आज की बिजी लाइफ में रोज़ घर की सफाई के लिए समय निकालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऑफिस, बच्चों की पढ़ाई और बाकी ज़िम्मेदारियों के बीच झाड़ू और पोछा करना अक्सर थकाने वाला काम बन जाता है। ऐसे में Robot Vacuum Cleaner लोगों के लिए एक प्रैक्टिकल सोल्यूशन बनकर सामने आए हैं। ये मशीनें अपने आप फर्श पर चलकर धूल, मिट्टी और बाल साफ कर लेती हैं और Mop फीचर के साथ हल्का गीला पोछा भी कर देती हैं। खास बात यह है कि इन्हें बार-बार बताने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार सेट करने के बाद ये रोज़ाना की सफाई को काफी हद तक संभाल लेते हैं। नीचे दिए गए भारत में उपलब्ध ऐसे विकल्प छोटे फ्लैट से लेकर बड़े घरों तक के लिए उपयोगी रहते हैं। इनमें से सही मशीन चुनकर आप सफाई के काम को आसान और ज़्यादा सुकून भरा बना सकते हैं।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 शानदार रोबोट वैक्यूम क्लीनर विकल्प और जानें विस्तार से।
ECOVACS DEEBOT N30 Plus 2 in 1 Robot Vacuum & Mop
10,000 Pa की पावरफुल सक्शन क्षमता वाला यह वैक्यूम क्लीनर फाइन डस्ट, पालतू जानवरों के बाल और बड़े कचरे को भी आसानी से साफ कर कर देता है। यह 2 इन 1 रोबोट वैक्यूम और मॉप है, जिसे खासतौर पर भारतीय घरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक ही बार में झाड़ू और पोछा दोनों करता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। इस की 5200mAh की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 300 मिनट तक चलती है और 3500 वर्ग फीट से ज्यादा एरिया कवर कर सकती है। इसमें ट्रू-मैपिंग तकनीक दी गई है, जो घर को तेजी से और सटीक तरीके से मैप करती है। जीरो Triangle 2.0 ब्रश बालों को उलझने नहीं देता, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है। बैगलेस ऑटो-एम्प्टी स्टेशन ईको-फ्रेंड है और धूल को अपने आप खाली कर देता है। स्मार्ट ऐप कंट्रोल से आप सफाई को पूरी तरह अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - ECOVACS DEEBOT N30 Plus
- सक्शन पावर - 10,000 Pa
- फर्श सुझाव - टाइल, मार्बल, लकडी और कार्पेट
- स्पेशल फीचर - स्मार्ट मैपिंग टेक्नोलॉजी
- फॉर्म फैक्टर - स्क्वायर
- बैटरी लाइफ - 5 घंटे
खूबियां
- घर को तेजी से और सटीक तरीके से मैप करने के लिए ट्रू-मैपिंग तकनीक
- 5200mAh की बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर 300 मिनट तक चलने की क्षमता
- धूल को अपने आप खाली करने वाला बैगलेस ऑटो-एम्प्टी स्टेशन
कमी
- क्लीनर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
01
ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner
इस क्लीनर में SoF लेज़र नेविगेशन तकनीक दी गई है जो घर के चप्पे-चप्पे का सटीक तरीके से मैप बनाकर जबरदस्त क्लीनिंग करता है। यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर मार्डन घरों के लिए एक स्मार्ट और भरोसेमंद सफाई समाधान है। मल्टी-मैप सपोर्ट की वजह से यह मल्टी-फ्लोर घरों में भी आसानी से काम करता है। 5000Pa की पावरफुल सक्शन क्षमता टाइल्स, लकड़ी के फर्श और कारपेट पर जमी धूल, पालतू जानवरों के बाल और गंदगी को गहराई से साफ करती है। यह 2-इन-1 वैक्यूम और मॉप सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 300ml डस्ट टैंक और 250ml वॉटर टैंक दिया गया है, जिससे एक ही बार में झाड़ू और पोछा हो जाता है। स्मार्ट ऐप, एलेक्सा और गूगल होम सपोर्ट से आप शेड्यूल, नो-गो ज़ोन और कस्टम क्लीनिंग आसानी से सेट कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल इसे सभी यूज़र्स के लिए और भी सुविधाजनक बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - ILIFE V20
- सक्शन पावर - 5,000 Pa
- फर्श सुझाव - हार्ड फ्लोर, टाइल, ग्रेनाइट
- स्पेशल फीचर - SoF नेविगेशन, 2-इन-1, ऑटो-कार्पेट बूस्ट, स्मार्ट ऐप कंट्रोल
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- आइटम का वजन - 3.20 किलोग्राम
खूबियां
- मल्टी-फ्लोर घरों में भी आसानी से काम करने के लिए मल्टी-मैप सपोर्ट
- लकड़ी के फर्श और कारपेट पर जमी धूल को अच्छे से साफ करने के लिए 5000Pa की पावरफुल सक्शन क्षमता
- क्लीनिंग को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा
कमी
- वैक्यूम की सक्शन क्षमता कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DREAME F9 Pro Robot Vacuum Cleaner and Mop
