आज भी कुछ लोग ऐसे है, जिन्हें वाशिंग मशीन में क्षमता का चयन करने में बहुत परेशानी होती है। अगर आप भी उनमें से एक है, जो 7 किलो और 8 किलोग्राम की क्षमता वाली वाशिंग मशीन को लेकर कन्फ्यूज है? तो यहां आप विस्तार से जान सकते हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 और 8 किलोग्राम की क्षमता वाली ये फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन मध्यम से लेकर बड़े परिवारों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। हाउस ऑफ एुप्लाइंसेस में शामिल 7 किलोग्राम की क्षमता वाली वाशिंग मशीन में 3-4 जोड़ी कपड़े+2 तौलिये और 1 बेडशीट को आराम से धुला जा सकता है। वहीं अगर 8 किलेोग्राम की क्षमता वाली वाशिंग मशीन की बात करें, तो 4-5 जोड़ी कपड़े+3 तौलिये और 2 बेडशीट को वॉश किया जा सकता है।
