LG ThinQ Washing Machine के दमदार मॉडल्स स्मार्ट तरह से करेंगे कपड़ों की धुलाई!

अलग-अलग क्षमता और सुविधाओं के साथ आने वाले LG ThinQ Washing Machine के हाई क्वालिटी मॉडल आपके लिए साबित हो सकते हैं सही पसंद। अब कपड़ों को धोने व सुखाने की झंझट होगी कम आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ।
LG ThinQ Washing Machine
LG ThinQ Washing Machine

मार्केट में आपको वैसे तो कई तरह की वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएंगी, लेकिन जब बात आती है घर के लिए एक भरोसेमंद मॉडल चुनने की तो एलजी हमेशा से ही भरोसेमंद ब्रांड रहा है। इस कंपनी के पास वैसे तो कई तरह के वॉशिंग मशीन मॉडल देखने को मिल जाएंगे, जिनमें से एक है LG ThinQ Washing Machine. यह एक स्मार्ट उपकरण है जो वाई-फाई से कनेक्ट होती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन पर एलजी थिनक्यू ऐप से दूर से ही शुरू, बंद, मॉनिटर और नियंत्रित कर सकते हैं। इनमें कपड़ों की बेहतर देखभाल के लिए AI DD और समस्याओं के निवारण में मदद के लिए स्मार्ट डायग्नोसिस जैसी अन्य स्मार्ट सुविधाएं भी शामिल होती हैं। यह एकीकरण रिमोट कंट्रोल और निगरानी की अनुमति देता है, जिससे आपकी कपड़े धोने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और इंटेलिजेंट बन जाती है। वहीं, आप मशीन पर पूर्व-प्रोग्राम की गई विशेष वाश साइकिल को डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे इसकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बताएंगे जो घर के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।

ऐसे ही अन्य घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG 7 Kg 5 Star Wi-Fi, Steam, Inverter Direct Drive Technology, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम क्षमता वाली इस LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर लगी है जोसीधे ड्रम से जुड़ती है। इस टेक्नोलॉजी के कारण मशीन का संचालन कम शोर वाला, कंपन कम और टिकाऊ होता है। यह ड्रम की स्पीड पर सटीक नियंत्रण भी प्रदान करती है, जिससे वॉशिंग साइकिल अधिक ऊर्जा-कुशल और प्रभावी होती हैं। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्सड फैब्रिक, क्विक30, ऐलर्जी केयर, ऐक्टिव वियर, डेलिकेट, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वॉश ड्रम को कई दिशाओं में घुमाती है, जिससे कपड़ों की उचित देखभाल होती है और वेअति साफ हो जाते हैं। इसमें लगी मोटर की स्पीड 1200RPM है और इसे अलग-अलग लेवल पर भी सेट किया जा सकता है। इसका पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम, सुविधा और टिकाऊपन प्रदान करता है, जिससे आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चलती है। इतना ही नहीं, इसके स्टेनलेस स्टील लिफ्टर वॉशिंग मशीन के अंदरूनी हिस्से को साफ भी रखते हैं। वहीं, स्मार्ट रिमोट कंट्रोल आपको कभी भी, कहीं भी कपड़े धोने की सुविधा देता है। डाउनलोड साइकिल के साथ, 20 अतिरिक्त वॉश प्रोग्राम डाउनलोड किए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎4K2F0649
    • वॉटेज- 1700 Watts
    • ग्लॉसी फिनिश
    • इनलेट मिनिमम प्रेशर- ‎50 Kilopascal
    • स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • वॉटर लेवल सेंसर
    • लोड इंबैलेंस सेंसर
    • डोर ओपन सेंसर

