WIFI कनेक्टिविटी वाली Washing Machines के साथ कपड़े धोना होगा अब और भी स्मार्ट! देखें टॉप रेटेड विकल्प

अगर आप भी अपने कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान और स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए Wifi कनेक्टिविटी वाली Washing Machines के 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जिन्हें आप घर से बाहर रहकर भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन
वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन

क्या आप भी एक ऐसी वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, जिसमें आप घर से बाहर रहकर भी कपड़े साफ कर सकें? तो Wifi कनेक्टिविटी वाली फुली Automatic Washing Machine आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इनमें शामिल वाई-फाई कनेक्टिविटी आपके स्मार्टफोन को मशीन से जोड़ने की सुविधा देती है, जिससे आप अपने मोबाइल ऐप से मशीन को घर से बाहर रहकर भी चालू या बंद कर सकते हैं और वॉश प्रोग्राम को बदल सकते हैं। वहीं इन स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन में AI तकनीक भी शामिल होती है, जो कपड़ों को भार, गंदगी और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम, पानी और डिटर्जेंट चुनती है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचता है। वहीं बिजली, पानी और डिटर्जेंट की बर्बादी भी कम होती है। इनमें आपको स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम भी मिलता है, जो मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको आपके स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देती है, जिससे आप समय रहते अपनी मशीन ठीक करवा सकते हैं। नीचे आप इन वॉशिंग मशीन के 5 टॉप रेटेड विकल्पों को देख सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 Kg 5 Star Inverter Direct Motion Motor Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हायर की यह 8 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।  इसमें इन्वर्टर मोटर शामिल है, जो अपनी गति को कपड़ों के वजन और वॉश मोड के हिसाब से अपने आप कंट्रोल करती है, जिससे कम बिजली खपत होती है और शोर भी कम होता है। इस Haier ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सुपर ड्रम लगा होता है, जिसमें कपड़े ना केवल बेहतर ढंग से साफ होते हैं, बल्कि कम उलझते हैं जिससे कपड़ों का फैब्रिक सुरक्षित रहता है। इसमें मौजूद Puristeam तकनीक भाप की मदद से कपड़ों को अच्छी तरह साफ करती है जिससे ना केवल जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं, बल्कि बैक्टीरिया और एलर्जी भी कम होते हैं, जिससे कपड़े अधिक हाइजिन रहते हैं। इसमें ड्यूल स्प्रे की सुविधा मिलती है, जो वॉशिंग मशीन में साफ पानी को अलग-अलग स्प्रे से ड्रम में छिड़कती है, जिससे कपड़ों से डिटर्जेंट, झाग व गंदगी बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं। इसमें शामिल ABT यानी एंटी बैक्टीरियल तकनीक कपड़ों और ड्रम में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में मदद करती है, जिससे ना केवल कपड़े हाइजिन रहते हैं, बल्कि ड्रम में बदबू बनने की संभावना भी कम हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HW80-IM12929CS8U1
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • कलर - डार्क जेड सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • साइकिल विकल्प - स्पिन
    • RPM स्पीड - 1200
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • वॉश प्रोग्राम - 16 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं।
    • इस हायर वॉशिंग मशीन में Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपने फोन को मशीन से जोड़ सकते हैं और ऐप के माध्यम से मशनी की सभी सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • LG Smart Choice 9 Kg Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की इस वॉशिंग मशीन में आपको Wifi कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप मशीन को अपने स्मार्टफोन से जोड़ सकते हैं और LG ThinQ मोबाइल ऐप से वॉशिंग मशीन को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह तकनीक उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है, जो अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। इसमें शामिल डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर तकनीक बेहद कम वाइब्रेशन और शोर के साथ अपना काम करती है। इसमें 6 मोशन DD तकनीक शामिल है, जो वॉशिंग मशीन में ड्रम को 6 अलग-अलग तरह की मूवमेंट में घुमाती है ताकि कपड़ों को बेहतर सफाई मिल सके और फैब्रिक को भी कम नुकसान हो। यह एलजी वॉशिंग मशीन 1200 RPM की स्पिन स्पीड के साथ काम करती है, जिससे कपड़े अधिक तेजी से साफ होते हैं और सूखते हैं। इस फुली ऑटोमैटिक Washer Machine में स्मार्ट डाग्नोसिस तकनीक शामिल है, जो मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देती है ताकि आप समय रहते अपनी वॉशिंग मशीन को ठीक करवा सकें।   

