अगर आपका परिवार बड़ा है और आप चाहते हैं एक ऐसा फ्रिज लेना जो बिजली की बचत कर सकें, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम आपको Haier, Samsung, LG, IFB और Godrej ब्रांड्स के Double Door Fridge के बारे में बताएंगे, जो 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ मिलते हैं। ये फ्रिज 5 स्टार की रेफ्रिजरेटर की तुलना में कम कुशल होते हैं, लेकिन 2 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले फ्रिज की तुलना में ज्यादा कुशल हो सकते हैं। बिजली की कम खपत होने से कार्बन फुटप्रिंट कम होता है, जो पर्यावरण के लिए अच्छा हो सकता है। ये डबल डोर फ्रिज किफायती दामों पर उपलब्ध होते हैं। साथ ही इन्हें मध्यम से लेकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। इन डबल डोर रेफ्रिजरेटर में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स, फ्रॉस्ट फ्री सुविधाएं, डिजिटल इन्वर्टर, मल्टी एयर फ्लो सिस्टम और कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती है।
यहां आपको 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले डबल डोर फ्रिज के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
Haier 240L 3 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
Haier ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज 240 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इस मॉडल में 57 लीटर फ्रीजर क्षमता और ताजा भोजन क्षमता 183 लीटर है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत कर सकता है। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड है, जिनका चयन आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। इसकी अलमारियों को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है और इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक है, जो रेफ्रिजरेटर के अंदर कीटाणु और बैक्टीरिया को जाने से रोकती है। यह 3 स्टार डबल डोर फ्रिज बड़े सब्जी बॉक्स के साथ आता है और बैक को साफ करना काफी आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- क्षमता - 240 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 235 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 183 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 57 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 53 किलोग्राम
खासियत
- इस रेफ्रिजरेटर में टर्बो आइसिंग तकनीक है, जो बर्फ जमाने की प्रक्रिया को 200% तक तेज करती है।
- यह डबल डोर फ्रिज स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है।
- इस मॉडल में ट्विन इन्वर्टर तकनीक है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस डबल रेफ्रिजरेटर की कार्यक्षमता में कमी बताई है।
01
Samsung 236 L, 3 Star Frost Free Double Door Refrigerator
अगर आप बिजली की बचत करने वाला रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह सैमसंग डबल डोर फ्रिज बेहतर विकल्प हो सकता है। 236 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो 50% कम बिजली की खपत करते हुए कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। इस Samsung Fridge में ऑटो डिफ्रॉस्ट का फंक्शन मिलता है, जिससे बर्फ को पिघलाने की आवश्यकता खत्म हो जाती है। यह 3 स्टार डबल डोर फ्रिज विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है और इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलती है। इस ब्रांड के रेफ्रिजरेटर में सामान को सुरक्षित तरीके से रखने और ढूंढने के लिए LED लाइट मिलती है। ऑल राउंड कूलिंग फीचर वाला यह डबल डोर फ्रिज चारों तरफ 23% तेजी से समान ठंडक करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - RT28C3733S8/HL
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 236 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 64D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 229 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 183 लीटर
- फ्रीजर क्षमता- 53 लीटर
- आइटम का वजन - 46 किलोग्राम
खासियत
- इस डबल डोर फ्रिज में डोल अलार्म की सुविधा है, जब दरवाजा अधिक देर तक खुला रहता है, तो डोल अलार्म बज जाता है।
- इस मॉडल में 3 कठोर ग्लास से बनाई गई अलमारियां मिलती है।
- इस रेफ्रिजरेटर में मूवेबल आइस मेकर ट्रे होती है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल सकते हैं।
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में पावर कूल का फंक्शन है, जो आपको रेफ्रिजरेटर कम्पार्टमेंट के अंदर का तापमान तेज़ी से कम करने की सुविधा देता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने स्टोरेज क्षमता में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 272 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Compressor Double Door Refrigerator
272 लीटर की क्षमता वाला यह LG डबल डोर फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस मॉडल में फ्रीजर क्षमता 58 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 214 लीटर है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर फ्रिज बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर का मल्टी एयर फ्लो सिस्टम आर्द्रेता और तापमान को बनाए रखता है ताकि आपका भोजन लंबे समय तक ताजा बना रहे। इस 3 स्टार Double Door Fridge में एक्सप्रेसर फ्रीजर है, जो भोजन और पेय पदार्थों को तेजी से ठंडा करने के लिए फ्रीजर के तापमान को कम करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल बिजली के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। साथ ही बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। 58db के शोर पर काम करने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर घर में शांत वातावरण प्रदान करता है। इसके शेल्फ को कठोर ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है और इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक है, जो आपके भोजन को साफ और स्वच्छ बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- मॉडल - GL-S312SPZX