    खूबियां

    • स्टीम टेक्नोलॉजी एलर्जी केयप को सक्रिय करती है जो 99.9%* एलर्जी को कम करती है
    • स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीकी समस्याओं का जल्दी और कुशलता से पता लगा सकती है
    • चाइल्ड लॉक की मदद से कंट्रोल पैनल को लॉक किया जा सकता है
    • ऑटो रीस्टार्ट बिजली कटौती में प्रोग्राम को फिर चालू करने की अनुमति देता है
    • बेहतर विजिबिलटी और आधुनिक लुक के लिए आकर्षक डिजाइन दी गई है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका कंपन स्तर ज्यादा लगा
    01
  • LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    इस 5 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग वाली एलजी वॉशिंग मशीन की क्षमता 8 किलोग्राम है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस फ्रंट लोड वाशिंग मशीन को किसी भी समय, कहीं से भी केवल एक ऐप के साथ कंट्रोल और मॉनिटर किया जा सकता है। स्मार्ट डायग्नोसिस का उपयोग करके, इसकी तकनीकी समस्याओं का जल्दी और कुशलता से पता लगाया जा सकता है और आपको सूचना मिल जाएगी। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव के साथ, आपके हर कपड़े को अधिक प्रभावी ढंग से धोया जा सकता है। इसमें दी गई स्टीम टेक्नोलॉजी एलर्जी केयर को सक्रिय करती है जिससे 99.9%* एलर्जी को हो सकती है। ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाली यह वॉशिंग मशीन 1200RPM की मोटर के साथ आती है, जो कपड़ों को कम समय में सुखाने में मदद कर सकती है।Inverter Direct Drive टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन ड्रम और मोटर सीधे जुड़े हुए हैं जिससे शोर और कंपन कम होती है और स्थायित्व अधिक होता है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्सड फैब्रिक, क्विक 30, ईजीकेयर, ऐक्टिव वियर, हैंड/वुल, डेलिकेट, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎‎FHB1208Z4M
    • नॉइज लेवल- 54db
    • चाइल्ड लॉक
    • LED डिस्प्ले
    • हाईजीन स्टीम
    • टच कंट्रोल
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • कलर- मिडल ब्लैक

    खूबियों

    • इसकी मोटर की स्पीड को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है
    • टब क्लीन साइकिल टब को साफ रखने में मदद करेगी
    • ऑटो बैलेंस गलत तरह से लोड हुए कपड़ों को सेट करने में मदद करेगा
    • दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर डोर लॉक इंटीकेटर आपको अलर्ट करेगा
    • क्रीज केयर कपड़ों में पड़ने वाली सिलवटों को कम करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस को लेकर शिकायत की है
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 10.0 Kg 5 Star AI Direct Drive Technology, ThinQ (Wi-Fi), Steam Wash for Allergy Removal Fully Automatic Top Loading Washing Machine

    यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 10 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। AI डाइरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि इसके 20,000 से ज़्यादा प्री-लोडेड वॉश पैटर्न में से अपने आप सबसे उपयुक्त वॉश साइकिल चुन सकते हैं, तो अब आपको कपड़ों की ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी। इसमें आपको नॉर्मल, AI वॉशक, क्विक वॉश, ऐलर्जी केयर, जेंटल और टब क्लीन जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इस वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील पल्सेटर ज़्यादा टिकाऊपन के लिए बनाया गया है जिसपर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। साथ ही आपको साफ कपड़े प्रदान करके चिंता मुक्त भी रखता है। मज़बूत होने के कारण, यह लंबे समय तक चल सकता है। इसमें लगा हीटर कपड़ों से धूल के कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हटाने में मदद करता है। टब के अंदर लगा यह हीटर पानी का तापमान 60ᵒC तक बढ़ा देता है, जिससे कपड़े ज़्यादा साफ हो सकते हैं। वहीं, Turbo Drum सबसे शक्तिशाली धुलाई को सक्षम बनाता है और विपरीत दिशा में घूमते ड्रम और पल्सेटर की मजबूत पानी की धारा की मदद से सबसे सख्त दागों को भी हटा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎THD10SWM
    • सालाना ऊर्जा खपत-‎ 0.01 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎1600 Watts
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वोल्टेज प्रोटेक्शन
    • ऐंटी रस्टप्रूफ बॉडी
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस