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHP1209Z5M
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • कलर - डार्क जेड सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - AI डायरेक्ट ड्राइव
    • RPM स्पीड - 1200
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • वॉश प्रोग्राम - 14 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम लगी है, जिसमें जंग नहीं लगती, बैक्टीरिया कम पनपते हैं और मशीन लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकती है।
    • इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में वाटर लेवल सेंसर लगा है, जो कपड़ों की मात्रा अनुसार पानी के स्तर को अपने आप कंट्रोल करता है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 8 Kg 5 Star WiFi Fully Automatic Front Load Washing Machine

    Wifi कनेक्टिविटी के साथ आने वाली आईएफबी की यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है, जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें इको इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो वॉशिंग मशीन में मोटर की स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करती है, जिससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और यह अधिक टिकाऊ रहती है। वहीं कम दबाव के कारण मशीन शोर भी कम करती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें स्टीम रिफ्रेश फीचर मौजूद है, जो मशीन में भाप की मदद से कपड़ों की बदबू को हल्का और सिलवटों को कम करता है, जिससे कपड़े ताजा महसूस होते हैं। यह IFB फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI पावर्ड है जो मशीन में मौजूद कपड़ों का भार, फैब्रिक और गंदगी को समझकर उसी अनुसार पानी, डिटर्जेंट और वॉश प्रोग्राम चुनती है, जिससे आपका समय भी बच सकता है और पानी व डिटर्जेंट की बर्बादी भी कम होती है। इसमें मौजूद 9 Swirl वॉश तकनीक ड्रम को 9 अलग-अलग तरह से घुमाता है, जिससे कपड़े बेहतर साफ हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB SENATOR MBN 8012 CMS
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • कलर - ब्लैक
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर
    • RPM स्पीड - 1200
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • वॉश प्रोग्राम - 10 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इसमें शामिल डीप क्लीन तकनीक कपड़ों का कलर, फैब्रिक और आकार सुरक्षित रखते हुए गहराई तक कपड़ों को साफ करती है।
    • इस वॉशिंग मशीन को आप एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट वॉयस सपोर्ट के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Samsung 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग की यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन AI तकनीक के साथ काम करती है, जो सेंसर के माध्यम से कपड़ों का भार, गंदगी व फैब्रिक समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनती है जिससे ना केवल कपड़े बेहतर साफ होते हैं, बल्कि आपकी मेहनत भी कम लगती है। वहीं इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट भी शामिल है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को वॉशिंग मशीन से जोड़ सकते हैं और मशीन की सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर कंट्रोल कर सकते हैं। इस Samsung Washing Machine में आपको आसान पैनल लगा मिलता है, जिससे वॉशिंग मशीन का उपयोग अधिक आसान हो जाता है। इसमें मौजूद 15 क्विक वॉश फीचर आपको केवल 15 मिनट में हल्के गंदे कपड़ों को साफ करने की सुविधा देता है। इसमें पर्सनलाइज्ड लॉन्डरी साइकिल सपोर्ट भी शामिल है, जिसमें आप वॉश साइकिल को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मौजूद सेल्फ डाग्नोसिस एरर तकनीक मशीन में होने वाली खराबी को समय रहते पता लगाकर आपको मोबाइल ऐप पर जानकारी देता है, जिससे आप समय रहते मशनी की खराबी को ठीक करवा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung WW70T502NAN1TL
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • कलर - ब्लैक
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - हाइजिन स्टीम
    • RPM स्पीड - 1200
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • वॉश प्रोग्राम - 20 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है, जिसका उपयोग कर आप मशीन को लॉक कर सकते हैं ताकि आपको बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ कर खुद को नुकसान ना पहुंचा सकें।
    • इसमें हाइजिन स्टीम तकनीक मौजूद है, जो 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को कपड़ों से भाप के जरिए हटा सकता है।

