कन्वर्टिबल एसी घर के लिए इसलिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वे सामान्य एयर कंडीशनर की तुलना में बेहतर कूलिंग और कम बिजली खपत करते हैं, जिससे घरेलू उपयोग में आराम और खर्च दोनों का संतुलन मिलता है। इन AC मॉडल्स में यूज़र की जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता बदलने की सुविधा होती है, जिससे आप हल्की गर्मी में कम कूलिंग और ज्यादा गर्मी में अधिक कूलिंग मोड सेट कर सकते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है । कई मॉडल में 5 इन 1 या 6 इन 1 कूलिंग मोड मिलते हैं, जो अलग-अलग मौसम और कमरे के तापमान के अनुसार बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं । इस तरह की तकनीक से न केवल बिजली बिल में कटौती होती है बल्कि घर की हर स्थिति के लिए आरामदायक तापमान भी मिलता है। नार्मल एसी की जगह Convertible AC चुनने पर आप अपने घर के हर कमरे में बेहतर कंट्रोल और कुशल कूलिंग अनुभव पा सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध कन्वर्टिबल एसी के 5 बढ़िया मॉडल्स।
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
इस 1.5 टन एसी में ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है। इससे कूलिंग लगातार बनी रहती है। इस AC में 7 इन 1 कन्वर्टिबल सुविधा है, यानी आप जरूरत के हिसाब से इसकी कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। जैसे, अगर कमरे में कम लोग हैं तो इसे कम क्षमता पर चलाया जा सकता है और बहुत ज्यादा गर्मी होने पर पूरी क्षमता पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह AC 60°C तक की बाहरी गर्मी में भी कमरे को ठंडा रख सकता है। 4-वे एयर स्विंग हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुँचती है। फ्रॉस्ट-फ्री क्लीन फीचर का बटन दबाने पर यह अंदर से खुद ही सफाई करता है, जिससे धूल और बदबू कम होती है और हवा ज्यादा साफ रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {HSU18K-PYSS5BN-INV}
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज लेवल - 34 dB
- कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
- सालाना बिजली खपत - 744 किलोवॉट यूनिट
खूबियां
- कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुचांने के लिए 20 मीटर लंबा एयर थ्रो
- ज्यादा गर्मी में फटा-फट कूलिंग के लिए 10 सेकेंड सुपरसोनिक कूलिंग
कमी
- एसी से वॉटर लीक होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
तेज गर्मी में अगर कमरा जल्दी ठंडा न हो तो एसी का पूरा फायदा नहीं मिलता। LG का यह 1.5 टन स्पिलट एसी मध्यम आकार के 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए बनाया गया है। इसका डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे ठंडक तेजी से मिलती है और बिजली की बचत भी होती है। VIRAAT मोड कूलिंग क्षमता को 116 प्रतिशत तक बढ़ा देता है, जो बहुत ज्यादा गर्मी में तुरंत राहत देता है। AI Convertible 6 इन 1 फीचर के जरिए आप कमरे और जरूरत के अनुसार कूलिंग स्तर चुन सकते हैं, जिससे अनावश्यक बिजली खर्च नहीं होती। यह एसी 55 डिग्री तापमान में भी काम कर सकता है और 4-वे स्विंग से हवा पूरे कमरे में फैलती है। 100 प्रतिशत कॉपर कंडेशनर और गोल्ड फिन प्लस कोटिंग जंग से बचाव करते हैं, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {US-Q19NZE3}
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज लेवल - 31 dB
- कूलिंग एरिया - 150 वर्ग फुट तक
- सालाना बिजली खपत - 744.75 किलोवॉट यूनिट
खूबियां
- बड़े कमरों को भी जल्दी ठंड़ा करने के लिए 50 फीट लंबा एयरफ्लो
- एसी की तकनीक खराबी जानने के लिए स्मार्टफोन से LG ThinQ ऐप्स का सपोर्ट
कमी
- एसी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
गर्मी जब 50 डिग्री के आसपास पहुंच जाए तब साधारण एसी अक्सर कमजोर पड़ जाते हैं, लेकिन यह एयर कंडीशनर आपको ऐसी परिस्थितियों में भी बढ़िया कूलिंग दे सकता है। यह 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार के कमरे के लिए उपयुक्त है। इस Lloyd एसी का इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी पावर अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे ठंडक संतुलित रहती है और ऊर्जा की बचत भी होती है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल फीचर के जरिए आप इस Split AC को 30 प्रतिशत से 110 प्रतिशत क्षमता के बीच कूलिंग करने के लिए सेट कर सकते हैं। जब कमरे में कम लोग हों तो कम मोड पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है। टर्बो मोड और 52 डिग्री तक काम करने की क्षमता तेज गर्मी में भी राहत देती है। PM 2.5 फिल्टर और क्लीन एयर फिल्टर हवा को साफ रखने में मदद करते हैं। ब्लू फिन्स कॉपर कॉइल जंग से बचाव करते हैं, जिससे एसी लंबे समय तक बढ़िया काम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lloyd {GLS18I5KWGGW}
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज लेवल - 37 dB