    खूबियां

    • 3 प्रकार के टब मूवमेंट बेहतर देखभाल के साथ-साथ बेहतर धुलाई प्रदर्शन प्रदान करते हैं
    • इन-बिल्ट जेट स्प्रे+ वाटर स्प्रे के साथ, गंदगी और अतिरिक्त डिटर्जेंट को धो देता है
    • पावर कॉर्ड प्लग में लगा हो तो भी स्टैंडबाय मोड पर बिजली की खपत नहीं होगी
    • ऐंटी रैट कवर मोटर को चूहों से बचाकर रखेगा
    • बड़े परिवारों के लिए यह मशीन काफी अच्छा विकल्प हो सकती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका कपड़े धोने का समय ज्यादा लगा
    03
  • LG 9 Kg (Wash) / 5 Kg (Dry), Ai Direct Drive Technology, Steam, TurboWash & Wi-Fi Fully Automatic Front Load Washer Dryer

    ThinQ टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस एलजी वॉशर ड्रायर की क्षमता 9 किलोग्राम (वॉश) और 5 किलोग्राम (ड्राय) है। इसके टर्बोवॉश के तुरंत सोखने वाले पानी के स्प्रे और फिल्टरेशन मोशन के संयोजन का अर्थ है कि धुलाई का समय केवल 59 मिनट तक कम किया जा सकता है, लेकिन प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आएगी। 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव अपने यूनीक मोशन के साथ हर कपड़े के लिए बेहतरीन धुलाई प्रदर्शन प्रदान करता है। 1200 RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में और अच्छी तरह सुखाने में मदद करती है। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, टर्बो वॉश 59, मिक्सड फैब्रिक, ईजी केयर, ऐलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, डेलिकेट, हैंड/वुल, स्पीड 14, ड्राय ओन्ली, वॉश ड्राय, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैस वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। Wifi कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि केवल एक ऐप से कहीं से भी, कभी भी इसको नियंत्रित और मॉनिटर किया जा सकता है। डिले टाइमर के साथ इसके ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से सेट भी किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎FHD0905SWM
    • शोर स्तर- 54db
    • स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • LED डिस्प्ले
    • स्टेनलेस स्टील ड्रम
    • मैट फिनिश
    • वॉटेज- ‎2100 Watts
    • स्मार्ट कनेक्टिविटी 

    खूबियां

    • शॉकप्रूफ बॉडी की वजह से करंट लगने की समस्या कम हो जाएगी
    • दरवाजा सही से बंद न होने पर डोर लॉक इंडीकेटर आपको अलर्ट करेगा
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है
    • इसे एक बार में बड़ी मात्रा में कपड़े धोने की ज़रूरत को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है
    • सर्दियों और बारिश के मौसम में कपड़ों को जल्दी सुखाने में यह मदद कर सकती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ हाई एरर रेट की शिकायत की है
    04
  • LG 12 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi, Steam Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह LG की 12 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी AI Direct Drive टेक्नोलॉजी मशीन में संग्रहीत 20,000 से अधिक बड़े डेटा समाधानों के साथ, आपके कपड़े के प्रकार और विशेषताओं का पता लगाती है और उसके बाद सही धुलाई का निर्णय लेती है। वहीं, डायरेक्ट ड्राइव मोटर बेहद विश्वसनीय और शांत हो सकती है। आप एक वॉश प्रोग्राम चुनें और 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वॉश ड्रम को कई दिशाओं में घुमाती है, जिससे कपड़ों को उचित देखभाल मिलती है और कपड़े बेहद साफ रहते हैं। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, ऐल्रीज केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्स वियर, वुल, क्विक30, रिंज+स्पिन, ड्यूवेट, डेलिकेट और टब क्लीन जैसे प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसके ड्रम को सुविधा और टिकाऊपन के लिए बनाया गया, यह स्टेनलेस स्टील ड्रम आपकी वॉशिंग मशीन को लंबे समय तक चलने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसके स्टेनलेस स्टील लिफ्टर वॉशिंग मशीन के अंदरूनी हिस्से को स्वच्छ रखते हैं। एलजी स्टीम सुविधा कपड़ों से 99.9% तक ऐलर्जी फैलाने वाले किटाणुओं को कम कर सकती है। वहीं, अगर अगर कोई खराबी होती है, तो आप Smart Diagnosis ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎‎‎FHP1412Z5O
    • मोटर- 1400 RPM
    • ऊर्जा खपत- 0.06 Kilowatt Hours per 100 cycles
    • इन-बिल्ट हीटर
    • नॉब व टच कंट्रोल
    • वॉटेज- 2100 Watts
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • कलर- ब्लैक