- क्षमता - 272 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 236 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 214 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 58 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 168H सेंटीमीटर
खासियत
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट डायग्रोसिस तकनीक है, जो फ्रिज की खराबी का पता लगाती है और उपयोगकर्ता को मोबाइल ऐप के माध्यम से या फोन कॉल पर निर्देश देकर बताती है।
- इसके दरवाजे में नीचे की तरफ शेल्फ मिलता है, जिसकी वजह से इसमें आसानी से सामान रखा जा सकता है।
- इस डबल डोर फ्रिज में ऑटो स्मार्ट कनेक्ट तकनीक है, जो आपके इन्वर्टर के साथ आसानी से जुड़ जाता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने रेफ्रिजरेटर में कम ठंडक होने की समस्या बताई है।
03
IFB 241L 3 Star Frost Free Advanced Inverter Double Door Refrigerator
यह IFB डबल डोर फ्रिज 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। 360 डिग्री कूलिंग फंक्शन वाला यह मॉडल हर कोने में समान ठंडक करता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर को आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। इस फ्रिज के दरवाजे में 2.25 लीटर का स्टोरेज बोतल रखने के लिए मिलता है। साथ ही इसमें सब्जियों को रखने के लिए बड़ा सब्जी बॉक्स मिलता है। स्लीक और मॉडर्न डिजाइन वाला यह 3 स्टार डबल डोर फ्रिज रिसेस हैंडल और हिडन लॉक के साथ आता है। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर में आर्द्रेता नियंत्रण और एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक है, जो भोजन को साफ और स्वच्छ रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - IFB
- क्षमता - 241 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 223 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 177 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 64 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 67 x 59.4 x 154 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 51 किलोग्राम
खासियत
- यह डबल डोर फ्रिज बिजली के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिसकी वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है।
- यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर असाधारण रूप से चौड़ा इंटीरियर प्रदान करता है, जिससे आपके सभी सामान के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
कमी
- कुछ यूजर्स को रेफ्रिजरेटर का लुक पसंद नहीं आया है।
04
Godrej 223 L 3 Star Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
यह गोदरेज फ्रिज कूल बैलेंस तकनीक और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन और ठंडक बनाए रखता है। 223 लीटर की क्षमता वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन मिलता है, जो बर्फ को जमने से रोकता है। इस 3 स्टार डबल डोर फ्रिज को कम बिजली की खपत करने के लिए अच्छा माना जा सकता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस Godrej Fridge को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार फ्रीजर को छह अलग-अलग मोड में उपयोग कर सकते हैं। इस मॉडल में फार्म फ्रेशनेस तकनीक उपलब्ध है, जो 30 दिनों तक भोजन को ताजा बनाए रखती है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर नैनो शील्ड तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है, जो भोजन में कीटाणुओं को जाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- मॉडल - RT EONVALOR 260C RCIF ST RH
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 229 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 173 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 50 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.6D x 60.7W x 141H सेंटीमीटर
खासियत
- इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 2 अलमारियां मिलती है, जिन्हें मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है।
- यह मॉडल चमकदार LED प्रिज्म लेंस के साथ आता है, जो सामान ढूंढने के लिए पर्याप्त रोशनी प्रदान करता है।
- इस डबल डोर फ्रिज में मल्टी इन्वर्टर तकनीक है, जिसकी वजह से यह बिजली की बच कर सकता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने रेफ्रिजरेटर के प्रदर्शन में कमी बताई है।
05
3 स्टार डबल डोर फ्रिज के फीचर्स
यहां आपको तालिका के माध्यम से 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले डबल डोर फ्रिज के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बिजली की कम खपत करने के लिए अच्छे हो सकते हैं। इस टेबल में आपको डबल डोर Refrigerators के टॉप मॉडल्स की क्षमता और खास फीचर्स के बारे में बताया जा रहा है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।