है, जिससे आपको बिना फ्रिज खोले तुरंत ठंडा पानी या बर्फ मिलती है। इस टॉप मॉडल में सामग्री को सही ढंग से ढूंढने के लिए सफेद रंग की LED लाइट मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Media
- मॉडल - MDRS704FGF46
- क्षमता - 560 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 468 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 350 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 210 लीटर
- आइटम का वजन - 82 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर
खासियत
- स्टेबलाइज के बिना काम करने की सुविधा
- ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट फंक्शन
- डिजिटल तापमान
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने इस साइड बाय साइड फ्रिज में ठंडक की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 419 L, 3 Star Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग कंपनी का यह फ्रिज भारत में अधिक लोकप्रिय है क्योंकि इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए AI WI-FI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस डबल डोर फ्रिज में 15 दिनों तक भोजन को ताजा रखा जा सकता है। 419 लीटर की क्षमता वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है। इस डबल डोर Fridge में ऑल राउंड कूलिंग तकनीक है, जो ठंडी हवा को पूरे फ्रिज में समान रूप से फैलाती है ताकि हर कोने तक बराबर ठंडक पहुंच सकें। इसका सक्रिय ताजा फिल्टर+ आपको भोजन को ताजा और स्वच्छ बनाए रखता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह सैमसंग फ्रिज कम बिजली की खपत करता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर का फ्लैट डोर डिजाइन रसोई को आधुनिक और आकर्षक लुक प्रदान करता है।
स्पेसिफकेशन
- मॉडल - RT45DG6A4DB1HL
- क्षमता - 419 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 252 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताजा भोजन क्षमता - 324 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 95 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 75.5D x 70W x 179H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 67 किलोग्राम
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करें
- रिसेस हैंडल
- LED लाइट
- बड़ा बोतल गार्ड
- स्मार्टथिंग्स AI एनर्जी मोड
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने इस फ्रिज की कार्यक्षमता में कमी बताई है।
03
LG 240 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
240 लीटर की क्षमता वाला यह एलजी रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इस मॉडल में फ्रीजर क्षमता 59 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 181 लीटर है। भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ कंपनी के इस डबल डोर फ्रिज में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो बिजली बचाने, शोर और कंपन को कम करने में मदद करता है। ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन वाला यह टॉप ब्रांड शक्तिशाली ठंडक और लंबे समय तक ताजगी प्रदान करता है। इस डबल डोर फ्रिज का मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम आर्द्रता और तापमान स्तर बनाए रखता है ताकि भोजन लंबे समय तक ताजा बना रहे। इस रेफ्रिजरेटर का एंटी बैक्टीरिया गैस्केट फंक्शन फ्रिज के अंदर कीटाणुओं और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के दो कम्पार्टमेंट को बदलने और नियंत्रित करने के लिए और आपकी आवश्यकता के अनुरूप आपको अधिक स्थान प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GL-S292RDSX
- ब्रांड - LG
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 231 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताजा भोजन क्षमता - 181 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 59 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.3D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर
- क्षमता - 240 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- आइटम का वजन - 50 किलोग्राम
खासियत
- मल्टी एयर फ्लो सिस्टम
- ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
- स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीक
- मजबूगल ग्लास से डिजाइन की गई अलमारियां
- बिना स्टेबलाइजर के काम करता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कार्यक्षमता में कमी बताई है।
04
Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator
यह व्हर्लपूल ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर 235 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें कम बिजली की खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। भारत में उपलब्ध इस सर्वश्रेष्ठ कंपनी के फ्रिज में माइक्रोब्लॉक तकनीक है, जो रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टीरिया को 99% तक पनपने से रोकती है। टॉप ब्रांड के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर शेल्फ को कठोर ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर भारी सामान रखा जा सकता है। इस फ्रिज में 32 लीटर बड़ा स्टोरेज और एयर बूस्टर जैसे खास फीचर्स शामिल है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह डबल डोर फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में जियोलाइट तकनीक है, जिसका उपयोग फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए किया जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - FP 253D PROTTON ROY RADIANT STEEL(Z)
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 235 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 170 किलोवाट घंटे
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 184 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 52 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 64D x 56W x 161H सेंटीमीटर
खासियत
- थर्मोस्टेट तकनीक
- कम बिजली की खपत
- फल क्रिस्पर
- डेली जोन की सुविधा
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने फ्रिज की ठंडक क्षमता में कमी बताई है।
05
भारत की शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ फ्रिज कंपनियों की क्या खासियत है?
अगर आप भी घर के लिए एक अच्छी कंपनी का रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं। तो यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले फ्रिज के बारे में बताया जा रहा है ताकि आप अपने लिए भरोसेमंद और टिकाऊ मॉडल चुन सकें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।