    खूबियां

    • बड़े परिवारों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा सकता है
    • इसे स्मार्ट थिन्क्यू ऐप के साथ फोन से भी नियंत्रित किया जा सकता है
    • वोल्टेज प्रोटेक्शन मोटर को खराब होने से बचाएगा
    • बिजली कटौती के बाद यह पुरानी सेटिंग पर चालू हो सकत है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ कंपन की शिकायत की है
    05

जानिए इन मॉडल्स के बीच का अंतर

मॉडल

क्षमता

प्रकार

मोटर

खासियत

‎4K2F0649

7 किलोग्राम

फ्रंट लोड

1200 RPM

हाईजीन स्टीम

‎4l2F1153

8 किलोग्राम

फ्रंट लोड

1200 RPM

LED डिस्प्ले

THD10SWM

10 किलोग्राम

टॉप लोड

790 RPM

चाइल्ड लॉक

FHD0905SWM

9 किलोग्राम

फ्रंट लोड

1200 RPM

14 वॉश प्रोग्राम

‎‎‎FHP1412Z5O

12 किलोग्राम

फ्रंट लोड

1400 RPM

वॉटरप्रूफ पैनल

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एलजी थिनक्यू वॉशिंग मशीन सामान्य वॉशिंग मशीन से कैसे अलग है?
    +
    एलजी थिनक्यू वॉशिंग मशीन सामान्य वॉशिंग मशीनों से अलग है क्योंकि इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी होती है जो कपड़ों के वजन के साथ-साथ उनकी कोमलता को भी पहचानती है और धोने के लिए सबसे उपयुक्त स्पीडका चयन करती है। इसके अलावा, थिनक्यू टेक्नोलॉजी के ज़रिए आप स्मार्टफोन से अपनी मशीन को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • क्या एलजी थिनक्यू वॉशिंग मशीन सिर्फ फ्रंट लोड शैली वाली होती हैं?
    +
    नहीं, एलजी थिनक्यू (LG ThinQ) वॉशिंग मशीनें सिर्फ फ्रंट लोड शैली वाली नहीं होती हैं।एलजी फ्रंट लोड, टॉप लोड और वॉशर-ड्रायर कॉम्बो सहित कई वॉशिंग मशीन मॉडल में अपनी ThinQ टेक्नोलॉजी (जो वाई-फाई कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स की अनुमति देती है) प्रदान करता है।
  • किस क्षमता में एलजी थिनक्यू वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं?
    +
    एलजी थिनक्यू (LG ThinQ) वॉशिंग मशीनें अलग-अलग क्षमताओं में उपलब्ध हैं, ताकि छोटे परिवारों से लेकर बड़े परिवारों तक की ज़रूरतें पूरी हो सकें। ThinQ फीचर वाले मॉडल आमतौर पर 6.5 किलोग्राम से लेकर 15 किलोग्राम (kg) या उससे भी अधिक की विस्तृत रेंज में मिल सकते हैं।