    कमी 

    • इसमें अमेजन यूजर्स को अभी कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Panasonic 7 Kg Wifi Fully-Automatic Top Loading Smart Washing Machine

    पैनासोनिक की यह वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता में आती है और इसमें आपको स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया अधिक आसान हो सकती है। इसमें मौजूद WIFI कनेक्शन आपको मशीन की सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर एडजस्ट करने की सुविधा देता है। इसमें बड़ा लिंट फिल्टर लगा होता है, जो धुलाई के दौरान कपड़ों से निकलने वाले बाल, धागे और पालतू जानवर के बाल को जमा करता है, जिससे ड्रम और कपड़े दोनों साफ रहते हैं। इस Panasonic वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन मौजूद है यानी बिजली कटने पर मशीन जिस सेटिंग्स पर बंद होती है दोबारा बिजली आने पर वहीं से शुरू हो जाती है। इसमें 12 वॉश प्रोग्राम शामिल हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगा हैवी ड्यूटी मोटर अधिक टिकाऊ और शांत होता है, जिससे धुलाई के दौरान बहुत कम शोर होता है। इसमें गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा सपोर्ट शामिल है, जिससे आप केवल अपनी आवाज से मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद बेबी केयर मोड बच्चों के कपड़ों अधिक केयर के साथ धोता है, जिससे कपड़े मुलायम रहते हैं और बैक्टीरिया मुक्त भी हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Panasonic NA-F70CH3CRB
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • कलर - ग्रे
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • RPM स्पीड - 700
    • मशीन प्रकार - टॉप लोड
    • वॉश प्रोग्राम - 15 प्रोग्राम

    खूबियां

    • यह पैनासोनिक वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जो ड्रम में सही तापमान पर पानी को गर्म करता है और फिर कपड़ों की सफाई करता है जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।
    • इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बताती है कि यह वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत करती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

WIFI कनेक्टिविटी वाली Washing Machine के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना की है, जिसमें Haier, Samsung, LG, IFB और Panasonic ब्रांड शामिल है। इनकी तुलना के आधार पर आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता 

स्मार्ट कनेक्टिविटी

खास फीचर्स

Haier HW80-IM12929CS8U1  

8 किलोग्राम  

वाई-फाई कनेक्टिविटी  

Direct Motion इन्वर्टर मोटर, 525 Super Drum, Puri Steam टेक्नोलॉजी

LG FHP1209Z5M  

9 किलोग्राम  

वाई-फाई कनेक्टिविटी

AI Direct Drive टेक्नोलॉजी, 6 Motion DD वॉश, Steam क्लीनिंग, स्मार्ट फैब्रिक केयर 

IFB SENATOR MBN 8012 CMS  

8 किलोग्राम  

वाई-फाई कनेक्टिविटी, अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट  

डीप क्लीन तकनीक, 9 Swirl वॉश सिस्टम, स्टीम रिफ्रेश, इनबिल्ट हीटर 

Samsung WW70T502NAN1TL  

7 किलोग्राम  

वाई-फाई कनेक्टिविटी, AI कंट्रोल  

डिजिटल इन्वर्टर मोटर, हाइजिन स्टीम

Panasonic NA-F70CH3CRB  

7 किलोग्राम  

वाई-फाई कनेक्टिविटी  

Drynamic Spin तकनीक, टॉप लोड डिजाइन, बेहतर स्पिन ड्राई, आसान स्मार्ट कंट्रोल

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वाईफाई वॉशिंग मशीन के मुख्य लाभ क्या हैं?
    +
    आप कहीं से भी कपड़े धोने का चक्र शुरू या बंद कर सकते हैं, धुलाई की स्थिति की निगरानी कर सकते हैं और ऊर्जा की खपत को ट्रैक कर सकते हैं।
  • क्या वाईफाई वॉशिंग मशीन सामान्य मशीनों से महंगी होती हैं?
    +
    हां, इनमें स्मार्ट तकनीक के कारण आमतौर पर थोड़ी अधिक कीमत होती है।
  • क्या वाईफाई वॉशिंग मशीन सुरक्षित हैं?
    +
    हां, वे एन्क्रिप्टेड कनेक्शन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आती हैं, जो आपके डेटा और डिवाइस को सुरक्षित रखती हैं।