देखिए हर कोई महंगी वॉशिंग मशीन नहीं खरीद सकता है और यही कारण है कि बड़े-बड़े ब्रांड्स अपने ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली वॉशिंग मशीन पेश करती है। तो अगर आप भी कम बजट के अंदर एक बढ़िया वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यहां बताए गए ₹10,000 से कम कीमत वाले Semi Automatic Washing Machine को आप अपने लिए पसंद कर सकते हैं। यहां हमने सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को इसलिए चुना है, क्योंकि ₹10,000 की रेंज में यही वॉशिंग मशीन मार्केट में उपलब्ध है। ये वॉशिंग मशीन ज्यादातर कम बजट, छोटे परिवार, स्टूडेंट्स या किराए पर रहने वाले लोगों के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इनमें आपको कुछ ऐसी सुविधाएं मिलती है, जिनकी मदद से आप बेसिक वॉशिंग की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी की खपत करती है। ये टॉप लोड डिजाइन में आती है, जो उनके लिए अधिक फायदेमंद होती है, जिन्हें कमर दर्द की शिकायत रहती है और सबसे खास बात की इनमें फीचर्स कम होते हैं, जिससे इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। यहां इन वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
यहां बताए गए सभी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत ₹10,000 से कम है, लेकिन भविष्य में इनकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी हम नहीं लेते हैं। इसलिए वॉशिंग मशीन लेने से पहले अमेजन पर लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें।