- कूलिंग एरिया - 160 वर्ग फुट तक
- सालाना बिजली खपत - 715.07 किलोवॉट यूनिट
खूबियां
- वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ में एसी को गूगल या एलेक्सा की मदद से कंट्रोल करने की सुविधा
- रात के समय सुविधा के लिए छुपी हुई LED डिस्पले
कमी
- टीवी चलते समय थोडी आवाज कम करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Samsung 1.5 Ton 5 Star AI Inverter Smart Split AC
Samsung का यह 1.5 टन एसी मध्यम आकार के 150 से 180 वर्ग फुट के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसमें BESPOKE AI और डिजीटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे की जरूरत के अनुसार कूलिंग को अपने आप नियंत्रित करती है। AI एनर्जी मोड से लगभग 30 प्रतिशत अतिरिक्त ऊर्जा बचत का फायदा मिलता है, जिससे लंबे समय में बिजली बिल कम हो सकता है। 5-स्टेप Convertible फीचर से आप कूलिंग क्षमता को जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 4-वे स्विंग हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है। यह एसी 58 डिग्री तापमान में भी काम कर सकता है, जो तेज गर्मी में राहत देता है। वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल से एलेक्सा, गूगल या Bixby के जरिए इसे चलाया जा सकता है। 5 साल की पूरी वारंटी और 10 साल कंप्रेसर वारंटी भी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {AR50F19D15HNNA}
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज लेवल - 45 dB
- कूलिंग एरिया - 180 वर्ग फुट तक
- सालाना बिजली खपत - 751.24 किलोवॉट यूनिट
खूबियां
- 40 से लेकर 120 प्रतिशत क्षमता के साथ इस्तेमाल करने के लिए 5 कन्वर्टिबल मोड्स
- जरुरत के हिसाब से खुद-ब-खुद कूलिंग को एडजस्ट करने वाला AI एनर्जी सेविंग मोड
कमी
- एयर कंडीशनर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
04
Blue Star 1 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Inverter Split AC
छोटे कमरे के लिए ऐसा एसी चाहिए जो कम जगह में भी बढ़िया कूलिंग दे, तो यह वाई-फाई स्मार्ट एसी उपयोगी साबित हो सकता है। यह 110 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान के अनुसार पावर को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की बचत और स्थिर कूलिंग मिलती है। इस Blue Star एसी के कन्वर्टिबल 5 इन 1 फीचर से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग स्तर बदल सकते हैं, जो अलग मौसम या लोगों की संख्या के अनुसार काम आता है। इस 1 Ton AC का टर्बो मोड गर्म दिनों में तुरंत ठंडक देता है, जबकि कम्फर्ट स्लीप रात में आरामदायक तापमान बनाए रखने में मदद करता है। 100 प्रतिशत कॉपर कॉइल और एंटी Corrosive ब्लू फिन्स जंग से बचाव कर टिकाऊपन बढ़ाते हैं। वाई-फाई के जरिए स्मार्ट ऐप से एसी को कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Blue Star {IE512VNURS}
- कैपेसिटी - 1 टन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज लेवल - 55 dB
- कूलिंग एरिया - 110 वर्ग फुट तक
- सालाना बिजली खपत - 517.83 किलोवॉट यूनिट
खूबियां
- कमरे में कूलिंग की जरुरत के हिसाब से ठंडक देने वाली AI Pro+ टेक्नोलॉजी
- ब्रांड की तरफ से एसी पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी
कमी
- एसी से पानी लिकेज को लेकर अेमजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
Godrej 1 Ton 3 Star AI Powered 5-In-1 Convertible AC
इस Godrej एसी का 5 इन 1 कन्वर्टिबल सिस्टम 40 प्रतिशत से 110 प्रतिशत तक कूलिंग क्षमता एडजस्ट करने देता है। जब कमरे में कम लोग हों तो कम मोड पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है, और ज्यादा गर्मी में क्षमता बढ़ाकर तुरंत राहत ली जा सकती है। यह 100 से 120 वर्ग फुट के कमरे के लिए उपयुक्त है और 52 डिग्री तापमान तक काम करने की क्षमता रखता है। इसकी i-sense टेक्नोलॉजी रिमोट में लगे सेंसर से आपके आसपास का तापमान पहचानकर उसी अनुसार कूलिंग बैलेंस करती है, जिससे आराम बेहतर मिलता है। 100 प्रतिशत कॉपर कॉइल और हाइड्रोफिलिक ब्लू फिन्स लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देते हैं। एंटी-माइक्रोबिल सेल्फ क्लीन फीचर अंदरूनी हिस्सों को साफ रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Godrej {EL 12PINV3R32}
- कैपेसिटी - 1 टन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- नॉइज लेवल - 33 dB
- कूलिंग एरिया - 120 वर्ग फुट तक
- सालाना बिजली खपत - 664.33किलोवॉट यूनिट
खूबियां
- एसी से गंदगी को हटाकर साफ रखने के लिए सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी
- 52 डिग्री तक के तापमान पर भी कमरे को ठंडा करने की क्षमता
कमी
- एसी से गैस लिकेज को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
06
तुलना: 5 बढ़िया कन्वर्टिबल एसी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बढ़िया कन्वर्टिबल AC मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।