कम रख-रखाव वाले ये 5 Indoor Plants घर को देंगे सुकून भरा एहसास!

अपने घर को हरा-भरा बनाने का एक आसान तरीका खोज रहे हैं? ये 5 कम रखरखाव वाले इनडोर पौधे आपके घर को सुंदर और ताजा रखने के लिए एकदम सही हो सकते हैं, बिना किसी परेशानी के। आप यहां अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया विकल्प देख सकते हैं।
ये 5 इडोर प्लांट कम रख-रखाव के साथ चलेंगे
ये 5 इडोर प्लांट कम रख-रखाव के साथ चलेंगे

अगर आपको भी घर के अंदर पौधे लगाने हैं मगर उनकी बहुत ज्यादा देखभाल के लिए आपके पास समय नहीं है, तो आप सही जगह पर है। यहां हम आपको 5 ऐसे पौधों के बारे में बताएंगें, जिन्हें ज्यादा रख-रखाव की जरूरत नहीं होती है। जी हां, कम देखभाल के साथ भी ये Indoor Plants आपके घर को हरा-भरा बनाए रख सकते हैं। इन्हें आप घर के अंदर ही आसानी से उगा सकते हैं, जिस वजह से ये सजावट के लिहाज से भी अच्छे रहेंगे। इन पौधों को ज्यादा धूप या पानी की जरूरत नहीं होती है, साथ ही छोटे गमलों में भी आराम से बढ़ते रहते हैं। ऐसे में आप इनको अपने बेडरूम, लिविंग रूम, किचन या फिर घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। ये सभी पौधे अमेजन पर उपलब्ध हैं, जिनके विकल्प आप यहां नीचे देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • UGAOO Peace Lily Plant in White Ibiza Pot

    यह पीस लिली का पौधा है, जो घर के अंदर उगाने के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें गहरे, चमकदार पत्ते होते हैं और लंबे समय तक टिकने वाले सुंदर सफेद फूल आते हैं जो किसी भी घर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। यह कम से मीडियम रोशनी में अच्छी तरह से उग सकता है, जिससे यह घरों, ऑफिस और छायादार बालकनी के लिए एकदम सही रहेगा। इसके प्राकृतिक तरीके से हवा को शुद्ध करने के गुण घर के वातावरण के लिए इसे और भी अच्छा बनाते हैं। इस पौधे के साथ एक सेल्फ वॉटरिंग पॉट भी मिलता है, जो पौधे की जड़ों तक खुद से धीरे-धीरे जरूरत भर का पानी पहुंचाता रहता है।

    01
  • Ugaoo Golden Money Plant Indoor With Self Watering Pot

    मनी प्लांट कम रोशनी में भी अच्छी तरह से बढ़ते रहने की क्षमता के कारण एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है। यह एक एयर प्यूरीफायर प्लांट है जो कि घर के अंदर के प्रदूषण को कुशलता से हटा सकता है। यह देखभाल करने में भी आसान पौधा है जो लिविंग रूम, बालकनी, बेडरूम या हैंगिंग बास्केट के लिए उपयुक्त हो सकता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, यह पौधा अपने खूबसूरत सुनहरे दिल के आकार के पत्तों के साथ आपके घर में अच्छी किस्मत और समृद्धि भी लाता है। इसे सिर्फ एक हफ्ते में दो बार पानी देना होता है, जिसे और भी आसान बनाने के लिए यह एक सेल्फ-वॉटरिंग पॉट के साथ आता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Surekha Golden Hahnii Snake Plant Live with Self-Watering Pot

    गोल्डन और पीले किनारे वाली पत्तियों के साथ आने वाला यह स्नेक प्लांट काफी दुर्लभ माना जाता है और देखने में काफी खूबसूरत लगता है। वहीं, इसमें बिना किसी परेशानी के देखभाल के लिए सेल्फ-वॉटरिंग पॉट दिया गया है, जो ज्यादा पानी डाले बिना लगातार नमी बनाए रखता है। इसके साथ घर के अंदर की हवा भी शुद्ध बन सकती है और साथ ही सजावट के लिए भी यह बेहतरीन साबित हो सकता है। यह पौधा एक खूबसूरती से बनाए गए गमले में आता है, जो किसी भी कमरे में एक क्लासी लुक दे सकता है। इसे सूरज की सीधी रोशनी से बचाकर रखने की सलाह दी जाती है।

    03
  • Live Jade Plant | Lucky Succulent for Home

    इस जेड सकुलेंट पौधे से अपने घर के अंदर की जगह को सुंदर बना सकते हैं। हालांकी, यह इनडोर के साथ-साथ घर के बाहर भी आराम से उगाया जा सकता है। जेड प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ते हैं, इसलिए ये व्यस्त लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह Indoor Plant एक स्टाइलिश 4 इंच काले प्लास्टिक के गमले में आता है, जो किसी भी डेकोर के साथ अच्छा लग सकता है। इसे सूरज की सीधी रोशनी से बचाना चाहिए और 2-3 हफ्ते में एक बार पानी देने की सलाह दी जाती है। इसकी छोटी-छोटी घनी पत्तियां देखने में काफी सुंदर लगती है।

    सजावट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें।

    04
  • Live House Plant for Balcony Decoration

    यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ सकता है बस हल्का पानी और थोड़ी धूप के साथ यह आपके घर में आराम से उग सकता है। यह उन व्यस्त पौधों से प्यार करने वालों के लिए एकदम सही है जो बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरती चाहते हैं। यह एक प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह भी काम करता है, जिससे घर के अंदर की हवा साफ और शुद्ध बन सकती है। इसकी खूबसूरत दो रंगों वाली धारीदार पत्तियां देखने में बेहद प्यारी लगती हैं, और घर की सजावट को निखार सकती हैं। इस पौधे के साथ 4 इंच का गमला भी मिलता है, जिसमें यह आराम से धीरे-धीरे बढ़ सकता है। इसे आप घर के किसी भी कमरे या फिर छायादार बालकनी में भी उगा सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कम रखरखाव वाले इनडोर पौधों को कितनी बार पानी देना चाहिए?
    +
    अधिकांश कम रखरखाव वाले इनडोर पौधों को तभी पानी देना चाहिए जब मिट्टी सूख जाए। अधिक पानी देने से पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं।
  • कम रखरखाव वाले इनडोर पौधों को किस प्रकार की मिट्टी की आवश्यकता होती है?
    +
    कम रखरखाव वाले इनडोर पौधों को अच्छी तरह से बहने वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। आप कैक्टस और सकुलेंट मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं।
  • कम रखरखाव वाले इनडोर पौधों को किस प्रकार की रोशनी की आवश्यकता होती है?
    +
    अधिकांश कम रखरखाव वाले इनडोर पौधों को उज्ज्वल, इनडायरेक्ट प्रकाश की आवश्यकता होती है। इन्हें सीधी धूप से बचाना चाहिए।