यह 2-इन-1 वैक्यूम और मॉप सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 570 ml का बड़ा डस्ट बॉक्स और 236 ml का वॉटर टैंक दिया गया है, जिससे बिना रुके सफाई होती है। यह Vacuum Cleaner for Home और झाडू और मॉप के साथ घर की रोज़मर्रा की सफाई को आसान और स्मार्ट बनाता है। इसमें LiDAR नेविगेशन दिया गया है, जो पूरे घर का सटीक मैप बनाकर सबसे प्रभावी सफाई रूट तय करता है। इससे फर्नीचर, दीवारों और फर्श पर पड़े तारों से टकराने या फँसने की समस्या नहीं होती। 2500 Pa की दमदार सक्शन पावर धूल, बाल और बारीक गंदगी को टाइल्स, लकड़ी के फर्श और कारपेट से अच्छी तरह साफ करती है। Dreamehome ऐप से आप केवल झाड़ू, केवल पोछा या दोनों साथ में चुन सकते हैं। 3200 mAh बैटरी एक बार चार्ज में लगभग 150 मिनट तक चलती है और जरूरत पड़ने पर खुद चार्जिंग स्टेशन पर लौट जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - DREAME F9 Pro
- सक्शन पावर - 2,500 Pa
- फर्श सुझाव - टाइल, मार्बल, वूड, कार्पेट और ग्रेनाइट
- स्पेशल फीचर - LiDAR नेविगेशन, ओब्सटेकल रोधक
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- बैटरी लाइफ - 150 मिनट
खूबियां
- पूरे घर का सटीक मैप बनाकर सबसे प्रभावी सफाई रूट तय करने के लिए LiDAR नेविगेशन
- धूल, बाल और बारीक गंदगी को टाइल्स से हटाने के लिए 2500 Pa की दमदार सक्शन पावर
- 3200 mAh बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 मिनट तक चलने की क्षमता
कमी
- क्लीनर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Eureka Forbes SmartClean Robotic Vacuum Cleaner
इस वैक्यूम क्लीनर की LiDAR 3.0 तकनीक केवल 5 मिनट में पूरे घर की सटीक मैपिंग करती है, जिससे हर कमरे की बेहतर तरीके से सफाई होती है। इसमें 7000Pa हाईपर सक्शन पावर दी गई है, जो फर्श पर जमी बारीक धूल, बाल और गंदगी को आसानी से उठा लेती है। यह वैक्यूम क्लीनर 3S मॉपिंग तकनीक के साथ आता है, जो खरोंच रहित और शांत तरीके से पोछा लगाता है। 3200mAh बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 3 घंटे तक चलती है, जिससे बड़े घर भी बिना रुकावट साफ हो जाते हैं। स्मार्ट लाइफ ऐप के जरिए सफाई का समय, एरिया और मोड आसानी से तय किए जा सकते हैं। एलेक्सा और गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट से वॉइस कंट्रोल भी मिलता है। हेपा H13 फिल्टर एलर्जी पैदा करने वाले कणों को रोककर घर की हवा को साफ और सुरक्षित बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Eureka Forbes SmartClean
- सक्शन पावर - 7,000 Pa
- फर्श सुझाव - टाइल, वूड, मार्बल, कार्पेट
- स्पेशल फीचर - एंटी-कोलेजन, एंटी-ड्राप सेंसर, स्मार्ट ऐप कंट्रोल
- फॉर्म फैक्टर - डिश-शेप्ड
- बैटरी लाइफ - 3 घंटे
खूबियां
- 5 मिनट में पूरे घर की सटीक मैपिंग के साथ बेहतर सफाई के लिए LiDAR 3.0 तकनीक
- खरोंच रहित और शांत तरीके से पोछा लगाने के लिए 3S मॉपिंग तकनीक
- सफाई का समय, एरिया और मोड आसानी से तय करने के लिए स्मार्ट लाइफ ऐप का सपोर्ट
कमी
- वैक्यूम क्लीनर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
04
Eufy G50 Hybrid Robot Vacuum with Mop
यह रोबोट वैक्यूम और मॉप उन घरों के लिए उपयुक्त है जहाँ रोज़मर्रा की धूल, पालतू जानवरों के बाल और हल्की गंदगी जल्दी साफ करनी होती है। इसमें 4,000 Pa की दमदार सक्शन पावर दी गई है, जो हार्ड फ्लोर पर जमी धूल, टुकड़े और पेट हेयर को आसानी से उठा लेती है। 600 ml का बड़ा डस्टबिन बार-बार खाली करने की झंझट कम करता है। यह मॉडल हल्की सफाई के लिए मॉप पैड और 200 ml वाटर टैंक के साथ आता है, जिससे फर्श पर जमी बारीक गंदगी पोंछी जा सकती है। प्रो-डिटेंजबल कोंब से लैस रोलर ब्रश अपने आप उलझे बालों को हटाता है, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है। सिर्फ 55 dB की कम आवाज़ में काम करने के कारण यह बिना शोर किए सफाई करता है। डायनमिक नेविगेशन तकनीक और 81 mm स्लिम डिजाइन के साथ यह सोफा और कैबिनेट के नीचे भी आसानी से पहुंच जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Eufy G50
- सक्शन पावर - 4,000 Pa
- फर्श सुझाव - हार्ड फ्लोर
- स्पेशल फीचर - ऐप कंट्रोल, शांत परफॉर्मेंस, BoostIQ टेक्नोलॉजी, डायनमिक नेविगेशन
- फॉर्म फैक्टर - रोबोटिक
- बैटरी लाइफ - 2 घंटे
खूबियां
- हार्ड फ्लोर पर जमी धूल, टुकड़े और पेट हेयर को आसानी से साफ करने के लिए 4,000 Pa की दमदार सक्शन पावर
- फर्श पर जमी बारीक गंदगी को पोछे के साथ साफ करने के लिए 200 ml वाटर टैंक
- बिना शोर किए सफाई करने के लिए 55 dB की कम आवाज़
कमी
- क्लीनर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: मोपिंग वाले टॉप 5 रोबोट वैक्यूम क्लीनर मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।